Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE Elimination Chamber 2025
  • WWE Elimination Chamber 2025 रिजल्ट्स और हाइलाइट्स: John Cena ने लिया हील टर्न, दिग्गज के फाड़े कपड़े और किया बुरी तरह लहूलुहान, The Rock ने मचाया हाहाकार

WWE Elimination Chamber 2025 रिजल्ट्स और हाइलाइट्स: John Cena ने लिया हील टर्न, दिग्गज के फाड़े कपड़े और किया बुरी तरह लहूलुहान, The Rock ने मचाया हाहाकार

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedMar 02, 2025 10:04 IST

WWE Elimination Chamber में एक्शन की हदें होंगी पार, लाइव कमेंट्री को यहां फॉलो करें:

topic-thumbnail

09:06 (IST)2 MAR 2025

द रॉक ने बेल्ट से कोडी को मारना शुरू  कर दिया और इसके ऊपर खून भी लगा दिया है। सीना ने द रॉक के साथ हाथ मिला लिया है और इस तरह से Elimination Chamber का अंत होगा इसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। कोडी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उन्हें जॉन सीना से इस तरह का धोखा मिलेगा।

इसी के साथ Elimination Chamber का एकदम हैरान करने वाला अंत हुआ। 

09:01 (IST)2 MAR 2025

द रॉक के साथ ट्रैविस स्कॉट भी हैं। द रॉक ने कोडी से उनका जवाब मांगा है और उन्हें उनके साथ आने के लिए कहा है। कोडी ने कहा कि उनकी आत्मा उनके पास नहीं है,क्योंकि उन्होंने इसे काफी समय पहले ही इस रिंग को दे दी थी। कोडी ने रॉक के ऑफर को  ठुकरा दिया और उनकी बेइज्जती कर दी। सीना और कोडी गले मिले हैं।

यह क्या, सीना ने हील टर्न ले लिया है और कोडी रोड्स पर लो-ब्लो लगा दिया। उन्होंने ब्रास नकल्स से कोडी रोड्स की हालत खराब कर दी है और अब चैंपियनशिप बेल्ट से उनके ऊपर अटैक करना शुरू कर दिया। कोडी लहूलुहान हो गए। सीना के साथ अब स्कॉट भी उनके ऊपर अटैक कर रहे हैं। 

08:48 (IST)2 MAR 2025

कोडी रोड्स और द रॉक का सैगमेंट

जॉन सीना रिंग में मौजूद हैं और इस बीच कोडी रोड्स ने एंट्री कर ली है। वो अपना फैसला सुनाने वाले हैं। सीना ने रोड्स के साथ अपने मैच को हाइप किया और दोनों ने हाथ भी मिलाया। इस बीच द रॉक की भी एंट्री हो गई है। 

08:44 (IST)2 MAR 2025

सीएम ने एकदम से सीना पर GTS लगाया और लगभग उन्हें पिन कर दिया था। अब सीना ने AA लगाया और जब वो पिन करने गए तब भी किकआट ही हुआ। रॉलिंस ने एकदम से पंक पर स्टॉम्प लगा दिया। सीना ने फायदा उठाया और पंक को STF में फंसा लिया है। पंक फेड आउट हो गए हैं और इसी के साथ जॉन सीना ने इतिहास रच दिया है। वो WrestleMania जा रहे हैं।

विजेता: जॉन सीना

08:40 (IST)2 MAR 2025

पंक ने सैथ पर GTS और सीना ने रॉलिंस पर AA लगा दिया। पंक ने रॉलिंस को पिन करते हुए मैच से बाहर कर दिया। अब सिर्फ सीना और पंक एक्टिव रह गए हैं। 

सैथ रॉलिंस एलिमिनेट हो गए


08:39 (IST)2 MAR 2025

सीना ने आखिरकार पंक को STF में फंसा लिया है। पंक ने इसके ऊपर काउंटर किया और सीना को सबमिशन लॉक में जकड़ लिया है। आखिरकार दोनों अलग हुए। सीना ने सीएम पर AA लगाया और पिन करने गए, लेकिन आखिरी मोमेंट पर किकआउट देखने को मिला। सीना टॉप रोप पर थे, लेकिन सैथ ने उन्हें चैंबर में बकल बॉम्ब दिया और फिर पॉड पर जाकर पटक दिया। 

रॉलिंस का ध्यान अब पंक के ऊपर है और उन्होंने पेडिग्री लगा दी है। इसके बावजूद बेस्ट इन द वर्ल्ड मैच में बने हुए हैं। पंक ने वापसी की और टॉप रोप से एल्बो लगाया और अब वो GTS देने की तैयारी में हैं। सैथ ने खुद को बचाया और बकल बॉम्ब लगाया और अब स्टॉम्प लगा दिया है। वो पिन करने गए, लेकिन पंक ने फिर से किकआउट कर दिया। 

08:32 (IST)2 MAR 2025

लोगन पॉल ने सीना और रॉलिंस पर एक साथ क्लोथ्सलाइन लगाई। पंक ने पलटवार किया और पॉल पर GTS लगाया। पंक ने पॉल को पिन करते हुए एलिमिनेट कर दिया।

लोगन पॉल एलिमिनेट हो गए।

अब इस मैच में सीएम पंक, सैथ रॉलिंस और जॉन सीना रह गए हैं। तीनों ने आपस में लड़ना शुरू कर दिया है। पंक और सीना मिलकर सैथ पर अटैक कर रहे हैं। सीना ने पंक की तरफ हाथ बढ़ाया और यह क्या, यह दोनों आपस में गले मिले। इसके बाद अब उनका ब्रॉल शुरू हो गया। सीना ने पंक पर शोल्डर टैकल लगाया और पंक ने वापसी करते हुए रनिंग नी लगाई। 

08:28 (IST)2 MAR 2025

लोगन पॉल ने पॉड के ऊपर से डेमियन प्रीस्ट पर फ्रॉग स्पलैश लगाया और उन्हें पिन करते हुए मैच से एलिमिनेट कर दिया।

डेमियन प्रीस्ट एलिमिनेट हो गए

-) सीएम पंक ने आखिरी स्थान पर एंट्री की

पंक और पॉल के बीच ब्रॉल की शुरुआत हो गई है। पंक ने पॉल को पटक दिया है और अब रनिंग नी लगाई है। रिंग में इस समय पंक और सीना खड़े हैं। सैथ ने आकर पंक पर जबरदस्त किक लगाई। रॉलिंस ने सीना को उनके बिजनेस से दूर रहने के लिए कहा और इस बीच सीना ने AA देने का प्रयास किया। 

08:24 (IST)2 MAR 2025

-) चौथे नंबर पर लोगन पॉल आए हैं

लोगन पॉल ने आते ही ड्रू मैकइंटायर पर क्रॉसबॉडी मूव लगाया। इसके बाद अपना ध्यान प्रीस्ट और रॉलिंस पर लगाया। डेमियन ने वापसी करते हुए लोगन पर जबरदस्त क्लोथ्सलाइन लगाई। सोशल मीडिया स्टार मुश्किल में दिखाई दे रहा है। डेमियन अब ड्रू को चैंबर में पटक रहे हैं और उन्होंने द अंडरटेकर का ट्रेडमार्क मूव लगाया। पॉल ने वापसी करते हुए प्रीस्ट को पटक दिया।

-) 5वें नंबर पर जॉन सीना की एंट्री

सीना ने डेमियन प्रीस्ट, लोगन पॉल और सैथ रॉलिंस पर AA लगाया। उन्होंने पॉल पर 5 नकल शफल लगाया। सीना ने पॉल पर AA लगाया, लेकिन ड्रू ने आकर सीना पर क्लेमोर किक लगाई। हालांकि, इस बीच प्रीस्ट ने मैकइंटायर को एलिमिनेट कर दिया। ड्रू ने डेमियन पर क्लेमोर किक लगाते हुए अपना गुस्सा निकाला।

