Create
  • Sports News
  • Hindi Cricket News
  • IPL 2025
  • SRH vs RR IPL 2025 Highlights : ईशान किशन का तूफानी शतक, सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को दी 44 रन से मात

SRH vs RR IPL 2025 Highlights : ईशान किशन का तूफानी शतक, सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को दी 44 रन से मात

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedMar 23, 2025 19:50 IST

IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच का पूरा अपडेट यहां फॉलो करें।

topic-thumbnail

19:50 (IST)23 MAR 2025

स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी के लाइव ब्लॉग में हमारे साथ जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। हमारे साथ बने रहिए पूरे आईपीएल में हर मैच की पल-पल की जानकारी के लिए। 

19:44 (IST)23 MAR 2025

ईशान बने मैन ऑफ द मैच

इस मुकाबले में ईशान किशन को उनकी जबरदस्त शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 47 गेंदों पर नाबाद 106 रन बनाए। आईपीएल में ये ईशान का पहला शतक रहा। 

19:40 (IST)23 MAR 2025

संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल के अर्धशतक नहीं आए टीम के काम

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल सबसे ज्यादा रन बनने वाले बल्लेबाज रहे। सैमसन ने 37 गेंदों पर 66 रन बनाए, जबकि जुरेल 35 गेंदों पर 70 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 5 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। 

19:34 (IST)23 MAR 2025

राजस्थान रॉयल्स को 44 रन से मिली हार

इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 44 रन से हराकर मैच जीत लिया है। टारगेट का पीछा करते हुए राजस्थान पूरे ओवर खेलने के बाद 6 विकेट खोकर 242 रन बना पाई। 

19:21 (IST)23 MAR 2025

शतकवीर ईशान हुए चोटिल

मैच के आखिर में हैदराबाद के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, शतवीर ईशान चोटिल हो गए हैं और वो इस समय मैदान से बाहर हैं। फिजियो उन्हें चेक कर रहे हैं। 

19:13 (IST)23 MAR 2025

राजस्थान रॉयल्स की टीम जीत से 92 रन दूर

राजस्थान रॉयल्स के लिए ये मैच लगभग खत्म हो गया है, उसे जीत के लिए 18 गेंदों पर 92 रन चाहिए, जो कि नामुमकिन है। 17 ओवर के बाद स्कोर 195/5 

18:59 (IST)23 MAR 2025

सैमसन-जुरेल लौटे पवेलियन

संजू सैमसन और जुरेल के आउट होते ही राजस्थान रॉयल्स की जीत की उम्मीदें खत्म हो गई हैं। RR को अभी भी मैच जीतने के लिए 126 रन की दरकार है। 

18:49 (IST)23 MAR 2025

जुरेल की फिफ्टी हुई पूरी

सैमसन के बाद जुरेल ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने सिमरनजीत सिंह को छक्का लगाकर इस आंकड़े को पार किया। 13 ओवरों के बाद RR का स्कोर 151/3 

18:44 (IST)23 MAR 2025

शमी को लगी चोट

SRH के फंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, वह शमी का कैच पकड़ने के प्रयास में चोटिल हो गए। वह गेंद को सही से जज नहीं कर पाए और उनके अंगूठे पर चोट लगी है। 

18:35 (IST)23 MAR 2025

सैमसन का पचासा पूरा

संजू सैमसन की फिफ्टी पूरी हो गई है। उन्होंने 26 गेंदों पर इस आंकड़े को छुआ। दाएं हाथ का ये बल्लेबाज अपनी पारी में अब तक 6 चौके और 3 छक्के लगा चुका है। 

18:31 (IST)23 MAR 2025

राजस्थान रॉयल्स की सेंचुरी हुई पूरी

रियान पराग एन्ड टीम ने 100 रन के आंकड़े को पार कर लिया है। सैमसन अपनी फिफ्टी पूरी करने से 2 रन दूर हैं। 9 ओवर के बाद स्कोर 108/3 

18:28 (IST)23 MAR 2025

एडम जम्पा के ओवर में आया एक छक्का और चौका

इम्पैक्ट प्लेयर एडम जम्पा ने अपने पहले ओवर में 14 रन दिए। सैमसन ने उन्हें सेट होने नहीं दिया और 1 छक्का और चौका लगाया। 

18:16 (IST)23 MAR 2025

पैट कमिंस ने पहले में लुटाए 20 रन

पैट कमिंस के लिए इस मैच में शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्होंने अपने पहले ओवर में 20 रन दिए। उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का पड़ा। 6 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट खोकर 77 रन बनाए हैं। 

18:07 (IST)23 MAR 2025

राणा जी की पारी पर लगा ब्रेक

राजस्थान रॉयल्स का 50 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिर गया है। मोहम्मद शमी ने नितीश राणा को अपना शिकार बनाया। वो बड़ा शॉट लगाना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले पर सही से नहीं आई और कमिंस ने आसान कैच पकड़ा। 

