WWE में 5 बार जब रोमन रेंस का इस्तेमाल विंस मैकमैहन ने दूसरे सुपरस्टार्स को पुश देने के लिए किया

विंस मैकमैहन और रोमन रेंस
विंस मैकमैहन और रोमन रेंस

विंस मैकमैहन(Vince McMahon) बहुत समय से रोमन रेंस(Roman Reigns) को WWE का चेहरा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अब WWE और विंस मैकमैहन दोनों ही यह जान गए हैं कि रोमन कितने टैलेंटेड हैं इसलिए उन्होंने बहुत बार किसी और सुपरस्टार को पुश देने के लिए रोमन का इस्तेमाल किया है। ऐसी ही 5 घटनाएँ हैं जहां कंपनी ने रोमन का इस्तेमाल किया है-

ये भी पढ़ें-"मैं WWE Money In The Bank जीतने वाला हूं"

5. बतिस्ता- WWE रॉयल रंबल 2014

बतिस्ता
बतिस्ता

2014 में बतिस्ता WWE में 4 साल बॉस वापसी कर रहे थे। फैंस उन्हें दोबारा देखकर खुश थे लेकिन उस समय फैंस डेनियल ब्रायन को बहुत पसंद करते थे। रॉयल रंबल के दौरान फैंस 30 नंबर पर ब्रायन की एंट्री देखना चाहते थे लेकिन 30 नंबर पर बतिस्ता रिंग में आते हैं। तभी सब फैंस समझ गए थे कि इस बार बतिस्ता ही रॉयल रंबल जीतेंगे।

बतिस्ता ने आखिर में शील्ड मेंबर रोमन रेंस को बाहर किया था। मैच खत्म होने से पहले फैंस रोमन के लिए चीयर कर रहे थे। इससे यह पता चलता है कि WWE और विंस मैकमैहन ने रोमन का इस्तेमाल बतिस्ता को पुश देने के लिए किया।

ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिन्होंने सबसे ज्यादा समय तक WWE Money In The Bank ब्रीफकेस को अपने पास रखा

4. ब्रे वायट- WWE सर्वाइवर सीरीज 2016

An incredible match

2016 की सर्वाइवर सीरीज का मुकाबला बहुत ही यादगार था। इस मुकाबले में टीम रॉ में केविन ओवेंस, सैथ रॉलिंस, रोमन रेंस, ब्रॉन स्ट्रोमैन और क्रिस जैरिको थे और दूसरी तरफ स्मैकडाउन टीम में एजे स्टाइल्स, डीन एम्ब्रोज़, रैंडी ऑर्टन, शेन मैकमैहन और ब्रे वायट थे।

मुकाबले में फैंस के सबसे पसंदीदा सुपरस्टार रोमन रेंस ही थे। दोनों ही टीमों ने तकरीबन एक घंटे तक मुकाबला किया। अंत में रोमन रेंस ने रैंडी ऑर्टन को स्पीयर दी और ब्रे वायट ने उन्हें सिस्टर अबीगैल दिया जिसके बाद रोमन को पिन कर दिया गया। यहां फैंस की पसंद होने के बाद भी विंस ने रोमन की मदद से ब्रे वायट को पुश दिया।

ये भी पढ़ें: 5 मौके जब WWE सुपरस्टार्स ने अपना आपा खोया

3. रैंडी ऑर्टन- WWE रॉयल रंबल 2017

रैंडी ऑर्टन और रोमन रेंस
रैंडी ऑर्टन और रोमन रेंस

WWE रॉयल रंबल 2017 में रोमन का मुकाबला केविन ओवेंस के खिलाफ था जोकि वह ब्रॉन स्ट्रोमैन के दखल देने के कारण हार गए थे। रंबल मैच में केवल एक ही सुपरस्टार एंटर होना बाकी था और सारे फैंस यही सोच रहे थे कि नंबर 30 पर समोआ जो आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ उनकी जगह रोमन रिंग में आए।

उन्हें देखकर फैंस बू करने लगे, मुकाबले के अंत में रोमन को रैंडी ऑर्टन ने बाहर कर दिया। इससे यह देखा जा सकता है कि विंस ने रोमन को हील की तरह इस्तेमाल किया जिसके कारण मुक़ाबला खत्म होने के बाद फैंस ने रैंडी ऑर्टन को चीयर किया।

2. कीथ ली- WWE सर्वाइवर सीरीज 2019

कीथ ली और रोमन रेंस
कीथ ली और रोमन रेंस

इस मुकाबले से पहले रोमन का करियर कुछ समय से सही नहीं चल रहा था। बीमारी से लौटने के बाद फैंस भी उन्हें अधिक चीयर नहीं कर रहे थे। मुकाबले के अंत में रोमन रेंस और WWE NXT सुपरस्टार कीथ ली बचे थे।

ये भी पढ़ें-WWE के पूर्व चैंपियन ने की 'शील्ड' भाइयों की नकल

फैंस ने यह नहीं सोचा था कि कीथ ली रोमन को मुकाबले में इतनी अच्छी टक्कर देंगे। हालांकि अंत में रोमन मुकाबला जीत जाते हैं लेकिन उस मुकाबले के बाद सब यह जान जाते है कि कीथ ली भविष्य में बहुत ही बड़े सुपरस्टार बनकर सामने आएंगे और यह विंस ने रोमन की मदद से फैंस को दिखाया था।

1.ड्रू मैकइंटायर- WWE रॉयल रंबल 2020

ड्रू मैकइंटायर और रोमन रेंस
ड्रू मैकइंटायर और रोमन रेंस

WWE रॉयल रंबल 2020 को दो हिस्सों में बांटा जा सकता है। एक हिस्सा तो वह जिसमें ब्रॉक लैसनर ने बहुत से सुपरस्टार्स को रिंग से बाहर किया था और दूसरे हिस्से में फैंस को एज की वापसी और ड्रू मैकइंटायर की जीत देखने को मिली।

ये भी पढ़ें- जब Money In The Bank पीपीवी में ब्रॉक लैसनर ने किया WWE के कैमरामैन को घायल

रोमन रेंस ने मुकाबले के दौरान एज को बाहर किया था जिसके कारण उन्हें फैंस से बू मिला। इसके बाद केवल दो ही सुपरस्टार रिंग में बचे थे रोमन और मैकइंटायर। मैकइंटायर ने अंत में रोमन को क्लेमोर किक दी जिसके बाद उन्होंने रोमन को एलिमिनेट कर दिया। फैंस ने भी ड्रू मैकइंटायर को बहुत चीयर किया, यह सब रोमन की बदौलत मुमकिन हुआ।