WWE Wrestlemania इतिहास में हुई 5 सबसे चौंकाने वाली चीजें

Wrestlemania इतिहास के सबसे चौंकाने वाले लम्हे
Wrestlemania इतिहास के सबसे चौंकाने वाले लम्हे

पिछले करीब 4 दशकों के समय में विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) ने WWE को जिस मुकाम पर पहुंचाया है, वो अविश्वसनीय है। विंस की उम्र 75 साल को भी पार कर चुकी है, लेकिन आज भी वो उसी शिद्दत से काम करते हैं, जिस तरह पहले किया करते थे।

उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक रेसलमेनिया (Wrestlemania) नाम का इवेंट रहा है। साल 1985 में एक प्रयोग के तौर पर Wrestlemania 1 का आयोजन करवाया गया था और शायद खुद विंस ने भी नहीं सोचा होगा कि भविष्य में ये पूरे स्पोर्ट्स वर्ल्ड के सबसे बड़े स्तर पर होने वाले इवेंट्स में से एक बनेगा।

ये भी पढ़ें: WWE Wrestlemania इतिहास में अंडरटेकर के 5 सबसे बेकार मैच

Wrestlemania का इतिहास साढ़े तीन दशकों से भी पुराना हो चला है और इसका 37वें संस्करण के आयोजन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इस आर्टिकल में हम इस ऐतिहासिक सफर को ध्यान में रखते हुए Wrestlemenia में हुई कुछ सबसे चौंकाने वाली चीजों से आपको अवगत कराएंगे।

ये भी पढ़ें: WWE Wrestlemania इतिहास में ब्रॉक लैसनर की 3 सबसे बड़ी हार

शेमस केवल 18 सेकंड में बने WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन - Wrestlemania 28

youtube-cover

WWE TLC 2011 में बिग शो को हराकर डेनियल ब्रायन अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने। उसके कुछ समय बाद ही उन्होंने हील टर्न लिया और उस समय अपनी स्टोरीलाइन पार्टनर एजे ली से भी दूरी बनाने की कोशिश में थे।

Royal Rumble और Elimination Chamber 2012 में उन्हों अपनी वर्ल्ड चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक डिफेंड किया और इस समय तक एजे ली अभी भी ब्रायन के साथ ही खड़ी हुई थीं। Wrestlemania 28 में उन्हें शेमस के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना था।

मैच के शुरू होने से पहले एजे ली ने ब्रायन को गुड लक कहा। जैसे ही चैंपियन पीछे मुड़े, तभी उन्हें ब्रोक किक लगी और अगले ही पल द सेल्टिक वॉरियर उन्हें पिन कर नए चैंपियन बने। 18 सेकंड में ही मुकाबला समाप्त हो चुका था और आज इसकी गिनती Wrestlemania के इतिहास के सबसे छोटे मुकाबलों में की जाती है।

ये भी पढ़ें: WWE Wrestlemania इतिहास के 5 सबसे छोटे मैच

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

सैथ रॉलिंस का कैशइन - Wrestlemania 31

youtube-cover

किसी WWE सुपरस्टार का Money in the Bank ब्रीफ़केस जीतना ही सबकुछ नहीं होता। उस जीत के बाद सबसे बड़ी चुनौती ये होती है कि उस कैशइन को फैंस के लिए दिलचस्प कैसे बनाया जा सकता है। ये भूमिका सैथ रॉलिंस ने Wrestlemania 31 से पूर्व बहुत अच्छे ढंग से निभाई।

शो में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के मैच में पहले ही बहुत जबरदस्त एक्शन देखा जा चुका था। वहीं सैथ रॉलिंस की एंट्री को मिला क्राउड द्वारा रिस्पांस देखने लायक लम्हा रहा। रॉलिंस चाहे उस समय हील रहे हों, लेकिन उनका कैशइन मोमेंट Wrestlemania इतिहास के सबसे यादगार लम्हों में से एक बनने में सफल रहा।

हल्क होगन ने आंद्रे द जायंट को किसी बच्चे की तरह लगाया बॉडीस्लैम - Wrestlemania 3

youtube-cover

साल 1985 में हुए Wrestlemania के पहले शो को फैंस से अच्छा रिस्पांस मिला, इसलिए इसे लगातार दूसरे और फिर तीसरे साल के बाद आज तक भी इसका आयोजन रुका नहीं है। इसी बीच Wrestlemania 3 के मेन इवेंट में हल्क होगन को आंद्रे द जायंट के खिलाफ WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को डिफेंड करना था।

आंद्रे द जायंट की गिनती प्रो रेसलिंग इतिहास के सबसे ज्यादा वजन वाले सुपरस्टार्स में की जाती है, उनका उस समय वजन 500 पाउंड (230+ किलोग्राम) से भी ज्यादा था। होगन ने आंद्रे को ऐसे हवा में उठाकर बॉडी स्लैम लगाया जैसे वो कोई क्रूज़रवेट रेसलर हों। यहां तक कि कमेंट्री में भी चौंकाने वाले शब्द सुने जा सकते थे।

ऐज ने जैफ हार्डी को हवा में लगाया स्पीयर - Wrestlemania 17

youtube-cover

हार्डकोर रेसलिंग का अपना एक अलग फैनबेस है। WWE में मैनकाइंड, RVD और जैफ हार्डी जैसे कई दिग्गज हार्डकोर रेसलिंग स्टाइल वाले सुपरस्टार्स ने सफलता प्राप्त की। हार्डी के करियर के सबसे यादगार लम्हों में से एक Wrestlemania 17 में आया।

तीन टीमों के बीच WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच हुआ, जिसमें TLC मैच की शर्त को जोड़ा गया था। मुकाबले में एक ऐसा भी लम्हा आया जब हार्डी लैडर के ऊपर चढ़ हवा में लटकी बेल्ट को उतारने की कोशिश कर रहे थे।

लैडर के डगमगाने के कारण हार्डी काफी देर हवा में ही लटके रहे। तभी ऐज ने दूसरी लैडर पर चढ़कर हार्डी को हवा में ही स्पीयर लगा दिया था। ये Wrestlemania इतिहास के ही नहीं बल्कि WWE इतिहास के सबसे यादगार मोमेंट्स में से एक रहा।

ब्रॉक लैसनर ने तोड़ी अंडरटेकर की स्ट्रीक - Wrestlemania 30

youtube-cover

अक्सर किसी बड़े मैच में पिन के लिए 3 काउंट किए जाते हैं, तो उस मोमेंट को क्राउड से जबरदस्त रिस्पांस मिलता है। लेकिन Wrestlemania 30 में ब्रॉक लैसनर ने जब अंडरटेकर को पिन किया तो अभी चीजें जैसे अपनी जगह ठहर सी गईं।

फैंस ने उस मोमेंट को अपनी आंखों से देखा, फिर भी अंडरटेकर की स्ट्रीक के टूटने पर विश्वास नहीं जता पा रहे थे। पहले भी कई बार द डेड मैन की स्ट्रीक टूटने के करीब पहुंची थी, लेकिन इस बार Wrestlemania में अंडरटेकर का रिकॉर्ड 21-1 हो चला था।

Quick Links