ड्रू मैकइंटायर एलिमिनेट हो गए। 

08:18 (IST)2 MAR 2025

सैथ ने पलटवार करते हुए ड्रू को पॉड में दे मारा और पंक को यह देखकर काफी मजा आया। सैथ ने क्लोथ्सलाइन लगाई और अब किक भी लगाई। उन्होंने पिन का प्रयास किया, लेकिन वो विफल हुए। स्कॉटिश वॉरियर ने वापसी करते हुए बैकब्रेकर लगाया। ड्रू ने पूरी तरह से दबदबा बनाया हुआ है और रॉलिंस मुश्किल में दिखाई दे रहे हैं।

-) तीसरे स्थान पर डेमियन प्रीस्ट की एंट्री

ड्रू मैकइंटायर ने अपना कंट्रोल जाने नहीं दिया और वो पूरी तरह से मैच को डॉमिनेट कर रहे हैं। सैथ रॉलिंस और डेमियन प्रीस्ट पर उन्होंने अटैक किया। सैथ ने जबरदस्त तरीके से प्रीस्ट को पटका। 

08:05 (IST)2 MAR 2025

WWE Elimination Chamber 2025 में मेंस चैंबर मैच (सैथ रॉलिंस vs जॉन सीना vs सीएम पंक vs लोगन पॉल vs डेमियन प्रीस्ट vs ड्रू मैकइंटायर)

लोगन पॉल, डेमियन प्रीस्ट, सीएम पंक और जॉन सीना ने एंट्री कर ली है, यह चारों पॉड में बंद गए हैं। ड्रू मैकइंटायर और सैथ रॉलिंस मैच की शुरुआत करेंगे। यह मैच शुरू हो गया है और ड्रू ने क्लेमोर किक लगाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। 

07:42 (IST)2 MAR 2025

गार्ड्स आकर केविन को लेकर जा रहे थे, लेकिन वो रुकने को तैयार नहीं और उन्होंने गार्ड्स पर अटैक कर दिया। उन्होंने रिंग के बाहर मैट कवर को हटा दिया। यह क्या, रैंडी ऑर्टन का म्यूजिक बज गया है और फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रैंडी और केविन के बीच ब्रॉल की शुरुआत हो गई है। रैंडी ने केविन पर RKO लगा दिया है। रैंडी के इरादे सही नहीं लग रहे हैं। जी हां, वो पंट किक लगाने वाले थे, लेकिन गार्ड्स ने आकर उन्हें रोका और केविन मौका देखकर वहां से चले  गए। रैंडी ने गुस्से में आकर चार गार्ड्स पर RKO लगा दिया है। 

07:37 (IST)2 MAR 2025

केविन ने वापसी करते हुए सैमी पर पॉपअप पावरबॉम्ब लगा दिया और वो दर्द के साथ रिंग के बाहर चले गए। पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ने सैमी की गर्दन पर चेयर को सेट किया और उन्हें रिंग पोस्ट में धक्का दे दिया। वो अपने पूर्व दोस्त की गर्दन तोड़ने के पीछे पड़ गए हैं। अब उन्होंने ज़ेन को एप्रन पर पॉपअप पावरबॉम्ब दे दिया। उन्हें रोकने के लिए प्रोड्यूसर बाहर आए हैं, लेकिन केविन नहीं रुक रहे हैं। रिंग में जाकर केविन ओवेंस ने सैमी ज़ेन को पिन किया और आखिरकार इस खतरनाक मैच को जीत लिया। केविन ने अपने पूर्व दोस्त के करियर को खतरे में डाल दिया है।

