5 बदलाव जो सैथ रॉलिंस के हील टर्न और AoP के साथ आने से देखने को मिलने वाले हैं

AoP और रॉलिंस
AoP और रॉलिंस

रॉ के एपिसोड में एक बड़ी चीज़ देखने को मिली जब सैथ रॉलिंस ने फैंस को चौंकाते हुए हील टर्न लिया। केविन ओवेंस ने डब्लू डब्लू ई (WWE) रॉ के एपिसोड के दौरान AoP को ढूंढने का प्लान बनाया था। इसके बाद उन्होंने हर जगह AoP को ढूंढा लेकिन अंत में उनकी कार केविन ओवेंस को नजर आई।

Ad

केविन ने कार को ही फोड़ना शुरू कर दिया। बाद में केविन को अंदर कोई बैठा हुआ दिखा, पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ने ध्यान से देखने की कोशिश की लेकिन पीछे से ऑथर्स ऑफ पेन द्वारा बड़ा हमला हुआ। इसके साथ ही पता चला कि कार में बैठे हुए सुपरस्टार और कोई नहीं बल्कि सैथ रॉलिंस थे।

ये भी पढ़ें:- 3 बड़े सुपरस्टार्स जो WrestleMania 36 में द फीन्ड को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर सकते हैं

इसके बाद द आर्किटेक्ट ने स्टेज एरीया में आकर अपने हील टर्न के बारे में बात की और इसके साथ ही एलान करते हुए बताया कि वह अब AoP के साथ नजर आने वाले हैं। रॉलिंस के AoP के साथ आने से भविष्य में कई सारे बदलाव देखने को मिलने वाले हैं।

इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 बदलाव के बारे में जो सैथ रॉलिंस के AoP में जुड़़ने से देखने को मिलेंगे।

#5 द शील्ड का एक नया वर्जन

नई शील्ड?
नई शील्ड?

शील्ड WWE के इतिहास की सबसे बढ़िया टीम में से एक है। AoP और सैथ रॉलिंस मिलकर कभी भी द शील्ड की बराबरी नहीं कर सकते लेकिन हमें वह इस फैक्शन का एक बड़ा वर्जन दिखा सकते हैं। जो लोग AoP को NXT से देख रहा है, उन्हें पता होगा कि उनका रेसलिंग गियर शील्ड से मिलता-जुलता है।

Ad

यह तीनों सुपरस्टार्स शील्ड के गियर में आकर नई फिलिंग दे सकते हैं और वह कुछ ऐसा ही काम कर सकते हैं जो कुछ सालों पहले द शील्ड करती थी।

#4 AoP कुछ समय में वाइकिंग रेडर्स को पीछे कर देगी

AoP
AoP

रॉ के टैग टीम डिवीज़न में कुछ बढ़िया टीमें है। रॉ के पास ऑरिजनल क्लब और वाइकिंग रेडर्स जैसी टीम थी जो टैग टीम डिवीज़न को रेड ब्रांड पर सम्भाल रही थी। अब यहां एक और टीम का नाम जुड़़ जाएगा। दरअसल, AoP की बुकिंग देखकर लग रहा है कि वह आने वाले समय में वाइकिंग रेडर्स को पछाड़ने वाले हैं।

Ad

वाइकिंग रेडर्स रॉ की टॉप टैग टीम जोड़ी है और इसके साथ ही वह चैंपियंस भी है। AoP को मेन इवेंट स्टोरीलाइन में डाला गया है, इससे साफ होता है कि वह टैग टीम डिवीज़न की कमान संभाले वाले हैं। अगर ऐसा कुछ है तो उन्हें पहले अभी की टॉप टैग टीम को हराना होगा और लग रहा है कि वह यह काम आसानी से कर देंगे।

ये भी पढ़ें:- इस दशक के 10 सबसे शानदार मैच जिन्होंने फैंस का दिल जीत लिया

#3 रॉ का एपिसोड ज्यादा रोचक बन जाएगा

Oc
Oc

ऑरिजनल क्लब के साथ आने के बाद रॉ का एपिसोड खास बन गया था क्योंकि शो में नई फैक्शन जुड़ गई थी और इससे देखने का नजरिया भी बदल गया था। आज भी अगर स्टाइल्स का कोई मैच होता है तो ल्यूक और कार्ल की इंटरफेरेंस होने के चांस रहते हैं जो शो को खास बनाता हैं।

Ad

अब रॉ में एक और फैक्शन की एंट्री हुई है और इस बार की टीम काफी ज्यादा अलग है। यहां पावर के साथ हाईफ्लाइंग एक्शन भी देखने को मिलेगा। सैथ के बड़े हील टर्न और एक नए ग्रुप में जुड़़ने से WWE की रेटिंग्स में उछाल आएगा और यहां से हर एक फैन आए इस टीम की बुकिंग देखने मे रुचि दिखाएगा। रॉ के पास अब OC के अलावा एक और फैक्शन होगी।

ये भी पढ़ें:- 3 रोचक चीज़ें जो इस हफ्ते Raw में देखने को मिली

#2 केविन ओवेंस टॉप स्टार बन जाएंगे

केविन
केविन

कुछ समय पहले तक द आर्किटेक्ट सैथ रॉलिंस रॉ के टॉप बेबीफेस थे और वह अकेले दम पर रॉ को अच्छा बनाने की कोशिश करते थे। इस वजह से उन्हें 'मंडे नाईट रॉलिंस' भी कहा जाता था। अब सैथ रॉलिंस का हील टर्न हो गया है, ऐसे में कंपनी को नया टॉप फेस चाहिए।

Ad

यह काम केविन ओवेंस आराम से कर सकते हैं। वह काफी अच्छे रेसलर है और उनकी माइक स्किल्स भी बढ़िया है। वह आने वाले समय के रॉ के टॉप स्टार बनने के साथ ही सैथ रॉलिंस से बढ़िया काम कर सकते हैं। हर एक फैन रॉ को 'केविन ओवेंस शो' बनते हुए देखना चाहता है।

AoP और सैथ रॉलिंस के साथ आने से पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन को काफी बड़ा फायदा होगा।

ये भी पढ़ें:- ब्रॉक लैसनर को बुरी तरह हराने वाले सुपरस्टार को फाइट के दौरान लगी भयानक चोट

#1 सैथ रॉलिंस को फिर मोमेंटम मिलेगा और वह साबित कर पाएंगे कि वह सबसे बढ़िया सुपरस्टार है

रॉलिंस
रॉलिंस

कुछ महीनों पहले तक सैथ रॉलिंस फैंस द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किए जाते थे। हर एक फैन उनके नाम की चैंट्स लगाता था और उन्हें ऑडियंस से शानदार सपोर्ट मिलता था। धीरे-धीरे यह सपोर्ट बंद हो गया और द आर्किटेक्ट को बू मिलने लगी।

Ad

इसके बाद साफ हो गया था कि अब उन्हें हील टर्न लेना ही होगा। अब WWE ने रॉलिंस को AoP के साथ डालकर न सिर्फ उन्हें हील बनाया है बल्कि उन्हें एक फ्रेश शुरुआत भी दी है। अगर वह बिना AoP के हील बनते तो शायद फैंस को यह चीज़ ज्यादा पसंद नहीं आती।

WWE ने उनके हील टर्न को अलग तरीके से बुक किया है। इससे फैंस का ध्यान उनपर बना रहेगा और WWE उन्हें इसके बाद भी पुश कर पाएगा।

ये भी पढ़ें:- WWE Raw, 9 दिसंबर 2019, शो में हुई 4 बड़ी गलतियां

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications