एक्सट्रीम रूल्स में ब्रॉक लैसनर 3 बार के यूनिवर्सल चैंपियन बन गए थे। लैसनर के पिछले दो चैंपियनशिप रन खराब रहे थे लेकिन इस बार उन्होंने अच्छा काम किया है। वह पिछले कुछ समय से डब्लू डब्लू ई (WWE) में लगातार दिखाई दे रहे हैं। चैंपियनशिप जीतने के बाद वह सिर्फ रॉ रीयूनियन के एपिसोड में नहीं आये थे।
इस समय WWE के पास एजे स्टाइल्स और रोमन रेंस जैसे टॉप स्टार हैं। इसके अलावा हमें समय-समय पर गोल्डबर्ग और द अंडरटेकर भी WWE में दिखाई देते हैं। इन सुपरस्टार्स के साथ ही WWE के पास जबरदस्त रोस्टर है और ऐसे कई सारे रेसलर्स हैं जो द बीस्ट को हरा सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- सैथ रॉलिंस के SummerSlam में लड़ने को लेकर अपडेट सामने आया
लैसनर के अच्छे काम के बाद भी उन्हें हेट मिल रही है और इस वजह से WWE को कुछ अलग करके इस समस्या का हल निकालना होगा। कंपनी के पास उनसे चैंपियनशिप लेने का भी एक विकल्प है। इस कारण से हम बात करने वाले हैं 5 सुपरस्टार्स के बारे में जो ब्रॉक लैसनर को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीत सकते हैं।
#5 सैथ रॉलिंस
![सà¥à¤¥ रà¥à¤²à¤¿à¤à¤¸](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/163cc-15652312705666-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/163cc-15652312705666-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/163cc-15652312705666-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/163cc-15652312705666-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/163cc-15652312705666-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/163cc-15652312705666-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/163cc-15652312705666-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/163cc-15652312705666-800.jpg 1920w)
इस सूची में पहले स्थान पर सैथ रॉलिंस का नाम आता है क्योंकि वह कुछ दिनों बाद समरस्लैम में ब्रॉक लैसनर के साथ लड़ने वाले हैं। WWE के लिए यह अच्छा मौका है कि वो रॉलिंस को टॉप बेबीफेस बनाने के साथ साथ 2 बार का यूनिवर्सल चैंपियन भी बना दे।
मैच में उनकी हार की संभावना भी ज्यादा है क्योंकि WWE अपने टॉप स्टार से इतनी जल्दी बेल्ट नहीं लेगा रॉलिंस यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए दावेदार थे और इसलिए इस सूची में उनका नाम तय था।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#4 समोआ जो
![समà¥à¤ à¤à¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/43daa-15652309083191-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/43daa-15652309083191-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/43daa-15652309083191-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/43daa-15652309083191-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/43daa-15652309083191-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/43daa-15652309083191-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/43daa-15652309083191-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/43daa-15652309083191-800.jpg 1920w)
समोआ जो WWE के टॉप हील सुपरस्टार्स में से एक थे लेकिन हाल ही में रोमन रेंस के साथ सैगमेंट में उन्होंने अपने कैरेक्टर में बड़ा बदलाव किया है। WWE में पहले भी दोनों सुपरस्टार्स के बीच मैच हो चुके हैं जिसमें द बीस्ट को हमेशा जीत मिली है।
जो के फेस बनने के कारण वह ब्रॉक लैसनर के साथ फ़्यूड में आ सकते हैं। उन्हें हमेशा से ही अच्छा रिएक्शन मिला और फेस बनने के बाद उन्हें शायद ज्यादा सपोर्ट मिलेगा। इस कारण वह ब्रॉक को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतने के प्रबल दावेदार है।
#3 एजे स्टाइल्स
![à¤à¤à¥ सà¥à¤à¤¾à¤à¤²à¥à¤¸](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/10445-15652308642070-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/10445-15652308642070-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/10445-15652308642070-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/10445-15652308642070-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/10445-15652308642070-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/10445-15652308642070-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/10445-15652308642070-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/10445-15652308642070-800.jpg 1920w)
एजे स्टाइल्स सुपरस्टार शेक-अप के बाद रॉ में आ गए थे। इसके बाद उन्हें यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच मिला लेकिन वह जीत हासिल करने में असफल रहे थे। यह बात तो साफ है कि वह भविष्य में यूनिवर्सल टाइटल जीतने वाले हैं।
इसके पहले भी द बीस्ट और द फिनोमिनल वन के बीच मैच हो चुका है जिसमें ब्रॉक को जीत मिली है। हालांकि WWE जल्द ही स्टाइल्स को चैंपियनशिप देने के साथ उन्हें ब्रॉक पर बड़ी जीत भी दिला सकती है।
ये भी पढ़ें:- 5 बड़े फैसले जो SummerSlam 2019 को यादगार बना सकते हैं
#2 ब्रॉन स्ट्रोमैन
![बà¥à¤°à¥à¤¨ सà¥à¤à¥à¤°à¥à¤®à¥à¤¨](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/13b3e-15652307372071-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/13b3e-15652307372071-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/13b3e-15652307372071-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/13b3e-15652307372071-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/13b3e-15652307372071-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/13b3e-15652307372071-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/13b3e-15652307372071-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/13b3e-15652307372071-800.jpg 1920w)
समोआ जो की तरह ब्रॉन स्ट्रोमैन ने भी ब्रॉक लैसनर के साथ पहले फाइट की है। हालांकि वह द बीस्ट के खिलाफ लड़े गए मैचों में कभी भी जीत हासिल नहीं सके हैं। इसके अलावा WWE ने कभी भी ब्रॉन को कंपनी का बड़ी टाइटल जीतने नहीं दिया है।
इस समय विंस के पास अभी अच्छा मौका है कि वह स्ट्रोमैन को फिर तगड़ा पुश दें। इसके अलावा WWE के पास रॉ में फिलहाल स्ट्रोमैन से अच्छा कोई विकल्प नहीं है जो ब्रॉक से टाइटल ले सके।
#1 बॉबी लैश्ले
![बà¥à¤¬à¥ लà¥à¤¶à¥à¤²à¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/06cf3-15652306228365-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/06cf3-15652306228365-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/06cf3-15652306228365-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/06cf3-15652306228365-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/06cf3-15652306228365-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/06cf3-15652306228365-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/06cf3-15652306228365-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/06cf3-15652306228365-800.jpg 1920w)
बॉबी लैश्ले अभी कुछ समय के लिए WWE के एक्शन से दूर रहने वाले हैं। पिछले साल जबरदस्त वापसी करने के बाद भी वह फैंस और क्रिएटिव टीम को प्रभावित नहीं कर पाए और इस वजह से ही उनका जॉबर की तरह उपयोग किया गया।
मौजूदा हालातों को देखकर लग रहा है कि ब्रे वायट की तरह WWE लैश्ले के कैरेक्टर में भी बदलाव करने का प्लान बना रही है। वह वापसी के बाद ब्रॉक लैसनर को हराकर यूनिवर्सल चैंपियन बन सकते हैं और इसके साथ ही उनका बड़ा ड्रीम मैच भी हो जाएगा।
ये भी पढ़ें:- 5 चौंकाने वाली चीजें जो SummerSlam 2019 में हो सकती है