3 WWE सुपरस्टार्स जिनका विलन बनने के बाद करियर बर्बाद हो गया

A Staph infection could

प्रोफेशनल रेसलिंग में WWE एक बड़ा नाम है। हर रेसलर का सपना होता है कि वह इस बड़ी कंपनी का हिस्सा बने। कपंनी में काम करने वाले रेसलर्स और सुपरस्टार्स का किरदार काफी अहम मायने रखता है। एक सुपरस्टार कंपनी में या तो बेबीफेस या फिर हील के किरदार में होता है।

ये भी पढ़ें: 4 WWE लैजेंड्स जो Super ShowDown 2020 में चौंकाने वाली वापसी कर सकते हैं

यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रोफेशनल रेसलिंग में हील और बेबीफेस दो सबसे महत्वपूर्ण चीजें हैं। WWE में कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो एक बेबीफेस के रूप में सफल ना होकर एक हील के रूप में ज्यादा सफल हुए हैं वहीं कुछ सुपरस्टार्स ऐसे भी हैं जिनका हील बनने के बाद WWE में करियर बर्बाद हो गया।

इसी कड़ी में आज हम बात करने जा रहे हैं उन 3 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जो हील (विलन) बनने के बाद फ्लॉप हो गए।

#3 शिंस्के नाकामुरा

youtube-cover

WWE ने साल 2016 में शिंस्के नाकामुरा को साइन किया था। मेन रोस्टर में आने से पहले शिंस्के नाकामुरा ने कुछ महीने NXT में बिताए थे। नाकामुरा ने रेसलमेनिया 33 के बाद हुए स्मैकडाउन लाइव के एपिसोड में डेब्यू किया था। इसके बाद साल 2018 में हुए रॉयल रंबल मैच में उन्होंने जीत भी हासिल की।

ये भी पढ़ें: Super ShowDown 2020 में WWE द्वारा ब्रॉक लैसनर vs रिकोशे का टाइटल मैच बुक करने की 5 बड़ी वजह

रॉयल रंबल जीतने के बाद फैंस को उम्मीद थी कि वह जल्द ही WWE चैंपियन बनेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इन सब के बीच नाकामुरा ने एजे स्टाइल्स के हील टर्न ले लिया लेकिन नाकामुरा हील के रूप में बदलने के बाद बिल्कुल सफल नहीं हुए।

इसके बाद कंपनी ने नाकामुरा के करियर के ग्राफ को उठाने के लिए को यूएस टाइटल के लिए भी बुक किया। टाइटल जीतने के बाद भी नाकामुरा WWE में कुछ खास नहीं कर पाए।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

#2 डीन एम्ब्रोज़

youtube-cover

WWE छोड़कर AEW का हिस्सा बन चुके डीन एम्ब्रोज़ यानी जॉन मोक्सली का भी कंपनी में हील टर्न उनके लिए फायदे का सौदा नहीं रहा। WWE में डीन एम्ब्रोज़ हमेशा से ही फैन फेवरेट रहे। डीन एम्ब्रोज़ ने साल 2012 में द शील्ड के साथ कंपनी में डेब्यू किया था। इसके बाद डीन एम्ब्रोज़ टैग टीम चैंपियन, यूएस चैंपियन और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रहे। साल 2017 में डीन एम्ब्रोज़ चोट के चलते कंपनी से बाहर हो गए।

ये भी पढ़ें: 4 WWE सुपरस्टार्स जिनका विलन बनने के बाद करियर हिट हो गया

कुछ महीनों बाद जब डीन ने कंपनी में वापसी की तो वह एक बार फिर द शील्ड के साथ नज़र आए। इस बीच रोमन रेंस जब अपनी बीमारी का जिक्र करते हुए WWE से ब्रेक ले लिया तभी डीन ने सभी चौंकाते हुए हील टर्न ले लिया।

हालांकि हील के रूप मे बदलने के बाद डीन कुछ कमाल नहीं दिखाए पाए। हील बनने के बाद उनका एक भी मुकाबला ऐसा नहीं रहा जो फैंस को याद हो। आखिरकार डीन ने कंपनी को अलिवदा कह दिया।

#1 सैमी जेन

यह कहना गलत नहीं होगा कि सैमी जेन कंपनी के सबसे अनलकी सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। WWE में उन्हें न तो कोई अच्छी स्टोरीलाइन में शामिल होने का मौका मिला और न ही कोई बड़े दिग्गज के खिलाफ मुकाबला। इसके अलावा उन्हें करियर में कई बार चोटो का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें: 10 WWE सुपरस्टार्स जिनकी शादी नॉन-रेसलर्स से हुई

साल 2017 में हुए हैल इन ए सैल पीपीवी में सैमी जेन हील केविन ओवेंस की शेन मैकमैहन के खिलाफ जीत हासिल करने में मदद की थी। इस दौरान उन्होंने हील टर्न ले लिया। फैंस को लगा की आने वाले कुछ समय में सैमी के करियर में कुछ अच्छी चीज़ें होंगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। WWE में अभी भी उनका संघर्ष जारी है।

ये भी पढ़ें: Wrestlemania 36 में WWE द्वारा ब्रॉक लैसनर vs ड्रू मैकइंटायर का टाइटल मैच बुक करने की 5 बड़ी वजह