5 सुपरस्टार्स जिनका साल के अंत तक चैंपियन बनना जरूरी है

रोमन और मैकइंटायर
रोमन और मैकइंटायर

साल 2019 बहुत से सुपरस्टार्स के लिए खास रहा है। इस साल कोफी किंग्सटन, सैथ रॉलिंस, फिन बैलर और समोआ जो चैंपियन बने। WWE ने इस बार अपनी बुकिंग में बदलाव करके कई सारे सुपरस्टार्स को मौका दिया है। WWE के पास अभी आधा साल और बांकी है।

पिछले 6 महीनों में कई सारे सुपरस्टार्स ने चैंपियनशिप जीती है और अगले कुछ महीनों में भी हमें बड़े टाइटल चेंज देखने को मिल सकते हैं। WWE में बहुत से सुपरस्टार्स है जिन्हें अच्छा पुश मिला है और कई सुपरस्टार्स को तो टीवी पर आने का मौका ही नहीं मिला है।

WWE के पास अच्छे और टैलेंटेड रैसलर्स है जो 2019 में अपने पास चैंपियनशिप रखने योग्य है, लेकिन उन्हें अभी तक मौका नहीं मिला है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 सुपरस्टार्स के बारे में जिनका 2019 के अंत तक चैंपियनशिप जीतना जरूरी है।

ये भी पढ़ें:- वर्ल्ड फेमस रैसलर के साथ डीन एम्ब्रोज़ के मैच की घोषणा, तारीख भी आई सामने

#5 अली

205 लाइव से मेन रोस्टर पर आने वाले अली
205 लाइव से मेन रोस्टर पर आने वाले अली

अली ने 205 लाइव में काम करके बड़ा नाम कमाया जिसके चलते उन्हें मेन रोस्टर पर एंट्री मिल गयी। स्मैकडाउन में डेब्यू के बाद उन्होंने WWE चैंपियन डेनियल ब्रायन को भी पिन किया था। इसके बाद लग रहा था कि WWE उन्हें चैंपियनशिप मैच देने वाली है।

वह अपने करियर के सबसे गलत समय पर चोटिल हो गए। दरअसल WWE ने रैसलमेनिया के लिए अली और डेनियल ब्रायन का मैच प्लान किया था, लेकिन अली को चोट लग गयी। इसके बाद WWE ने उनकी जगह कोफी को मौका दिया।

कोफी किंग्सटन वर्तमान WWE चैंपियन है और स्मैकडाउन के बेबीफेस है। WWE एक बार फिर से पूर्व 205 लाइव सुपरस्टार को साल के अंत में किसी भी वर्ल्ड या मिड-कार्ड चैंपियनशिप के लिए मौका दे सकती हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 हीथ स्लेटर

हीथ को पुश देना जरूरी
हीथ को पुश देना जरूरी

हीथ स्लेटर WWE के साथ लगभग 1 दशक से काम कर रहे हैं। वह 2010 में दिग्गज टीम नेक्सस का हिस्सा भी रहा चुके हैं। अभी तक उनका करियर जॉबर की तरह बिता है। उन्होंने रायनो के साथ मिलकर एक बार स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी, लेकिन वह उस टाइटल को जल्दी हार गए।

24/7 टाइटल के आने के बाद स्लेटर एकबार फिर से चैंपियनशिप गोल्ड जीत सकते हैं। WWE के पास आर ट्रुथ के अलावा हीथ स्लेटर का अच्छा विकल्प है। दोनों ही फैंस को रॉ और स्मैकडाउन पर अच्छी कॉमेडी दे सकते हैं।

WWE उन्हें साल के अंत तक चैंपियनशिप जरूर दे सकती हैं। अगर वह 2019 में 24/7 चैंपियन नहीं बनते हैं तो यह WWE की खराब बुकिंग मानी जाएगी। इससे हीथ स्लेटर का करियर भी पूरी तरह से रुक जाएगा।

ये भी पढ़ें:- यूनिवर्सल चैंपियन सैथ रॉलिंस ने WWE के चैंपियन के साथ मैच लड़ने की इच्छा जताई

