प्रो रेसलिंग में अपने पसंदीदा सुपरस्टार को वापसी करते देखने का मजा ही अलग होता है। डब्लू डब्लू ई (WWE) की ही बात करें तो लगातार लैजेंड सुपरस्टार्स की वापसी होती ही रहती है। अब साल 2019 भी अपने अंतिम दौर में प्रवेश कर चुका है, मगर कम ही लोगों ने इस ओर ध्यान दिया होगा कि इस साल भी फैंस के कई चहेते रेसलर्स की रिंग में वापसी हुई है।
कायदे से देखा जाए तो 2019 WWE के लिए मुसीबतों से घिरा रहा है लेकिन इस मुसीबत के दौर में विंस मैकमैहन ने कई दिग्गज रेसलर्स का सहारा लेने की कोशिश भी की। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम ऐसे 5 नाम आपके सामने रख रहे हैं जिनकी रिंग में वापसी के बारे में शायद आपने सोचा भी नहीं था।
यह भी पढ़ें: 5 बड़े नाम WWE से बर्खास्त होने से बाल-बाल बचे
# गोल्डबर्ग
![डà¥à¤²à¥à¤« à¤à¤¿à¤à¤²à¤° à¤à¥ सà¥à¤ªà¥à¤¯à¤° लà¤à¤¾à¤¤à¥ à¤à¥à¤²à¥à¤¡à¤¬à¤°à¥à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/3ee2f-15736499343784-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/3ee2f-15736499343784-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/3ee2f-15736499343784-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/3ee2f-15736499343784-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/3ee2f-15736499343784-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/3ee2f-15736499343784-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/3ee2f-15736499343784-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/3ee2f-15736499343784-800.jpg 1920w)
सर्वाइवर सीरीज 2016 से पहले जब गोल्डबर्ग की वापसी हुई और 2 मिनट से भी कम समय में उन्होंने सर्वाइवर सीरीज़ में ब्रॉक लैसनर को हराया तो सभी की आँखें फटी की फटी रह गई थीं। उन्हें जिस तरह का रिस्पॉन्स मिल रहा था उससे विंस को अंदाजा हो चुका था कि नीचे जा रही रेटिंग्स को ऊपर लाने में गोल्डबर्ग उनकी मदद कर सकते हैं।
सर्वाइवर सीरीज 2016 से लेकर रेसलमेनिया 33 तक उन्होंने 4 फाइट लड़ीं, मगर इसके बाद उन्होंने रिंग से दूरी बनाने में ही समझदारी दिखाई। लंबे इंतज़ार के बाद WWE ने साल 2019 में एक बार फिर उनका रुख किया जब सुपर शोडाउन में उन्होंने अंडरटेकर का सामना किया।
सुपर शोडाउन में जिस तरह का मैच हुआ उससे कयास लगाए जाने लगे थे कि अब शायद गोल्डबर्ग कभी रिंग में नहीं आएंगे। लेकिन यह बात समरस्लैम 2019 में झूठी साबित हुई, जब उन्होंने डॉल्फ जिगलर को केवल 2 मिनट के अंदर हराकर फाइट जीती।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
# ब्रॉक लैसनर
![बà¥à¤°à¥à¤ लà¥à¤¸à¤¨à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/7325e-15736507189318-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/7325e-15736507189318-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/7325e-15736507189318-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/7325e-15736507189318-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/7325e-15736507189318-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/7325e-15736507189318-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/7325e-15736507189318-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/7325e-15736507189318-800.jpg 1920w)
ब्रॉक लैसनर ने जब मनी इन द बैंक ब्रीफकेस जीता तो पूरा रेसलिंग यूनिवर्स खुद की आँखों पर विश्वास नहीं कर पा रहा था। असल में लैसनर, सैमी जेन को रिप्लेस करते हुए लैडर मैच का हिस्सा बने और जीते भी।
रेसलमेनिया 35 में सैथ रॉलिंस के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में हार के बाद उम्मीद की जा रही थी कि वो कुछ समय के लिए रिंग से दूरी बनाए रखना चाहते हैं। इसलिए मनी इन द बैंक पीपीवी में उनकी वापसी 2019 की सबसे चौंकाने वाली वापसी में से एक रही।
# साशा बैंक्स
![साशा बà¥à¤à¤à¥à¤¸ à¤à¥ वापसà¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/fe983-15736510927078-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/fe983-15736510927078-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/fe983-15736510927078-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/fe983-15736510927078-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/fe983-15736510927078-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/fe983-15736510927078-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/fe983-15736510927078-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/fe983-15736510927078-800.jpg 1920w)
रेसलमेनिया 35 में WWE विमेंस टाइटल गंवाने के बाद कहा जा रहा था कि साशा बैंक्स टाइटल हारने के कारण नाराज हैं और धीरे-धीरे संभावनाएं बढ़ने लगी कि वो WWE छोड़ सकती हैं।
उन्हें WWE से गए 4 महीने बीत चुके थे तभी समरस्लैम पीपीवी में उन्होंने नटालिया पर उन्हीं के होम फैंस के सामने अटैक किया जो कि उनका हील टर्न भी रहा। इसमें उनका नया लुक भी चौंकाने वाली बात रही क्योंकि उनका बालों का रंग अब गुलाबी नहीं नीला था।
यह भी पढ़ें: 10 बड़े नाम जिन्हें रॉ और स्मैकडाउन का जनरल मैनेजर बनना चाहिए
# बतिस्ता
![बतिसà¥à¤¤à¤¾](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/abc93-15736515869293-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/abc93-15736515869293-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/abc93-15736515869293-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/abc93-15736515869293-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/abc93-15736515869293-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/abc93-15736515869293-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/abc93-15736515869293-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/abc93-15736515869293-800.jpg 1920w)
बतिस्ता काफी समय से वापसी की मांग कर रहे थे मगर सच्चाई यह थी कि WWE इस पूर्व चैंपियन की वापसी के प्रति ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रही थी। यहाँ तक कि बतिस्ता ने यह भी कहा कि उन्होंने अधिकारियों से संपर्क साधने का प्रयास भी किया मगर उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।
WWE की दिलचस्पी ना होने के बाद भी 25 फरवरी के रॉ एपिसोड में उनकी वापसी होना, वाकई में चौंकाने वाला लम्हा रहा और इसी दिन रिक फ्लेयर का जन्मदिन भी था। यहाँ उन्होंने ट्रिपल एच के साथ मैच के संकेत दिए और रेसलमेनिया 35 में ये दोनों असल में आमने-सामने आए जहाँ ट्रिपल एच को जीत मिली और जल्द ही बतिस्ता ने संन्यास की घोषणा भी कर दी।
यह भी पढ़ें: सुपरस्टार लाना के बारे में 5 चौंकाने वाली चीजें आपको जाननी चाहिए
# सीएम पंक
![सà¥à¤à¤® पà¤à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/83a10-15736520919531-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/83a10-15736520919531-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/83a10-15736520919531-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/83a10-15736520919531-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/83a10-15736520919531-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/83a10-15736520919531-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/83a10-15736520919531-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/83a10-15736520919531-800.jpg 1920w)
करीब 5 सालों तक फैंस नियमित रूप से शोज़ में सीएम पंक चैंट्स करते हुए नजर आते थे मगर पंक हर बार वापसी की खबर को नकारते रहे। आखिरकार अब पंक ने पूरे रेसलिंग यूनिवर्स को चौंकाते हुए WWE बैकस्टेज शो में धमाकेदार एंट्री ली।
अब WWE बैकस्टेज शो में वो बुकर टी और रैने यंग के साथ स्पेशल एनालिस्ट भी भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। हालांकि, काफी लोगों का मानना है कि उन्होंने FOX के साथ डील साइन की है इसलिए वो इन रिंग रिटर्न नहीं करने वाले मगर कुछ लोगों का यह भी मानना है कि यह उनके इन रिंग रिटर्न की ओर पहला कदम है।