साल 2012 में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने डब्लू डब्लू ई (WWE) में वापसी की थी। वापसी के बाद ये ऐसा पहला मौका होगा जब लैसनर WWE समरस्लैम का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसा माना जा रहा है कि द बीस्ट तब तक वापसी नहीं करेंगे जब तक लाइव ऑडियंस के साथ एक बार फिर इवेंट्स का आयोजन शुरू नहीं होता।ये भी पढ़ें: 3 सुपरस्टार्स जो WWE में वापस आना चाहते हैं और 3 जो नहीं आना चाहतेलैसनर WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं और जाहिर तौर पर COVID-19 महामारी के इस दौर में कंपनी को उनकी काफी कमी खल रही है। यहाँ आप देख सकते हैं कि लैसनर इन 5 धमाकेदार तरीकों से WWE में वापस आ सकते हैं।WWE रॉयल रंबल में सरप्राइज़ एंट्री⬇️ #MensRumble entrants thread starts HERE ⬇️And of course, at #1... #WWEChampion @BrockLesnar!#RoyalRumble @HeymanHustle pic.twitter.com/4NR3s6gyeU— WWE (@WWE) January 27, 2020उम्मीद है कि अगले साल रॉयल रंबल तक WWE शोज में लाइव ऑडियंस की वापसी हो चुकी होगी। अगर ऐसा हुआ तो ब्रॉक लैसनर रॉयल रंबल मैच में सरप्राइज़ एंट्री ले सकते हैं।रॉयल रंबल साल के सबसे दिलचस्प WWE इवेंट्स में से एक है। जिस तरह इस साल लैसनर ने ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) को पुश दिलाने में मदद की थी, उसी तरह वो कुछ अन्य सुपरस्टार्स को भी बड़ा सुपरस्टार बनाने में मदद कर सकते हैं।स्मैकडाउन में वापसी#WWEChampion @BrockLesnar is heading to #SmackDown as its FIRST PICK in today’s #WWEDraft! @HeymanHustle #RAW pic.twitter.com/56Z6wQM9mf— WWE (@WWEIndia) October 15, 2019जब FOX नेटवर्क पर स्मैकडाउन का डेब्यू हुआ था तो उसे लैसनर ने हेडलाइन किया था। ऐसा माना जा रहा था कि द बीस्ट अब लंबे समय तक ब्लू ब्रांड का हिस्सा बने रहेंगे लेकिन कुछ समय बाद ही उनकी रॉ में वापसी हो गई थी।रॉ में लैसनर कई बड़ी स्टोरीलाइंस का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं अगर वो अब स्मैकडाउन में वापस आते हैं तो उनका सामना डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan), ब्रे वायट (Bray Wyatt) या बिग ई से भी हो सकता है।ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें जॉन सीना ने टॉप पर पहुंचाया