#3 लेसी इवांस

लेसी इवांस को टॉप महिला सुपरस्टार बनाने की जरूरत
लेसी इवांस को टॉप महिला सुपरस्टार बनाने की जरूरत

लेसी को रैसलमेनिया 35 के बाद ही चैंपियनशिप मैच मिला। उन्होंने मनी इन द बैंक में बैकी लिंच को रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था लेकिन वह मैच जीतने में असफल रही। WWE ने इस फ़्यूड को थोड़ा लम्बा ले जाने के बारे में सोचा है।

WWE की वर्तमान स्टोरीलाइन के हिसाब से हमें स्टॉम्पिंग ग्राउंड में दोनों के बीच MITB का चैंपियनशिप रीमैच देखने को मिलेगा। वह इस पीपीवी में भी शायद ही चैंपियनशिप जीत पाए। रिपोर्ट्स के अनुसार, WWE मैनजमेंट लेसी को टॉप स्टार बनाना चाहती हैं।

अगर WWE उन्हें शार्लेट और बैकी लिंच जैसा बड़ा सितारा बनाने के बारे में सोच रही हैं तो WWE को लेसी को 2019 में ही चैंपियन बनाना पड़ेगा। उनका रॉ विमेंस चैंपियनशिप जीतना बहुत ज्यादा जरूरी है।

ये भी पढ़ें:- WWE से रिलीज़ किए गए सुपरस्टार ने कंपनी को लेकर किया बड़ा खुलासा

#2 सैमी जेन

सैमी जेन को चैंपियनशिप देना जरूरी
सैमी जेन को चैंपियनशिप देना जरूरी

सैमी जेन WWE के सबसे टैलेंटेड सुपरस्टार्स में से एक है। वह बहुत लंबे समय से मेन रोस्टर पर है लेकिन उन्होंने अभी तक एक भी टाइटल नहीं जीता है। उनके देश के ही केविन ओवेन्स ने WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप और IC चैंपियनशिप जीती है और सैमी जेन ने एक भी नहीं।

WWE ने पूर्व NXT चैंपियन की बहुत खराब बुकिंग की है। उन्होंने रॉ के एपिसोड में AEW के बारे में बात भी की थी। इससे साफ होता है कि अगर WWE उनके टैलेंट का सही उपयोग नहीं करेगी तो वह कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद AEW में जा सकते हैं।

अगर वह 2019 के अंत तक किसी भी चैंपियनशिप को नहीं जीत पाते हैं तो सैमी जेन का पूरा WWE करियर लगभग समाप्त हो जाएगा। WWE को उन्हें पुश जरूर देना चाहिए।

ये भी पढ़ें:- पूर्व WWE सुपरस्टार ने AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया

#1 ड्रू मैकइंटायर

कंपनी के अगले टॉप स्टार
कंपनी के अगले टॉप स्टार

ड्रू मैकइंटायर को WWE में वापसी के बाद से ही अच्छा पुश मिला है। उन्होंने आते ही NXT चैंपियनशिप पर कब्जा किया और मेन रोस्टर पर रॉ टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती। WWE ड्रू को कंपनी का अगला टॉप स्टार बनाना चाहती है।

ड्रू मैकइंटायर ने रोस्टर पर सैथ रॉलिंस, रोमन रेंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन जैसे टॉप स्टार के साथ फ़्यूड की है और अपना दबदबा भी दिखाया है। WWE ने साल की शुरुआत में मैकइंटायर को यूनिवर्सल चैंपियन बनने के बारे में टीज़ किया था।

आधा साल निकल गया लेकिन वह चैंपियनशिप के आस पास भी नहीं आए। WWE के पास अभी कम समय बचा है, अगर मैकइंटायर 2019 में चैंपियन नहीं बनते हैं तो उनका कद गिर जाएगा और शायद वह फिर कभी चैंपियन भी नहीं बन पाएंगे।

ये भी पढ़ें:- 4 मौके जब ब्रॉक लैसनर ने नियंत्रण खोते हुए खतरनाक हरकतें की