Create
  • Sports News
  • Hindi Cricket News
  • India vs England 2025
  • IND vs ENG 3rd Test Day 5 Highlights: इंग्लैंड ने 22 रनों से जीता लॉर्ड्स टेस्ट, रवींद्र जडेजा का जुझारुपन गया बेकार; सीरीज में 2-1 से आगे मेजबान

IND vs ENG 3rd Test Day 5 Highlights: इंग्लैंड ने 22 रनों से जीता लॉर्ड्स टेस्ट, रवींद्र जडेजा का जुझारुपन गया बेकार; सीरीज में 2-1 से आगे मेजबान

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedJul 14, 2025 21:29 IST

India vs England 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स में खेला गया। पांचवें दिन इंग्लैंड ने 22 रन से करीबी जीत दर्ज की है। दिन के खेल से जुड़ी सभी जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग पर क्लिक करें।

topic-thumbnail

21:29 (IST)14 JUL 2025

धन्यवाद, शुभ रात्रि

हमारी कवरेज से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। इस मैच के पांचों दिन हमने आप तक हर अपडेट फटाफट पहुंचाने का प्रयास किया। सीरीज के चौथे मैच की लाइव कवरेज के लिए हमसे जुड़ना मत भूलिएगा। खबरों के लिए स्पोर्ट्सकीड़ा पर बने रहें।

21:25 (IST)14 JUL 2025

इंग्लैंड को आखिरकार मिली जीत

इंग्लैंड ने टेस्ट मैच जीत लिया है और सीरीज में 2-1 की बढ़त भी हासिल कर ली है। शोएब बशीर की गेंद पर मोहम्मद सिराज प्लेडऑन हो गए। जडेजा दूसरे छोर पर नाबाद खड़े रह गए। जडेजा ने 181 गेंदों में 61 रनों की नाबाद पारी खेली। 112 के स्कोर पर आठ विकेट गिरने के बाद जडेजा ने जसप्रीत बुमराह और सिराज के साथ भारत की उम्मीदों को जिंदा रखा था।
 


21:21 (IST)14 JUL 2025

21:20 (IST)14 JUL 2025

अभी जिंदा हैं उम्मीदें

रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज मिलकर खेल चुके हैं 12 से ज्यादा ओवर। दोनों के बीच अब तक 22 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को जीत के लिए मात्र 24 रन और चाहिए।

20:52 (IST)14 JUL 2025

20:46 (IST)14 JUL 2025

बाक़ी है जीत की उम्मीद

दो सेशन सफलतापूर्वक निकले। भारत को जीत के लिए चाहिए बस 30 रन। पचासा मारकर खेल रहे हैं रवींद्र जडेजा। साथ में हैं मोहम्मद सिराज। टी ब्रेक तक भारत का स्कोर 163/9

20:29 (IST)14 JUL 2025

20:26 (IST)14 JUL 2025

जडेजा की फिफ्टी

एक छोर पर लगातार जमे हुए हैं रवींद्र जडेजा। जड़ दी सीरीज़ की लगातार चौथी फिफ्टी। स्टोक्स की गेंद पर बिहाइंड द विकेट चौका मार पूरा किया पचासा। भारत अब जीत से सिर्फ़ 35 रन दूर।

20:14 (IST)14 JUL 2025

20:01 (IST)14 JUL 2025

स्टोक्स ने झटका एक और विकेट

बेन स्टोक्स की बेहतरीन फॉर्म जारी। बहुत देर से टिके जसप्रीत बुमराह का किया शिकार। पांच रन बनाकर कैच आउट हुए बुमराह। स्टोक्स की गेंद पर सब्सिट्यूट फील्डर कुक ने पकड़ा आसान कैच। 147 पर लगा भारत को नौवां झटका।

19:55 (IST)14 JUL 2025

बुमराह का बैटिंग रिकॉर्ड

रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह के बीच की साझेदारी 21 ओवर से ज्यादा की हो चुकी है। यह लॉर्ड्स में नौवें विकेट के लिए भारत की सबसे बड़ी साझेदारी है। पिछला रिकॉर्ड जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के नाम था। इन्होंने बीस ओवर्स तक साथ बैटिंग की थी।

