पिछले कुछ समय से WWE को इन रिंग एक्शन से लेकर स्टोरीलाइन की वजह से काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा था। इस कड़ी में WWE ने समरस्लैम के रूप में एक बेहद शानदार शो फैंस के सामने रखा है। इस शो में फैंस को कई ड्रीम मैच भी देखने को मिले, इसके अलावा शो में भविष्य में कई नई स्टोरीलाइन भी फैंस के सामने आई हैं।
इस पीपीवी के बाद फैंस की निगाहें क्लैश ऑफ़ चैंपियंस (Clash of Champions 2019) पर टिक गई हैं। वैसे तो शो में कई यादगार पल थे, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसे भी लम्हे आए, जिन पर शायद ही आप का ध्यान गया हो। आइये जानते हैं इस बार शो में कौन सी पांच चीज़ें आपने मिस कर दी होंगी।
#5 रोवन ने किया बडी मर्फी पर हमला
![बडॠमरà¥à¤«à¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/283a3-15655804946212-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/283a3-15655804946212-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/283a3-15655804946212-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/283a3-15655804946212-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/283a3-15655804946212-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/283a3-15655804946212-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/283a3-15655804946212-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/283a3-15655804946212-800.jpg 1920w)
पिछले कुछ समय से रोमन रेंस पर लगातार हमले हो रहे थे। अपने हमलावर का पता लगाने के लिए रोमन पिछले स्मैकडाउन शो में नज़र आए थे। जहां पर बैकस्टेज में रोमन ने बडी मर्फी से उनके हमलावर के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की थी लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। जिसके बाद रोमन ने मर्फी पर हमला कर दिया और उन्होंने रोवन का नाम लिया था।
ये भी पढ़ें: फ्लाइट में सोते हुए जिंदर महल ने गंवाई अपनी चैंपियनशिप, बाथरूम में जाकर छुपा चैंपियन
वहीं अब समरस्लैम के किकऑफ शो के दौरान रोवन ने मर्फी पर हमला कर दिया। इस दौरान रोवन ने उन्हें धमकी देते हुए कहा था कि उन्होंने उनका नाम कैसे बता दिया। हालांकि इस सैगमेंट की सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि इतनी ख़ास स्टोरीलाइन के बाद भी इस मेन शो में जगह नहीं मिली।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#4 शो में डेनियल ब्रायन और रोमन रेंस का न होना
![रà¥à¤®à¤¨ रà¥à¤à¤¸ à¤à¤° डà¥à¤¨à¤¿à¤¯à¤² बà¥à¤°à¤¾à¤¯à¤¨](https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/52335-1529608904-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/52335-1529608904-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/52335-1529608904-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/52335-1529608904-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/52335-1529608904-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/52335-1529608904-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/52335-1529608904-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/52335-1529608904-800.jpg 1920w)
ये काफी हैरान करने वाला है कि इस बार WWE ने अपने दो सबसे बड़े स्टार्स डेनियल ब्रायन और रोमन रेंस को शो का हिस्सा नहीं बनाया। हालांकि रोमन और बडी मर्फी की स्टोरीलाइन शो के दौरान आगे बढ़ती नज़र आई।लेकिन इस एंगल में कहीं भी रोमन और ब्रायन जैसे स्टार्स नज़र नहीं आए।
इस शो में WWE ने काफी शानदार कोशिश कर इन दोनों की कमी को जाहिर होने नहीं दिया, मगर इसके बाद भी फैंस के दिमाग में इनका न होना सवाल खड़े करता है। अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE आने वाले समय में किस तरह से इन स्टार्स को बुक करती है। उम्मीद की जा रही है कि फैंस को एक बार फिर से इनके बीच फ्यूड देखने को मिल सकती है।
#3 ट्रिश स्ट्रेटस और शार्लेट फ्लेयर के बीच मुकाबला
![à¤à¥à¤°à¤¿à¤¶ सà¥à¤à¥à¤°à¥à¤à¤¸ à¤à¤° शारà¥à¤²à¥à¤ फà¥à¤²à¥à¤¯à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/47d08-15655811185421-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/47d08-15655811185421-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/47d08-15655811185421-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/47d08-15655811185421-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/47d08-15655811185421-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/47d08-15655811185421-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/47d08-15655811185421-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/47d08-15655811185421-800.jpg 1920w)