18:05 (IST)23 MAR 2025

सैमसन-राणा की जोड़ी बड़ी जिम्मेदारी

बैक टू बैक दो विकेट गिरने से राजस्थान रॉयल्स की टीम मुश्किल में फंसी नजर आ रही है। सैमसन और नितीश राणा को अब बड़ी पारियां खेलनी होंगी। 4 ओवर के बाद टीम का स्कोर 50/2 

17:55 (IST)23 MAR 2025

दबाव में बिखरती हुई राजस्थान

जायसवाल के बाद कप्तान रियान पराग की भी पारी का अंत हो गया है। वह एक चौका लगाने के बाद आउट हुए। पैट कमिंस ने एक आसान कैच लपका। 

17:53 (IST)23 MAR 2025

राजस्थान रॉयल्स का गया पहला विकेट

राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। धाकड़ बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल सिर्फ 1 रन बना सके अभिनव मनोहर ने पॉइंट में उनका शानदार कैच लपका। 

17:49 (IST)23 MAR 2025

राजस्थान की पारी का हुआ आगाज

287 रन के टारगेट का पीछा करने के लिए राजस्थान रॉयल्स की पारी का आगाज हो गया है। सैमसन और जायसवाल ने पहले ओवर में 16 रन बनाए। 

17:45 (IST)23 MAR 2025

टी20 क्रिकेट में SRH ने रचा इतिहास

टी20 क्रिकेट में SRH ने आज चौथी बार 250 प्लस रन का टोटल बनाया है। इस तरह सनराइजर्स हैदराबाद पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार 250 प्लस स्कोर बनाया है। इस लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर भारत और सरे हैं। दोनों टीमों ने 3-3 बार 250 प्लस का टोटल बनाया है। 

17:31 (IST)23 MAR 2025

सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर बनाए 286 रन

रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना फैसला लिया, जो कि अब तक टीम के लिए गलत साबित हुआ है। हैदराबाद ने पहले खेलते हुए ईशान किशन की शतकीय पारी की मदद से 6 विकेट खोकर 286 रन बनाए हैं। ईशान 47 गेंदों पर नाबाद 106 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके अलावा हेड ने भी 67 रन की अहम पारी खेली। रियान पराग एंड कंपनी के लिए ये टारगेट हासिल कर पाना आसान नहीं होगा। 

17:27 (IST)23 MAR 2025

राजस्थान रॉयल्स को मिले बैक टू बैक विकेट

तुषार देशपांडे ने हैदराबाद की पारी के आखिरी में बैक टू बैक दो विकेट हासिल किए। पहले उन्होंने अनिकेत वर्मा को आउट किया फिर अभिनव मनोहर को भी पवेलियन की राह दिखाई। 

17:23 (IST)23 MAR 2025

ईशान का शतक पूरा

SRH के लिए अपने डेब्यू मुकाबले में ईशान किशन ने तूफान मचा दिया है। उन्होंने सिर्फ 45 गेंदों में सेंचुरी पूरी कर ली है। आईपीएल में ये ईशान का पहला शतक है। 

17:21 (IST)23 MAR 2025

SRH का गिरा पांचवां विकेट

राजस्थान रॉयल्स को क्लासेन के रूप में एक बड़ा विकेट मिला है। संदीप शर्मा ने अपना शिकार बनाया। क्लासेन के बल्ले से 34 रन निकले। 

17:16 (IST)23 MAR 2025

आर्चर की हुई जमकर धुनाई

इस मैच में हैदराबाद के बल्लेबाजों ने जोफ्रा आर्चर का जमकर तेल निकाला है। उन्होंने 4 ओवरों के स्पेल में 76 रन लुटाए और एक भी विकेट नहीं ले सके। 18 ओवर के बाद SRH का स्कोर 256/3 

17:05 (IST)23 MAR 2025

ईशान किशन शतक से 20 रन दूर

ईशान और क्लासेन ने मोर्चा संभाला हुआ है और टीम के स्कोर पर तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। ईशान 38 गेंदों पर 80 रन पर नाबाद हैं और शतक से 20 रन दूर हैं। 16 ओवर के बाद स्कोर 219/3 

16:53 (IST)23 MAR 2025

रेड्डी की पारी हुई समाप्त

राजस्थान रॉयल्स को तीसरा विकेट मिल गया है। रेड्डी 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हेनरिक क्लासेन अब बल्लेबाजी करने उतरे हैं। 

16:50 (IST)23 MAR 2025

200 रन के करीब SRH

ईशान फिफ्टी पूरी करने के बाद और तेजी से रन बना रहे हैं। रेड्डी भी बखूबी उनका साथ निभा रहे हैं। 14 के बाद हैदराबाद का स्कोर 196/2 

16:42 (IST)23 MAR 2025

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ईशान का पहला अर्धशतक

बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान ने 50 रन के आंकड़े को पार कर लिया है। उन्होंने आर्चर के ओवर में 3 छक्के जमाए। 