विजेता: केविन ओवेंस

07:32 (IST)2 MAR 2025

केविन को रोकने की कोशिश की जा रही है, लेकिन पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ रहा। सैमी ने वापसी कर ली है और ओवेंस पर हैलुवा किक लगा दी है। वो पिन करने गए, लेकिन ओवेंस ने आखिरी मोमेंट पर किकआउट कर दिया। सैमी ने ऐसी चेयर निकाली है, जिसके ऊपर वायर लगी हुई है। यह काफी खतरनाक हो सकता है और सैमी ने इससे केविन की बैक पर अटैक कर दिया। ओवेंस दर्द में दिखाई दे रहे हैं। ओवेंस का फेस जाकर वायर वाली चेयर से टकरा गया। सैमी ने अब तीन-चार चेयर पर केविन को ब्लू थंडरबॉम्ब लगा दिया। केविन ने इसके ऊपर भी किकआउट कर दिया है। 

07:27 (IST)2 MAR 2025

सैमी ने गलती से रेफरी पर हैलुवा किक लगा दी है। ओवेंस ने सैमी पर स्टनर लगाया, लेकिन जबतक दूसरा रेफरी आता किकआउट देखने को मिला। केविन ने रेफरी पर ही क्लोथ्सलाइन लगाते हुए गुस्सा निकाला है। उन्होंने एक और टेबल निकाल ली है। ओवेंस ने चेयर से सैमी के सिर पर अटैक किया और वो बेबस दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने सैमी को टेबल पर सेट किया और वो खुद टॉप रोप पर थे। सैमी ने चेयर को केविन पर फेंका और वो सुपरप्लेक्स लगाने वाले थे। हालांकि, केविन ने ही उन्हें टेबल पर पटक दिया। एक बार फिर पिन का असफल प्रयास हुआ। 

07:23 (IST)2 MAR 2025

ट्रैश कैन के ढक्कन से सैमी इस समय केविन पर अटैक कर रहे हैं। मुकाबला रिंग के पास पहुंचा और ओवेंस ने रिंग बैल की मदद से पलटवार किया और सैमी पर मोमेंटम हासिल किया। केविन और सैमी रोप्स पर थे, तभी ओवेंस ने सैमी को रिंग के बाहर सेट दो टेबल पर पटक दिया है। ज़ेन एकदम बेसुध दिखाई दे रहे हैं, उनकी हालत खराब हो गई है। रिंग के अंदर चेयर पर सैमी को केविन ने ब्रेनबस्टर दिया, लेकिन इसके ऊपर किकआउट देखने को मिला। ज़ेन ने वापसी करते हुए सुपलेक्स लगा दिया और मैच में ट्विस्ट देखने को मिला है। 

07:18 (IST)2 MAR 2025

ओवेंस अब हॉकी स्टिक का इस्तेमाल करते हुए सैमी की हालत खराब कर दी है। उन्होंने भी अब एक टेबल निकाल ली है और इसे रिंग के पास जो टेबल सेट थी उसके ऊपर रख दी है। सैमी को मौका मिला और उन्होंने पलटवार किया। यह दोनों लड़ते हुए फैंस के बीच चले गए हैं। फैंस यह नजारा काफी एंजॉय कर रहे हैं। ज़ेन ने ट्रैश कैन से केविन पर अटैक कर दिया। सैमी ने अपने पूर्व दोस्त को टेबल पर ब्लू थंडरबॉम्ब दे दिया। उन्होंने इसी मूव को एक बार फिर टेबल पर ही दे दिया है। 

07:14 (IST)2 MAR 2025

सैमी को ओपनिंग मिली है और अब वो केविन पर स्टील चेयर से अटैक कर रहे हैं। ओवेंस रिंग के बाहर हैं, लेकिन वहां पर भी ज़ेन ने चेयर से अटैक करना जारी रखा। मुकाबला एक बार फिर रिंग के अंदर आया और स्टील चेयर से अटैक अभी भी जारी है। ब्लडलाइन मेंबर अब हॉकी स्टिक ले आए हैं और इससे केविन की हालत खराब करनी शुरू कर दी। केविन एक बार फिर रिंग के बाहर चले गए हैं। ज़ेन रुक नहीं रहे हैं और उन्होंने रिंग के बाहर टेबल को सेट कर दिया है। ओवेंस ने सैमी को रिंग पोस्ट पर दे मारा। 