समरस्लैम 2019 में ट्रिश स्ट्रेटस और शार्लेट फ्लेयर के बीच हुआ इस शो का बड़ा यादगार मैच था। इस मैच में फैंस को एक स्टोरीलाइन और इन रिंग एक्शन दोनों देखने को मिला। पूरे मुकाबले में शार्लेट, ट्रिश के खिलाफ संघर्ष करती हुई दिखाई थीं। वहीं ट्रिश ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि वो अभी भी रिंग में अपना जादू दिखा सकती हैं।
ये भी पढ़े: अंडरटेकर के खिलाफ मुकाबले के बाद NXT सुपरस्टार ने गोल्डबर्ग को बताया दुनिया का सबसे बुरा रैसलर
हालांकि, मैच के अंत में शार्लेट फ्लेयर ने जीत हासिल कर ली, लेकिन पूरे मैच में ट्रिश ने खुद को शार्लेट से बेहतर साबित किया। इसमें कोई भी शक नहीं है कि ये ट्रिश का आखिरी मैच है, लेकिन उन्होंने अपने इस मैच को बेहद यादगार बना दिया है।
#2 ब्रे वायट ने की रिंग में वापसी
![बà¥à¤°à¥ वायà¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/44196-15655836490731-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/44196-15655836490731-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/44196-15655836490731-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/44196-15655836490731-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/44196-15655836490731-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/44196-15655836490731-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/44196-15655836490731-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/44196-15655836490731-800.jpg 1920w)
WWE के फैंस हमेशा से ही इस बात को लेकर हैरान रहते हैं कि खुद को कई बार साबित करने के बाद भी ब्रे वायट अभी तक WWE के टॉप स्टार्स में शामिल नहीं हैं। ब्रे हमेशा से ही बड़े स्टार्स के खिलाफ मुकाबले हारते रहे हैं, जिस वजह से वो कभी भी कंपनी के टॉप स्टार्स नहीं बन सके।
ब्रे वायट WWE चैंपियन भी बने थे, मगर रेसलमेनिया में उन्हें रैंडी ऑर्टन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद उनका पुश भी खत्म हो गया था। वहीं अब एक नए करैक्टर (द फीन्ड) में नज़र आ रहे हैं।जहां उनके थीम सॉन्ग में भी बदलाव किया गया, वहीं उनका फिनिशिंग मूव भी बदल गया है। अब उम्मीद की जा रही है कि वो एक बार फिर से टॉप स्टार्स में शामिल हो जाएंगे।
#1 सैथ रॉलिंस ने वो किया जो रोमन रेंस भी अभी तक नहीं कर पाए
![सà¥à¤¥ रà¥à¤²à¤¿à¤à¤¸](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/11317-15655819985678-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/11317-15655819985678-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/11317-15655819985678-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/11317-15655819985678-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/11317-15655819985678-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/11317-15655819985678-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/11317-15655819985678-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/11317-15655819985678-800.jpg 1920w)
समरस्लैम के मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस का सामना ब्रॉक लैसनर से हुआ। इस मुकाबले में एक बार फिर से लैसनर ने साबित किया कि वो अभी भी रिंग में एक यादगार मैच दे सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ सैथ रॉलिंस ने अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि भी हासिल की। वो उन चुनिंदा रेसलर्स में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने ब्रॉक लैसनर को दो बार हराया है।
ये भी पढ़ें: WWE न्यूज़: बड़े सुपरस्टार ने अपने WWE कॉन्ट्रैक्ट को लेकर दी बड़ी जानकारी
ये कारनामा अभी तक उनके साथी रोमन रेंस भी नहीं कर पाए हैं। इस शो के बाद एक बार फिर से सैथ ने खुद को कंपनी के सबसे बड़े बेबीफेस के रूप में साबित कर दिया है। अब देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE आने वाले समय में किस तरह से सैथ को बुक करती है।