साल 2019 के अंतिम महीनों में हील टर्न लेने के बाद डब्लू डब्लू ई (WWE) सुपरस्टार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) एक अलग ही लय में नजर आए हैं। ऑथर्स ऑफ पेन और बडी मर्फी इस बीच उनके साथी बने लेकिन WWE रेसलमेनिया 36 में केविन ओवेंस (Kevin Owens) के खिलाफ मुकाबले के दौरान उनके पास कोई साथी मौजूद नहीं रहा।लेकिन अब स्थिति बदल गई है, मर्फी वापस लौट आए हैं और यहाँ तक कि ऑस्टिन थ्योरी भी रॉलिंस के फैक्शन से जुड़ गए हैं। इस आर्टिकल में आप देख सकते हैं कि अब आने वाले समय में रॉलिंस के फैक्शन से और कौन से सुपरस्टार्स जुड़ सकते हैं।ये भी पढ़ें: 5 बड़ी चीजें जो अंडरटेकर WWE में अपने नाम नहीं कर पाएएकम WWE टैग टीम ऑथर्स ऑफ पेन का हिस्सा हैंMonday nights have never been better... #AOP #RAW @Akam_WWE @WWE_Murphy @WWERollins @Rezar_WWE pic.twitter.com/qFoe40bjpB— Akam_WWE (@Akam_WWE) February 19, 2020ऑथर्स ऑफ पेन पहले भी सैथ के पार्टनर रहे हैं लेकिन रेज़ार के चोटिल हो जाने के कारण एकम को भी बाहर बैठना पड़ा था। रेज़ार की वापसी पर अभी कोई अपडेट नहीं आया है इसलिए कायदे से देखा जाए तो एकम को ऑन-स्क्रीन टाइम मिलना ही चाहिए। WWE के पास ये अच्छा मौका है कि एकम के कैरेक्टर को बिना रेज़ार के सपोर्ट के बिल्ड किया जाए।नाया जैक्स.👿 #WWERAW pic.twitter.com/8lhkhjShfz— 𝑆𝑢𝑒𝑙𝑙𝑒𝑛 (@suh_ellenb) May 19, 2020अगर WWE एकम को रेज़ार के बिना बुक नहीं करना चाहती तो नाया जैक्स (Nia Jax) भी सैथ के फैक्शन से जुड़ सकती हैं। उनके पास गजब की ताकत है और पूरे WWE रोस्टर में किसी भी भी धूल चटाने में सक्षम हैं।हालांकि नाया की नजरें फिलहाल असुका और रॉ विमेंस टाइटल पर टिकी हुई हैं। अगर नाया चैंपियन बनती हैं तो इस फैक्शन में एक चैंपियन भी शामिल हो जाएगा, ठीक उसी तरह जैसे DX में चायना हुआ करती थीं।ये भी पढ़ें: 8 पूर्व WWE सुपरस्टार्स जिनका लुक पूरी तरह बदल चुका है