07:05 (IST)2 MAR 2025

WWE Elimination Chamber 2025 में सैमी ज़ेन vs केविन ओवेंस (Unsanctioned मैच)

Unsanctioned मैच के लिए सबसे पहले सैमी ज़ेन बाहर आ गए हैं। अब केविन ओवेंस भी आ गए हैं। इस मैच की शुरुआत हो गई है और बिना ज्यादा समय गंवाए सैमी रिंग में स्टील चेयर लेकर आ गए हैं। हालांकि, इसका फायदा केविन ओवेंस ने उठाया और सैमी पर इससे हमला करना शुरू कर दिया। 

06:49 (IST)2 MAR 2025

नाया और ट्रिश इस समय लीगल हैं। स्ट्रैटस ने टॉप रोप से सुपर मूव लगाया, लेकिन कैंडिस ने आकर गलती से नाया पर ही अटैक कर दिया। टिफनी को टैग मिल गया और उन्होंने जैक्स पर मूनसॉल्ट लगाया और पिन करते हुए इस मैच को जीत लिया।

विजेता: टिफनी स्ट्रैटन और ट्रिश स्ट्रेटस

06:47 (IST)2 MAR 2025

नाया और कैंडिस मिलकर ट्रिश की हालत खराब कर रही हैं। स्ट्रेटस वापसी का प्रयास कर रही हैं, लेकिन लेरे ने अबतक शानदार काम किया है। ट्रिश ने टिफनी को टैग दे दिया है और उन्होंने आते ही कैंडिस पर पलटवार किया। उन्होंने जैक्स पर भी हमला किया। टिफनी ने कैंडिस पर अलाबामा स्लैम और जैक्स को स्पाइनबस्टर दिया। स्ट्रैटन ने नाया पर जबरदस्त सुपलेक्स लगा दिया है। 

06:43 (IST)2 MAR 2025

ट्रिश ने कैंडिस को पिन करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें ज्यादा कामयाबी नहीं मिली। अब हील स्टार्स ने दबदबा बनाना शुरू कर दिया है। नाया और टिफनी इस समय लीगल हैं। स्ट्रेटस को आखिरकार टैग मिल गया है और वो नाया पर चॉप लगा रही हैं। उन्होंने अब जैक्स पर डीडीटी लगाया, लेकिन किकआउट देखने को मिला। नाया ने वापसी कर ली है और फिर से मैच में दबदबा बनाना शुरू कर दिया है। 

06:35 (IST)2 MAR 2025

WWE Elimination Chamber 2025 में टिफनी स्ट्रैटन और ट्रिश स्ट्रेटस vs नाया जैक्स और कैंडिस लेरे

नाया जैक्स और कैंडिस लेरे ने सबसे पहले रिंग में एंट्री की। अब टिफनी और ट्रिश ने एंट्री कर ली है। ट्रिश स्ट्रेटस और कैंडिस लेरे इस मैच की शुरुआत कर रही हैं। 

06:21 (IST)2 MAR 2025

मॉर्गन ने ब्लेयर की हालत खराब कर दी है और उन्हें बार-बार चैंबर में दे मारा। बियांका ने पलटवार करते हुए जबरदस्त स्पीयर लगाया। अब वो उन्हें उठाकर पॉड, गेट और चैंबर पर पटक रही हैं। वो इस समय टॉप रोप पर हैं और लिव ने उनके मूव पर काउंंटर कर दिया। बियांका ने अंत में लिव पर KOD लगाया और आखिरकार उन्हें पिन करते हुए इस मैच को जीत लिया।

