WWE में विंस मैकमैहन द्वारा बनाए गए 5 सबसे शानदार किरदार

अंडरटेकर और विंस मैकमैहन
अंडरटेकर और विंस मैकमैहन

प्रोफेशनल रेसलिंग में डब्लू डब्लू ई (WWE) सबसे बड़ा नाम है और इस नाम को बनाने में अगर किसी का सबसे बड़ा योगदान है तो वह केवल विंस मैकमैहन (Vince McMahon) हैं। पिछले 40 सालों से WWE को दुनिया में टॉप बनाए रखने के लिए उन्होंने कई शानदार चीजें की हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE के 5 बड़े नियम जिन्हें सभी सुपरस्टार्स को फॉलो करना पड़ता है

फिर चाहे वह कैरेक्टर को बनाना हो, नई स्टोरीलाइन शामिल करनी हो या फिर सुपरस्टार्स की गिमिक। कई सुपरस्टार्स का करियर WWE में उनकी गिमिक के चलते फेमस हुआ और इसका श्रेय केवल विंस मैकमैहन को जाता है।

इसी कड़ी में आज हम बात करेंगे WWE की 5 बेस्ट गिमिक की जिन्हें विंस मैकमैहन ने बनाया।

5. WWE दिग्गज द अंडरटेकर

अंडरटेकर
अंडरटेकर

प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में द अंडरटेकर (The Undertaker) एक बड़ा नाम है। पिछले कई दशकों से कंपनी का हिस्सा रहे टेकर अपने शानदार मुकाबलों के लिए जाने जाते हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जो रियल लाइफ में ब्रॉक लैसनर के दोस्त हैं और 3 जिन्हें वह नापसंद करते हैं

1990 में सर्वाइवर सीरीज में डेब्यू करने वाले टेकर को उनकी गिमिक के चलते काफी सुर्खियां मिली। एटीट्यूड एरा के समय उनकी गिमिक और भी बड़ी हो गई है। यह टेकर की शानदार गिमिक का ही नतीजा था कि रेसलमेनिया में उनके नाम लगातार 21 जीत हासिल करने का रिकॉर्ड दर्ज है।

ये भी पढ़ें: 4 WWE सुपरस्टार्स जिनका विलन बनने के बाद करियर हिट हो गया

4. शॉन माइकल्स WWE का बड़ा नाम हैं

शॉन माइकल्स
शॉन माइकल्स

1995 और 1996 में लगातार दो बार रॉयल रंबल जीतने वाले शॉन माइकल्स का WWE में सफर काफी शानदार रहा। अपने करियर में उन्होंने कई यादगार मुकाबले देते हुए फैंस को अपना दीवाना बना लिया।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने अपने विरोधी से हारने से साफ इंकार कर दिया

रेसलमेनिया 14 में स्टीव ऑस्टिन के खिलाफ मुकाबले के बाद उन्होंने चार साल ब्रेक ले लिया। 2002 में वापसी के बाद जब उन्होंने वापसी की तो ऐसा लगा जैसे उन्हें कोई रेसलर हरा नहीं पाएगा। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और कंपनी में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया।

3. WWE के पूर्व चैंपियन द रॉक

रॉक
रॉक

यह कहना गलत नहीं होगा कि विंस मैकमैहन ने जितना काम WWE में किया गया उतना शायद ही कोई और कर पाए। विंस द्वारा एक और गिमिक द रॉक के रूप में है। यह बताने की जरूरत नहीं है कि द रॉक आज कितना बड़ा नाम है।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE में आकर बहुत बड़ी गलती की

WWE में एक रेसलर के रूप में सफल होने के बाद ही द रॉक को हॉलीवुड में काम मिला। आज उनकी गिनती दुनिया के सबसे महंगे एक्टर के रूप में होती है।

2. WWE के बड़े दिग्गज हल्क होगन

हल्क होगन
हल्क होगन

80 के दशक में जब कंपनी को एक बड़े सुपरस्टार्स की जरूरत थी तब विंस मैकमैहन ने हल्क होगन को दुनिया के सामने स्टार बनने का मौका दिया। 1984 में होगन ने पहला वर्ल्ड टाइटल जीतने के साथ प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में धमाका कर दिया था।

Ad

ये भी पढ़ें: 10 WWE सुपरस्टार्स जिनकी शादी नॉन-रेसलर्स से हुई

पहले 9 रेसलमेनिया के मेन इवेंट का हिस्सा बनने वाले होगन ने 90 के दशक के शुरूआती दौर में WWE छोड़कर WCW का रूख कर लिया। हालांकि WCW के बिकने के बाद होगने WWE में एक बार फिर एंट्री की। फैंस हल्क होगन को विंस मैकमैहन की सबसे शानदार क्रिएशन के रूप में मानते हैं।

1.स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन

स्टीव ऑस्टिन
स्टीव ऑस्टिन

स्टीन ऑस्टिन स्टोन कोल्ड WCW में सफलता हासिल करने के बाद WWE में शामिल हुए, जहां उन्हें दुनिया के सामने खुद को बड़ा सुपरस्टार्स बनाने में कामयाबी हासिल हुई। यह विंस मैकमैहन का ही दिमाग था कि आज स्टीव ऑस्टिन प्रोफेशनल रेसलिंग में एक बड़े नाम के रूप में जाने जाते हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: 18 सुपरस्टार्स जिनकी शादी WWE में साथी रेसलर्स से हुई

ऑस्टिन रेसलमेनिया जैसे बड़े शो के मेन इवेंट का तीन बार हिस्सा रहे हैं और यह चीज़ दर्शाती है कि विंस का इस गिमिक को हिट कराने में सबसे ज्यादा दिमाग था।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications