5 WWE सुपरस्टार्स जिनके लिए 2020 सबसे ज्यादा यादगार रहा है: रोमन रेंस ने बनाई अपनी खास जगह

WWE
WWE

WWE के लिए साल 2020 ज्यादा खास नहीं रहा था। इस साल का आखिर जल्द ही अंत होने वाला है। हर कोई अब 2021 में WWE जबरदस्त एक्शन का मजा लेना चाहेगा। साल 2020 में WWE ने कई अच्छे पीपीवी और शोज़ का आयोजन किया। साल में ज्यादातर समय लाइव ऑडियंस की कमी महसूस हुई। इसके बावजूद शोज़ जारी रहे।

WWE ने लॉकडाउन के समय में लगातार RAW, SmackDown और पीपीवी का आयोजन किया। इससे फैंस घर बैठे बोर नहीं हुए। WWE के लिए साल काफी अलग रहा है। उनके सामने कई सारी मुश्किलें आयी। खैर, कुछ सुपरस्टार्स के लिए ये साल बढ़िया रहा वहीं कुछ रेसलर्स इस साल उतना प्रभावित नहीं कर पाए।

ये भी पढ़ें:- 5 बड़े रिकॉर्ड जो 2020 में बनें: रोमन रेंस ने अपने WWE करियर में पहली बार किया इतना बड़ा कारनामा

इस दौरान कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स रहे हैं जिनके लिए साल 2020 हमेशा ही यादगार रहने वाला है। इसलिए हम 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिनके लिए साल 2020 सबसे ज्यादा बढ़िया साबित हुआ।

5- WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर और उनके फैंस के लिए साल 2020 हमेशा ही यादगार रहने वाला है। साल की शुरुआत में उन्हें कुछ बड़ी जीत मिली। इसके बाद उन्होंने कई सुपरस्टार्स को एलिमिनेट करके रॉयल रंबल मैच जीता। इसके बाद अपनी विनिंग स्ट्रीक कायम करते हुए उन्होंने ब्रॉक लैसनर को रेसलमेनिया में पराजित किया।

इसके बाद उन्होंने सैथ रॉलिंस, बॉबी लैश्ले, डॉल्फ ज़िगलर, बिग शो और रैंडी ऑर्टन जैसे दिग्गजों के खिलाफ टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया। साथ ही RAW के टॉप बेबीफेस के रूप में खुद को स्थापित किया। मैकइंटायर इस दौरान WWE टाइटल को जरूर हारे लेकिन कुछ ही हफ्ते में फिर चैंपियन बन गए।

वो 2020 का अंत WWE चैंपियन बनकर ही करने वाले हैं। देखा जाए तो वो लगभग 8 महीने से चैंपियन है और पूरा साल ही उनके लिए यादगार रहा है। मैकइंटायर इस साल अचानक से काफी तेजी से टॉप स्टार्स की सूची में ऊपर आए।

ये भी पढ़ें- WWE Year Ender: 5 मैच जो WWE को 2020 में बिल्कुल नहीं कराने चाहिए थे

4- बेली

बेली के लिए साल 2020 जबरदस्त रहा है। वो लगभग पूरे साल ही SmackDown विमेंस चैंपियन बनी रही। उन्होंने रेसलमेनिया जैसे बड़े इवेंट में कई सुपरस्टार्स के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड किया। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने RAW और SmackDown दोनों ब्रांड को रेटिंग्स दिलाने में मदद की।

इसके साथ ही वो विमेंस टैग टीम चैंपियन भी बनी। उन्हें इस दौरान डबल चैंपियन बनने का मौका भी मिला। हैल इन ए सैल में उन्हें हार मिली लेकिन वो लगभग पूरे साल ही अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित करने में सफल रही।

3- असुका

असुका और कायरी सेन ने विमेंस टैग टीम चैंपियंस के रूप में साल 2020 की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने रेसलमेनिया में टाइटल को गंवाया। बाद में वो विमेंस मनी इन द बैंक ब्रीफकेस की विजेता बनी।

इसके साथ ही उन्हें RAW विमेंस चैंपियन बनाया गया। बाद में वो टाइटल जरूर हारी लेकिन जल्द ही वो फिर चैंपियन बन गईं। इसके बाद से वो लगातार टाइटल डिफेंड कर रही हैं। इस समय उनके पास विमेंस टैग टीम टाइटल्स भी मौजूद है और वो साल का अंत डबल चैंपियन के रूप में करने वाली हैं।

2- रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन के लिए 2020 उनके ऐतिहासिक करियर का यादगार साल बनेगा। उन्होंने साल की शुरुआत में ऐज के साथ स्टोरीलाइन की शुरुआत की। इसके बाद रेसलमेनिया और बैकलैश में उन्होंने कई जबरदस्त मैच दिए।

बाद में उन्होंने दिग्गजों को निशाना बनाया। साथ ही वो छोटे समय के लिए WWE चैंपियन भी रहे। हाल ही में द फीन्ड के साथ उनकी जबरदस्त स्टोरीलाइन देखने को मिली जहां उन्हें जीत मिली। ऑर्टन ने टॉप हील के रूप में खुद को एक बार फिर स्थापित किया है। वो RAW का मुख्य हिस्सा है।

1- रोमन रेंस

रोमन रेंस के साल 2020 की शुरुआत किंग कॉर्बिन के साथ खराब स्टोरीलाइन से की। इसके बाद वो कुछ महीनों के लिए WWE से गायब हो गए। खैर, वापसी के बाद वो चर्चा का विषय बने रहे। समरस्लैम में वापसी करने के बाद उन्होंने हील टर्न लिया।

इसके बाद से उनके कैरेक्टर में काफी परिवर्तन आया। वो यूनिवर्सल चैंपियन बने और SmackDown को अपने दम पर चलाया। साथ ही वो जे उसो और केविन ओवेंस के साथ कुछ जबरदस्त स्टोरीलाइन का हिस्सा रहे हैं। रोमन रेंस के सिंगल्स करियर का ये सबसे बेहतर साल माना जाएगा।

ये भी पढ़ें:- 5 बड़ी चीजें जो WWE ने साल 2020 के जरिए इशारों-इशारों में बताई

Quick Links