-) बियांका ब्लेयर की जीत हो गई है

अब WrestleMania 41 में विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए बियांका ब्लेयर vs रिया रिप्ली/इयो स्काई मैच होगा। 

06:17 (IST)2 MAR 2025

बियांका इस समय पॉड के ऊपर हैं और उन्हें तीनों रेसलर्स पर क्रॉसबॉडी मूव लगा दिया है। ब्लिस ने टॉप रोप से परेज़ पर जबरदस्त मूव लगाया औैर उन्हें पिन करते हुए इस मैच से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

रॉक्सेन परेज़ एलिमिनेट हो गई हैं

अब तीन स्टार्स एक्टिव रह गई हैं। लिव इस समय ग्रेट एडी गुरेरो के मूव का इस्तेमाल बियांका पर कर रही हैं। लिव ने खुद को सिस्टर एबीगेल से बचाया और फिर बियांका के KOD को भी काउंटर किया। मॉर्गन ने बियांका के बाल का फायदा उठाते हुए एलेक्सा ब्लिस को पिन करते हुए एलिमिनेट कर दिया। एलेक्सा को यकीन नहीं हुआ कि उनके साथ क्या हुआ।

एलेक्सा ब्लिस एलिमिनेट हो गई हैं

06:10 (IST)2 MAR 2025

परेज़ ने ब्लिस को चैंबर पर दे मारा, लेकिन जल्द पूर्व चैंपियन ने पलटवार किया। एलेक्सा के मूव को ब्लेयर और बेली ने काउंटर किया। बेली ने बियांका और एलेक्सा पर डाइविंग क्रॉसबॉडी मूव लगाया। रिंग में परेज़ ने मौके का फायदा उठाया और बेली को सबमिशन मूव में जकड़ लिया है, दिग्गज स्टार ने खुद को बचाया। अभी भी मैच में 5 सुपरस्टार्स बनी हुई हैं। रॉक्सेन ने मूनसॉल्ट देना चाहा, लेकिन बेली ने काउंटर किया। इस बीच लिव ने बेली पर ऑब्लिवियन लगाया और उन्हें पिन कर दिया है।

बेली एलिमिनेट हो गई हैं। 

06:06 (IST)2 MAR 2025

लिव ने रॉक्सेन पर कोड ब्रेकर लगाया और पिन करने की कोशिश की, किकआउट देखने को मिला।

-) आखिरी स्थान पर एलेक्सा ब्लिस की एंट्री हो रही है

सभी सुपरस्टार्स अब मैच का हिस्सा बन गई हैं और इस बीच सिर्फ नेओमी ही एलिमिनेट हुई हैं। ब्लिस ने पहले लिव और फिर रॉक्सेन को अपना निशाना बनाया। ब्लिस ने जबरदस्त ड्रॉपकिक लगाई और बेली को शानदार तरीके से राइट हैंड दिया। बेली ने खुद को पिन होने से बचाया। एलेक्सा ने मैच की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की है। 

06:04 (IST)2 MAR 2025

-) चौथे नंबर पर रॉक्सेन परेज़ रिंग में आई हैं

परेज़ ने आते ही बियांका और लिव पर हल्ला बोलना शुरू कर दिया है। उन्होंने लिव को पिन करने का असफल प्रयास भी किया। परेज़ ने खुद को बियांका के हमले से बचाया और उन्हें चैंबर में दे मारा। लिव ने वापसी करते हुए परेज़ पर ड्रॉपकिक लगाई।

