6 चीजें जो WWE ने इस हफ्ते Smackdown के जरिए इशारों-इशारों में बताई

WWE स्मैकडाउन
WWE स्मैकडाउन

WWE समरस्लैम 2020 से पूर्व आखिरी स्मैकडाउन एपिसोड को मिलीजुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं।लेकिन 2 दिन बाद ही समरस्लैम होने वाला है, इसलिए WWE आगामी इवेंट के प्लांस को उजागर करने की स्थिति में नहीं था।

इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं उन चीजों के बारे में जो WWE ने इस हफ्ते स्मैकडाउन के जरिए इशारों-इशारों में बताई हैं।

ये भी पढ़ें: WWE स्मैकडाउन, 21 अगस्त 2020: शो की सबसे अच्छी और बुरी बातें

WWE स्मैकडाउन में सोन्या डेविल द्वारा रखी गई शर्त का क्या मतलब है

सोन्या डेविल को फैंस अक्सर फ्यूचर वर्ल्ड चैंपियन की संज्ञा देते हैं और इस हफ्ते स्मैकडाउन में उन्होंने खुद को एक बेहतर परफ़ॉर्मर साबित भी कर दिखाया है। उन्होंने एक शानदार प्रोमो दिया जिसमें उन्होंने मैंडी रोज़ की हेयर vs हेयर मैच की शर्त को ठुकराते हुए समरस्लैम में अपनी खुद की शर्त जोड़ी है।

अब इनके बीच समरस्लैम में होने वाला मुकाबला नो-डिसक्वालिफ़िकेशन मैच होगा और इसमें जिसे भी हार मिलेगी उसे कंपनी को छोड़कर जाना होगा। अब डेविल को बड़ा पुश मिलना शुरू हुआ है और मैंडी को इस मैच में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इसलिए अगर वाकई में सोन्या WWE छोड़ने का प्लान बना रही हैं तो फैंस को संभव ही उनका ये फैसला पसंद नहीं आएगा।

ये भी पढ़ें: स्मैकडाउन में देखने को मिला ब्रॉन स्ट्रोमैन का खतरनाक रूप

लूचा हाउस पार्टी अलग होने वाली है

इस हफ्ते स्मैकडाउन में लूचा हाउस पार्टी ने सिजेरो और शिंस्के नाकामुरा को WWE स्मैकडाउन टैग टीम टाइटल्स के लिए चैलेंज किया। एक ऐसा मैच जिसे फैंस समरस्लैम में देखे जाने की उम्मीद कर रहे थे। कलिस्टो की वापसी के बाद ऐसा प्रतीत होने लगा था कि लूचा हाउस पार्टी एक मजबूत टीम के रूप में उभर कर सामने आ सकती है।

टाइटल मैच में हार के बाद कलिस्टो और लिंस डोराडो के बीच बहस भी देखी गई और इसके बाद डोराडो ने कलिस्टो और ग्रेन मेटालिक को धक्का भी मारा था। ये इस बात के संकेत हैं कि लूचा हाउस पार्टी अब अलग होने वाली है।

ये भी पढ़ें: समरस्लैम से पहले WWE को नया चैंपियन मिलने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया

नेओमी WWE समरस्लैम में किसी की हार की वजह बन सकती हैं

वैसे तो WWE समरस्लैम में बेली और साशा बैंक्स को असुका के खिलाफ अपने-अपने टाइटल्स डिफेंड करने हैं। लेकिन इस हफ्ते स्मैकडाउन में नेओमी ने बेली और साशा के प्रोमो में दखल देकर उन्हें चैलेंज किया था।

पहले नेओमी को साशा ने हराया लेकिन बाद में बेली के खिलाफ जीत भी दर्ज की थी। इसलिए अब समरस्लैम में असुका के खिलाफ बेली को साशा से पहले रिंग में उतरना होगा। नेओमी ने इस सैगमेंट में शामिल होकर ये संकेत दिए हैं कि वो समरस्लैम के चैंपियनशिप मैचों में संभव ही अहम भूमिका निभाने वाली हैं।

बिग ई का शानदार मोमेंटम जारी

बिग ई
बिग ई

जब स्मैकडाउन में रेट्रीब्यूशन ने ब्रॉन स्ट्रोमैन पर अटैक किया तो बिग ई स्मैकडाउन लॉकर रूम के लीडर के तौर पर बाहर आए थे। उसके बाद द न्यू डे मेंबर को शेमस के खिलाफ भी बड़ी जीत मिली।

अगर बिग ई का ये शानदार मोमेंटम जारी रखता है तो संभव ही WWE ज़ेवियर वुड्स के वापस आने तक द न्यू डे को किनारे किया जा सकता है।

जैफ हार्डी के WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनने का क्या मतलब है

WWE स्मैकडाउन में एजे स्टाइल्स ने जैफ हार्डी पर पीछे से अटैक कर दिया था। जिसके कारण उन्हें एजे स्टाइल्स के खिलाफ मैच से पहले अपना उपचार कराना पड़ा। चोट के बाद भी हार्डी मैच लड़ने रिंग में उतरे और स्टाइल्स को हराकर WWE इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल अपने नाम किया।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या समरस्लैम में इनके बीच रीमैच होने वाला है। खास बात ये है कि अभी तक दोनों सुपरस्टार्स को आगामी इवेंट के लिए कोई मैच नहीं मिला है।

WWE स्मैकडाउन का आखिरी सैगमेंट

स्मैकडाउन की शुरुआत विंस मैकमैहन ने की थी लेकिन कुछ समय बाद द फीन्ड रिंग में आए और फिर स्ट्रोमैन ने भी उन्हें कंफ्रंट किया। रेट्रीब्यूशन के आने के बाद ना तो विंस और ना ही फीन्ड रिंग में नजर आए।

इसके बाद फायरफ्लाई फनहाउस सैगमेंट में भी स्ट्रोमैन ने वायट पर अटैक कर दिया था। उन्हें एंबुलेंस में ले जाया जा रहा था लेकिन एंबुलेंस के रुकने के बाद फीन्ड बाहर आए और अजीब तरीके से हंसने लगे। शो का अंत अधिकतर फैंस को समझ नहीं आया लेकिन इससे WWE ने समरस्लैम में फीन्ड के दोबारा चैंपियन बनने के संकेत जरूर दिए हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now