16:37 (IST)23 MAR 2025

SRH के 150 रन हुए पूरे

हैदराबाद की टीम ने 150 रन के आंकड़े को पार कर लिया है। ईशान और रेड्डी ने रनों की रफ्तार को कम होने नहीं दिया है। 12 ओवर के बाद स्कोर 156/2 

16:29 (IST)23 MAR 2025

कप्तान रियान ने टपकाया कैच

रियान पराग ने ईशान किशन को पवेलियन भेजने का मौका गंवाया दिया है। मिड ऑफ पर उन्होंने आगे डाइव लगाकर कैच पकड़ने का प्रयास किया लेकिन चूक गए। 

16:24 (IST)23 MAR 2025

हेड की जबरदस्त पारी का हुआ अंत

रियान पराग की सेना को जिस विकेट की तलाश थी, आखिरकार वो उन्हें मिल गया है। हेड की तूफानी पारी का अंत हो गया है। तुषार देशपांडे ने उन्हें शिमरोन हेटमायर के हाथों कैच आउट कराया। हेड ने 31 गेंदों पर 67 रन बनाए। 

16:13 (IST)23 MAR 2025

IPL 2025 में हेड की पहली फिफ्टी

हेड ने IPL 2025 के अपने पहले ही मुकाबले में तबाही मचा दी है। उन्होंने 21 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। 8 ओवर के बाद SRH का स्कोर 115/1 

16:09 (IST)23 MAR 2025

हैदराबाद का स्कोर 100 के पार

पैट कमिंस एंड कंपनी ने महज 7 ओवर में 100 रन के आंकड़े को पार कर लिया है। हेड और ईशान की जोड़ी अगर ऐसे ही कुछ देर  क्रीज पर रही, तो एक बड़ा स्कोर बनाना तय है। 7 ओवर के बाद SRH का स्कोर 106/1 

16:02 (IST)23 MAR 2025

पावरप्ले में SRH ने बनाए 94 रन

पिछले सीजन की उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने ही मैच में दम दिखाना शुरू कर दिया है। टीम ने पावरप्ले में 1 विकेट के नुकसान पर 94 रन जड़ दिए हैं। 

15:52 (IST)23 MAR 2025

हेड का रेड हॉट फॉर्म जारी

अभिषेक का विकेट गिरने के बाद भी हेड का प्रहार जारी है। उन्होंने जोफ्रा आर्चर को 105 लम्बा छक्का लगाकर सभी को हैरान किया। 

15:48 (IST)23 MAR 2025

अभिषेक की पारी का हुआ अंत

अभिषेक शर्मा के रूप में टीम का पहला विकेट गिर गया है। थीक्षाना ने टीम को पहली सफलता दिलाई। अभिषेक ने 11 गेंद में 24 रन बनाए। 

15:46 (IST)23 MAR 2025

अभिषेक शर्मा चौकों में कर रहे हैं डील

युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जबरदस्त लय में नजर आ रहे हैं। वह चौकों में डील करते नजर आ रहे हैं। धाकड़ बल्लेबाज ने अब तक 5 चौके लगाए हैं। तीन ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 45/0 

15:35 (IST)23 MAR 2025

SRH की बढ़िया शुरुआत पहले ओवर में आए 10 रन

ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतर चुके हैं। SRH ने पहले ओवर में दो 10 रन बनाए। अभिषेक के बल्ले से दो चौकेनिकले  .

15:22 (IST)23 MAR 2025

राजस्थान रॉयल्स के लिए रियान पराग कप्तानी क्यों कर रहे हैं?

फैंस के मन में ये सवाल जरूर होगा कि इस मैच में संजू सैमसन की जगह रियान पराग क्यों कप्तानी कर रहे हैं। बता दें कि, हाल ही सैमसन के हाथ की अंगुली का छोटा सा ओप्रेशन हुआ था और इसके चलते उन्हें अभी तक बीसीसीआई के डॉक्टरों से कीपिंग करने की इजाजत नहीं मिली है। सैमसन पहले तीन मैचों में बतौर खिलाड़ी टीम में शामिल होंगे। 

15:11 (IST)23 MAR 2025

दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

राजस्थान रॉयल्स :
यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमोरन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजलहक फारूकी
इंपैक्ट सब: संजू सैमसन, मफाका, राठौर, मधवाल, कार्तिकेय।
सनराइजर्स हैदराबाद :
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी
इंपैक्ट सब: सचिन बेबी, जयदेव उनादकट, अंसारी, एडम जांपा, मुल्डर

15:02 (IST)23 MAR 2025

राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस

रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। संजू सैमसन इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलेंगे। 

14:24 (IST)23 MAR 2025

राजस्थान को हैदराबाद के बल्लेबाजों पर लगानी होगी लगाम

राजस्थान रॉयल्स को अगर मैच में जीत हासिल करनी है तो उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खतरनाक बल्लेबाजों पर लगाम लगानी होगी, क्योंकि हैदराबाद के पास अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन के रूप में कई विस्फोटक बैटर हैं। 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications