4 चीजें जो ड्रू मैकइंटायर WWE Hell in a Cell की हार के बाद कर सकते हैं

जिंदर महल और ड्रू मैकइंटायर
जिंदर महल और ड्रू मैकइंटायर

हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) 2021 में कई धमाकेदार मुकाबले देखे गए, इन्हीं में से एक WWE चैंपियनशिप मैच भी रहा। जिसमें बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अपनी WWE चैंपियनशिप बेल्ट को डिफेंड करना था, जिसमें वो सफल भी रहे हैं।

इस मैच में शर्त रखी गई थी कि अगर मैकइंटायर को हार मिली तो लैश्ले के चैंपियन रहने के दौरान उन्हें कोई चैंपियनशिप मैच नहीं मिल पाएगा। इसलिए Hell in a Cell की हार के साथ ही मैकइंटायर WWE चैंपियनशिप स्टोरीलाइन से फिलहाल के लिए बाहर हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: Hell in a Cell के बाद WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले के 5 संभावित प्रतिद्वंदी

अब सवाल हैं कि क्या इस हार के बाद मैकइंटायर को कोई नया विरोधी मिलेगा या फिर वो ब्रेक पर जाने वाले हैं। इन्हीं सवालों को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम उन 4 बड़ी चीजों के बारे में आपको बताएंगे जिन्हें मैकइंटायर Hell in a Cell की हार के बाद कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: WWE Hell in a Cell 2021: शो की अच्छी और बुरी बातें

WWE से कुछ समय के लिए ब्रेक लेंगे

ड्रू मैकइंटायर की WrestleMania 36 में WWE चैंपियनशिप जीत
ड्रू मैकइंटायर की WrestleMania 36 में WWE चैंपियनशिप जीत

ड्रू मैकइंटायर के WWE में शानदार सफर की शुरुआत 2020 मेंस Royal Rumble मैच में जीत के साथ हुई थी। उसके बाद WrestleMania 36 में ब्रॉक लैसनर को हराकर अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियन बने। Royal Rumble 2020 को गुजरे हुए 16 महीने बीत चुके हैं, लेकिन मैकइंटायर Hell in a Cell 2021 तक इस स्टोरीलाइन में बने हुए थे।

इतने लंबे समय तक किसी एक सुपरस्टार को एक ही स्टोरीलाइन में देखते-देखते फैंस भी ऊबने लगते हैं। अभी तक मैकइंटायर 2 बार चैंपियन बन चुके हैं और पिछले करीब डेढ़ साल में उन्हें बहुत व्यस्त कार्यक्रम से होकर गुजरना पड़ा है। अब भविष्य में स्कॉटिश रेसलर को एक फ्रेश स्टार्ट देने के लिए WWE कुछ समय के लिए उन्हें ब्रेक दे सकती है, जिससे बाद में उनकी धमाकेदार वापसी करवाई जा सके।

ये भी पढ़ें: 6 बड़ी बातें जो WWE ने Hell in a Cell के जरिए इशारों-इशारों में बताई

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

शेमस को WWE यूएस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर सकते हैं

शेमस और ड्रू मैकइंटायर
शेमस और ड्रू मैकइंटायर

पिछले साल के आखिरी कुछ महीनों में शेमस और ड्रू मैकइंटायर को WWE टीवी पर बेस्ट फ्रेंड्स के रूप में दिखाया जा रहा था। इस बीच द मिज और जॉन मॉरिसन ने दोनों को अलग करने की कोशिश भी की, लेकिन सफल नहीं हो पाए।

2021 के शुरुआती महीनों में भी दोनों दोस्त बने रहे, लेकिन 1 फरवरी 2021 के Raw एपिसोड में मैकइंटायर को ब्रोग किक लगाकर धोखा देने के साथ ही द सेल्टिक वॉरियर दोबारा हील सुपरस्टार बन गए थे। अब शेमस मौजूदा WWE यूएस चैंपियन हैं और मैकइंटायर के पास अपना बदला पूरा करने के लिए शेमस को चैलेंज करने का विकल्प भी खुला हुआ है।

कोफी किंग्सटन से दुश्मनी

कोफी किंग्सटन और ड्रू मैकइंटायर
कोफी किंग्सटन और ड्रू मैकइंटायर

कुछ हफ्ते पहले एक Raw एपिसोड में ड्रू मैकइंटायर और कोफी किंग्सटन के बीच WWE चैंपियनशिप नंबर-1 कंटेंडर बनने के लिए मैच हुआ, जिसमें किंग्सटन को हार मिली थी। अब ये स्टोरीलाइन दिलचस्प मोड़ ले चुकी है क्योंकि MVP द न्यू डे के मेंबर किंग्सटन को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

अगर आने वाले हफ्तों में किंग्सटन, द हर्ट बिजनेस को जॉइन करते हैं तो वो मैकइंटायर के साथ सिंगल्स स्टोरीलाइन का हिस्सा बन सकते हैं। किंग्सटन ना केवल अपनी पुरानी हार का बदला पूरा करेंगे बल्कि अगर स्कॉटिश रेसलर ने किसी भी तरह दोबारा लैश्ले के टाइटल के करीब आने की कोशिश की तो किंग्सटन उन्हें सबक सिखाकर वर्ल्ड टाइटल से लंबे समय तक दूर कर सकते हैं।

जिंदर महल बन सकते हैं उनके बड़े दुश्मन

ड्रू मैकइंटायर और जिंदर महल
ड्रू मैकइंटायर और जिंदर महल

जब अप्रैल 2020 में जिंदर महल ने चोट से उबरने के बाद वापसी की तो कयास लगाए जाने लगे थे कि उनकी अपने रियल लाइफ फ्रेंड ड्रू मैकइंटायर के साथ दुश्मनी शुरू हो सकती है। दुर्भाग्यवश वापसी के एक महीने बाद ही उन्हें दूसरी सर्जरी के लिए एक बार फिर ब्रेक लेना पड़ा।

लंबे समय बाद उन्होंने मई 2021 में वीर और शैंकी के साथ WWE में वापसी की। महल और मैकइंटायर, दोनों को अभी नई स्टोरीलाइंस की जरूरत है। इसलिए WWE को इसी समय दोनों रियल लाइफ फ्रेंड्स को ऑन-स्क्रीन सबसे बड़े दुश्मन बनाने में देर नहीं लगानी चाहिए।

Quick Links