19:40 (IST)14 JUL 2025

19:24 (IST)14 JUL 2025

आ गए शोएब बशीर

शोएब बशीर की मैदान में वापसी। हाथ की चोट के चलते अभी तक ग्राउंड से बाहर थे शोएब। जीत से सिर्फ दो विकेट दूर है इंग्लैंड। रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह पेस बोलिंग को अच्छे से खेल रहे थे। ऐसे में स्टोक्स ने बशीर को बोलिंग के लिए बुलाया। बशीर का पहला ओवर मेडेन।

19:16 (IST)14 JUL 2025

सुरक्षित निकला पहला घंटा

रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह ने निकाला लंच के बाद का पहला घंटा। लंच से ठीक पहले आउट हुए थे नीतीश कुमार रेड्डी। जडेजा और बुमराह के बीच हो चुकी है 25 रन की साझेदारी। अभी तक बहुत सॉलिड डिफ़ेंड करते दिखे हैं जडेजा।

19:11 (IST)14 JUL 2025

पहली बार दिखी स्पिन

कप्तान बेन स्टोक्स ने जो रूट को थमा दी गेंद। शोएब बशीर हाथ की चोट के चलते हैं बाहर। इंग्लैंड के पास ज्यादा स्पिन ऑप्शन नहीं। इस टेस्ट के पांचवें दिन पहली बार दिखी है स्पिन बॉलिंग। 53 ओवर के बाद भारत का स्कोर 137/8

18:53 (IST)14 JUL 2025

हाथ खोल रहे जडेजा

दूसरी पारी में पहली दफा आक्रामक दिखे जडेजा। 48वां ओवर डाल रहे क्रिस वोक्स की चौथी गेंद पर लेग बिफोर की अपील। फील्ड अंपायर ने दिया आउट। जडेजा ने तुरंत लिया रिव्यू। थर्ड अंपायर ने दिया नॉट आउट करार। इसी ओवर की अगली गेंद पर जडेजा ने हाथ खोला। जड़ा शानदार छक्का। भारत 49वें ओवर के बाद 133/8

18:48 (IST)14 JUL 2025

18:47 (IST)14 JUL 2025

स्ट्राइक रोटेट कर रहे जडेजा-बुमराह

रविन्द्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह खेल रहे धीमा क्रिकेट। लगातार स्ट्राइक रोटेट करने पर कर रहे फ़ोकस। मैदान पर मौजूद भारतीय फैंस के चेहरे पर दिख रहे मिक्स इमोशन। भारत जीत से 68 रन दूर।

18:26 (IST)14 JUL 2025

बुमराह का खुला खाता

जोफ्रा आर्चर की एक गेंद पर जसप्रीत बुमराह का जबरदस्त शॉट। शानदार चौके से खोला खाता। सीधे बल्ले से खेली अगली गेंद। भारत को जीत के लिए चाहिए 70 रन।

18:17 (IST)14 JUL 2025

18:15 (IST)14 JUL 2025

लंच के बाद खेल शुरू

रविन्द्र जडेजा के साथ क्रीज़ पर हैं जसप्रीत बुमराह। जोफ्रा आर्चर के हाथ गेंदबाजी की कमान। जडेजा ने आर्चर की सीधी आती गेंद पर जड़ा एक सुंदर चौका। भारत 117/8

17:41 (IST)14 JUL 2025

लंच ब्रेक तक भारत 112/8

लंच ब्रेक से थोड़ी देर पहले ऐसा लग रहा था कि भारतीय पारी धीरे-धीरे संभल रही है। लंच से ठीक पहले क्रिस वोक्स ने नीतीश रेड्डी को जेमी स्मिथ के हाथों कैच करा भारतीय फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। रेड्डी के रूप में भारत ने आठवां विकेट खोया। 13 रन बनाकर लौटे पवेलियन। रविन्द्र जडेजा के साथ की 30 रन की साझेदारी। 17 रन बनाकर जडेजा एक छोर पर मौजूद।