-) 5वें नंबर पर बेली का नंबर आया है

बेली और परेज़ ने बिना कोई समय गंवाए लड़ना शुरू कर दिया। इस समय बेली का पलड़ा भारी रहा। अब वो लिव को चैंबर में लगातार धक्का दे रही हैं। बेली ने रॉक्सेन को चैंबर के साइड में बैली टू बैली मूव दिया। बेली और बियांका इस समय रिंग में लड़ रही हैं। बेली ने ब्लेयर पर जबरदस्त किक लगाई और पिन करने का प्रयास किया। उन्होंने ब्लेयर पर बिग एल्बो देते हुए एक बार फिर पिन करने का प्रयास किया। परेज़ ने बेली को रिंग के बाहर पावरबॉम्ब दे दिया है। 

05:57 (IST)2 MAR 2025

नेओमी रिंग के बाहर जा रही थी, लेकिन कार्गिल ने वहां पर भी उनके ऊपर अटैक कर दिया। नेओमी इस समय मैच को शुरू करने के हाल में दिखाई नहीं दे रही हैं। नेओमी को मैच से एलिमिनेट कर दिया गया है।

नेओमी एलिमिनेट हो गई हैं।

तीसरे नंबर पर बियांका ब्लेयर की एंट्री

बियांका अबतक नेओमी के ऊपर हुए अटैक से उबरी नहीं हैं और लिव मॉर्गन ने इसका फायदा उठाया। वो उनके ऊपर अटैक कर रही हैं। दूसरी तरफ नेओमी को मेडिकल टीम बैकस्टेज लेकर जा रही है। लिव ने ब्लेयर को पिन करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। 

05:43 (IST)2 MAR 2025

WWE Elimination Chamber 2025 में विमेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच (एलेक्सा ब्लिस vs बेली vs नेओमी vs रॉक्सेन परेज़ vs बियांका ब्लेयर vs लिव मॉर्गन)

एलेक्सा ब्लिस, रॉक्सेन परेज़, बेली और बियांका ब्लेयर चैंबर के अंदर बंद हो गई हैं। लिव मॉर्गन और नेओमी इस मैच को शुरू करने वाली हैं। इस मैच की शुरुआत हो गई है और इसके साथ ही जेड कार्गिल की वापसी हो गई है। कार्गिल ने आते ही नेओमी पर अटैक कर दिया। उन्होंने नेओमी की हालत खराब कर दी है और अपना गुस्सा वो उनके ऊपर निकाल रही हैं। जेड ने नेओमी को चैंबर पर पटक दिया है और उन्हें रोकने के लिए गार्ड्स भी आ गए हैं। 

05:26 (IST)2 MAR 2025

WWE Elimination Chamber की शुरुआत कुछ ही मिनटों में होने वाली है। विमेंस Elimination Chamber मैच के साथ शो शुरू होगा। 

22:21 (IST)1 MAR 2025

Elimination Chamber के मेन शो की शुरुआत रविवार सुबह 5:30 बजे से होगी। 

22:20 (IST)1 MAR 2025

यह WrestleMania से पहले होने वाला आखिरी इवेंट है और इसमें कई जबरदस्त मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं। 

-) WrestleMania 41 में कोडी रोड्स की अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच पाने के लिए मेंस Elimination Chamber मैच - जॉन सीना vs सीएम पंक vs ड्रू मैकइंटायर vs लोगन पॉल vs डेमियन प्रीस्ट vs सैथ रॉलिंस।

-) WrestleMania 41 में रिया रिप्ली की विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच पाने के लिए विमेंस Elimination Chamber मैच - एलेक्सा ब्लिस vs बियांका ब्लेयर vs रॉक्सेन परेज़ vs नेओमी vs बेली vs लिव मॉर्गन।

-) केविन ओवेंस vs सैमी ज़ेन - Unsanctioned मैच

-) टिफनी स्ट्रैटन (विमेंस चैंपियन) और ट्रिश स्ट्रेटस vs नाया जैक्स और कैंडिस लेरे - टैग टीम मैच

-) द रॉक और कोडी रोड्स का सैगमेंट



21:26 (IST)1 MAR 2025

नमस्कार, WWE Elimination Chamber की लाइव कमेंट्री में आपका हार्दिक स्वागत है। 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications