WWE पीपीवी को कई बार हेडलाइन कर चुके सुपरस्टार्स की बात करें तो द रॉक, जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर जैसे बड़े सुपरस्टार्स का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है। पिछले कई दशकों से देखा जा रहा है कि WWE युवा रेसलर्स को बड़ा सुपरस्टार बनाने के लिए किसी पीपीवी के मेन इवेंट मैच का हिस्सा बनाती है।
लेकिन जो सुपरस्टार एक बार किसी पीपीवी को हेडलाइन कर लेता है तो उसके लिए टॉप पर बने रहना काफी मुश्किल काम होता है। जो ऐसा नहीं कर पाते, फैंस उन्हें अक्सर भूल जाते हैं।
ये भी पढ़ें: 5 तरीकों से रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े विलन बन जाएंगे
इसलिए हम ऐसे 5 सुपरस्टार्स के नाम आपके सामने रख रहे हैं जो बड़े पीपीवी को हेडलाइन कर चुके हैं लेकिन फैंस अब शायद उन मोमेंट्स को भूल चुके हैं।
WWE मेन इवेंटर जैफ हार्डी
![जैफ हार्डी](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/cf656-16002361943440-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/cf656-16002361943440-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/cf656-16002361943440-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/cf656-16002361943440-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/cf656-16002361943440-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/cf656-16002361943440-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/cf656-16002361943440-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/cf656-16002361943440-800.jpg 1920w)
WWE में शायद ही कोई ऐसा टाइटल को जो जैफ हार्डी ने ना जीता हो। 2000 के दशक में हार्डी WWE के टॉप सुपरस्टार्स में से एक हुआ करते थे और सीएम पंक, ट्रिपल एच और ऐज के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप स्टोरीलाइन का हिस्सा बने हुए थे।
इसी समय उन्होंने 3 पीपीवी को हेडलाइन किया, जिनमें उन्हें 2 में जीत मिली थी। लेकिन उसके बाद WWE से कई साल दूर रहने के कारण आज शायद ही फैंस को हार्डी द्वारा हेडलाइन किए गए उन इवेंट्स के बारे में कोई जानकारी हो।
ये भी पढ़ें: रे मिस्टीरियो की बेटी अलाया के बारे में 5 बड़ी बातें
द मिज़
![द मिज़](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/f6de7-16002367379117-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/f6de7-16002367379117-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/f6de7-16002367379117-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/f6de7-16002367379117-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/f6de7-16002367379117-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/f6de7-16002367379117-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/f6de7-16002367379117-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/f6de7-16002367379117-800.jpg 1920w)
2004 में अपने डेब्यू के बाद से ही द मिज़ WWE का अभिन्न हिस्सा बने रहे हैं। लोअर से लेकर मिड-कार्ड डिविजन में उन्होंने काफी सफलता प्राप्त की है और पूर्व WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन भी रहे हैं।
मनी इन द बैंक ब्रीफकेस को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ कैश-इन कर वो चैंपियन बने। उसके बाद उनकी दुश्मनी जॉन सीना के साथ शुरू हुई और इनके मुकाबले ने रेसलमेनिया 27 को हेडलाइन किया था।
उसके बाद कभी मेन इवेंट सीन में वापसी ना करने के कारण फैंस आज रेसलमेनिया के उस धमाकेदार मेन इवेंट को भूल चुके हैं।
ये भी पढ़ें: 9 बड़े WWE सुपरस्टार्स जो क्रिकेट के खेल में अपने हाथ आजमा चुके हैं
डॉल्फ जिगलर
![डॉल्फ जिगलर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/44af4-16002370971363-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/44af4-16002370971363-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/44af4-16002370971363-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/44af4-16002370971363-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/44af4-16002370971363-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/44af4-16002370971363-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/44af4-16002370971363-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/44af4-16002370971363-800.jpg 1920w)
डॉल्फ जिगलर हमेशा से ही WWE के सबसे निष्ठावान सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से वो कभी मेन इवेंट सुपरस्टार बन ही नहीं पाए। यहां तक कि वो 2 बार WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रह चुके हैं लेकिन इनमें से उनके किसी भी मैच ने किसी पीपीवी को हेडलाइन नहीं किया।
अपने करियर में पहली और आखिरी बार जिगलर ने एक्सट्रीम रूल्स पीपीवी को हेडलाइन किया था। जिसमें उन्होंने 30 मिनट आयरन मैन मैच में सैथ रॉलिंस को हराया था।
ये भी पढ़ें: 5 बड़े ड्रीम मैच जो WWE में कभी देखने को नहीं मिले
जिंदर महल
![जिंदर महल](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/b3647-16002377654238-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/b3647-16002377654238-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/b3647-16002377654238-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/b3647-16002377654238-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/b3647-16002377654238-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/b3647-16002377654238-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/b3647-16002377654238-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/b3647-16002377654238-800.jpg 1920w)
साल 2017 में जिंदर महल अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियन बने थे। WWE द्वारा लिए गए इस फैसले को काफी आलोचनाओं में भी घिरे रहना पड़ा। ऐसा इसलिए क्योंकि महल हमेशा से एक लोअर और मिड-कार्ड सुपरस्टार ही रहे हैं।
लेकिन अपने वर्ल्ड चैंपियनशिप सफर के दौरान उन्होंने 3 अलग-अलग पीपीवी को हेडलाइन किया था। दुर्भाग्यवश तीनों में से एक भी फैंस के लिए यादगार साबित नहीं हुआ।
स्टिंग
![स्टिंग](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/2ce56-16002383462989-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/2ce56-16002383462989-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/2ce56-16002383462989-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/2ce56-16002383462989-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/2ce56-16002383462989-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/2ce56-16002383462989-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/2ce56-16002383462989-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/2ce56-16002383462989-800.jpg 1920w)
स्टिंग का नाम प्रो रेसलिंग के इतिहास के सबसे महान इन रिंग परफ़ॉर्मर्स में लिया जाता है। WCW लैजेंड ने साल 2014 में अपना WWE डेब्यू किया था और क्राउड से जबरदस्त रिस्पांस भी प्राप्त हुआ। WWE में आने के बाद उनकी दुश्मनी ट्रिपल एच के साथ शुरू हुई और WWE रेसलमेनिया 31 में इनके बीच एक शानदार मैच लड़ा गया था।
वहीं 2015 में सैथ रॉलिंस के साथ उनकी स्टोरीलाइन की शुरुआत हुई और नाइट ऑफ चैंपियंस के मेन इवेंट में इनके बीच WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच लड़ा गया। दुर्भाग्यवश WWE में आने के बाद उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिल पाई थी और रॉलिंस के खिलाफ मैच में वो खुद को चोटिल भी कर बैठे।
ये भी पढ़ें: 5 भारतीय प्रो रेसलर्स जो WWE में जगह बनाने में सफल रहे
मैच भी कोई खास सुर्खियां नहीं बटोर पाया और इतने बड़े लैजेंड के इतने खराब प्रदर्शन को शायद ही कोई याद रखना चाहेगा। अगर कुछ फैंस को नाइट ऑफ चैंपियंस का मेन इवेंट मैच याद भी है तो वो बकल बॉम्ब वाली घटना के लिए याद किया जाता है।