17:34 (IST)14 JUL 2025

17:26 (IST)14 JUL 2025

लंच में कुछ ही समय शेष

लंच ब्रेक होने में कुछ ही समय बचा है। भारत को शुरुआती झटके देने के बाद इंग्लैंड को एक और विकेट की तलाश। इसी बीच नीतीश रेड्डी पर मानसिक दबाव बनाने के लिए इंग्लिश खिलाड़ी कर रहे स्लेजिंग। रेड्डी को कहा, तेरा टेस्ट करियर खत्म, तेरे लिए सिर्फ आईपीएल बचा है

17:20 (IST)14 JUL 2025

17:16 (IST)14 JUL 2025

लंबे वक्त बाद आया चौका

भारत की पारी को संभालने में लगे नीतीश रेड्डी के बल्ले से आया शानदार चौका। कप्तान बेन स्टोक्स की गेंद पर रेड्डी ने घुमाया बल्ला। गेंद रोकने के लिए ओली पोप ने डाइव लगाई पर रहे असफल। बता दें कि यह चौका 80 गेंद बाद आया है। 37 ओवर के बाद भारत का स्कोर 108/7

16:53 (IST)14 JUL 2025

पूरे हुए इंडिया के 100 रन

पांचवें दिन लगातार तीन झटकों के बाद धीमे-धीमे रिकवरी की ओर टीम इंडिया। रविंद्र जडेजा और नीतीश रेड्डी ने पहुंचाया टीम को 100 के पार। दोनों के बीच हो चुकी है 18 रन की साझेदारी। भारत को जीत के लिए अभी भी 93 रन की ज़रूरत।

16:45 (IST)14 JUL 2025

संभल कर खेल रहे जडेजा

7 विकेट गिरने के बाद भारत बैकफ़ुट पर है। ऐसे में इंग्लैंड बचे हुए 3 विकेट लेकर मैच को जल्द से जल्द खत्म करना चाहेगा। पर क्रीज़ पर जमे रविन्द्र जडेजा संभल कर खेलते नज़र आ रहे हैं। नीतीश रेड्डी भी उनका पूरा साथ देते हुए। मौका मिलने पर कुछ अच्छे शॉट्स भी खेल रहे। भारतीय फैंस भी चाहेंगे कि रेड्डी और जडेजा के बीच साझेदारी हो। भारत 99/7

16:35 (IST)14 JUL 2025

16:33 (IST)14 JUL 2025

लॉर्ड्स में भारत के आंकड़े

शुरुआत से ही लॉर्ड्स में भारत का रिकॉर्ड शानदार नहीं रहा है। साल 1932 से लेकर अबतक भारत ने लॉर्ड्स के मैदान में 19 टेस्ट मैच खेले हैं। भारत के नाम लॉर्ड्स में 3 जीत और 4 ड्रॉ हैं। 19 मैच में से भारत को 12 में हार का मुंह देखना पड़ा है।

16:23 (IST)14 JUL 2025

16:22 (IST)14 JUL 2025

आखिरी बैटिंग जोड़ी फील्ड पर

रविन्द्र जडेजा और नीतीश रेड्डी के रूप में भारत की आखिरी बैटिंग जोड़ी मैदान पर। भारतीय खेमे को इनसे होगी एक साझेदारी की उम्मीद। लॉर्ड्स में रवि शास्त्री के साथ नज़र आए अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना। भारत 87/7

16:15 (IST)14 JUL 2025

16:14 (IST)14 JUL 2025

मुश्किल में भारत

जोफ्रा आर्चर ने भारत की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऋषभ पंत को बोल्ड करने के बाद क्रीज़ पर आए वॉशिंगटन सुंदर को किया कॉट ऐंड बोल्ड। दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी करने वाले सुंदर बिना खाता खोले पहुंचे पवेलियन। भारत 82/7

16:10 (IST)14 JUL 2025

16:10 (IST)14 JUL 2025

भारत को सातवां झटका

इंग्लैंड कैप्टन बेन स्टोक्स ने दिया भारत को बड़ा झटका। सेट बल्लेबाज़ के एल राहुल को दिखाया पवेलियन का रास्ता। भारत के लिए बढ़ती मुश्किलें। अंग्रेज़ छीन रहे भारत के मुंह से जीत का निवाला।

15:59 (IST)14 JUL 2025

अंपायर ने उतरवाई टोपी

साइट स्क्रीन के पास बैठे फैंस में से एक की अंपायर ने टोपी उतरवा दी। उस दर्शक ने लाल रंग की बकेट हैट पहनी हुई थी। भारतीय बल्लेबाजों को दिक़्क़त न हो इसलिए फील्ड अंपायर ने ऐसा किया। 

15:52 (IST)14 JUL 2025

आधी टीम पहुंची पवेलियन

जोफ्रा आर्चर ने भारत को दिया पांचवां झटका। चौका खाने के बाद की वापसी। ऋषभ पंत को किया क्लीन बोल्ड। उंगली की चोट कर रही थी परेशान। 22 ओवर के बाद भारत का स्कोर 75/5

15:42 (IST)14 JUL 2025

15:38 (IST)14 JUL 2025

दिन का पहला चौका

ऋषभ पंत के बल्ले से निकला दिन का पहला चौका। जोफ्रा आर्चर की ख़राब लाइन-लेंथ की गेंद। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 63/4

15:31 (IST)14 JUL 2025

15:30 (IST)14 JUL 2025

लॉर्ड्स में आज फैसले का पांचवां दिन

भारतीय टीम के साथ फैंस का भी दिल ज़ोर-जोर से धड़क रहा है। नाइटवॉचमैन आकाशदीप के आउट होने के बाद के एल राहुल के साथ क्रीज पर दिखेंगे विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत। भारत को जीत के लिए 135 रनों की दरकार। इंग्लैंड को जीत दर्ज करने के लिए 6 विकेट की ज़रूरत। दिल थाम लीजिए क्योंकि खेल बस कुछ ही पलों में होने वाला है शुरू।

15:03 (IST)14 JUL 2025

14:26 (IST)14 JUL 2025

इंग्लैंड लगाएगा अपना पूरा जोर

बेन स्टोक्स एंड कंपनी ने चौथे दिन गेंदबाजी के दौरान दिखा दिया कि लक्ष्य छोटा होने के बावजूद उनकी टीम हार मानने के मूड में नहीं है। ऐसे में पांचवें दिन भी इंग्लैंड का प्रयास अपना पूरा दमखम लगाने का होगा। 

13:42 (IST)14 JUL 2025

राहुल और पंत पर दारोमदार

केएल राहुल और ऋषभ पंत की जोड़ी पर अब दूसरी पारी के दौरान भी सभी की नजर होगी। राहुल 33 रन पर नाबाद हैं और पंत आज बल्लेबाजी करने उतरेंगे। ये जोड़ी अगर एक अच्छी साझेदारी करने में सफल रही तो भारत का काम आसान हो सकता है। 

13:16 (IST)14 JUL 2025

चौथे दिन के आखिरी में भारत की पकड़ हुई ढीली

लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड की बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर नहीं टिक पाए और पूरी टीम 192 रन बनाकर सिमट गई। हालांकि, इसके बाद 193 के लक्ष्य का पीछे करते हुए भारत का टॉप ऑर्डर भी लड़खड़ा गया और एक के बाद एक तीन बड़े झटके लग गए। वहीं दिन के आखिरी में नाईटवॉचमैन आकाशदीप भी आउट हो गए। इससे भारतीय टीम की स्थिति थोड़ी कमजोर हो गई। जीत के लिए टीम इंडिया को को अभी 135 रन चाहिए और उसके 6 विकेट शेष हैं। 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications