साल 2019 डब्लू डब्लू ई (WWE) और उनके फैंस के लिए काफी ज्यादा रोचक रहा है। WWE ने इस साल अपनी प्रोग्रामिंग में सुधार किया है। साल की शुरुआत में ही WWE यूनिवर्स के दो पसंदीदा सुपरस्टार्स रॉयल रंबल मैच जीत गए। इसके अलावा विमेंस सुपरस्टार्स को रेसलमेनिया में मेन इवेंट करने का मौका मिला।
NXT को अपने जबरदस्त प्रदर्शन की वजह से पहचान मिली। इन सब अच्छी चीज़ों के उलट कुछ खराब चीज़ें भी रही। WWE ने बहुत सी जगह फैंस के दिलों को जीता तो कुछ मौकों पर कंपनी ने फैंस का दिल भी तोड़ा। इस साल AEW ने डेब्यू किया जिससे WWE को एक बढ़िया प्रतिद्वंदी मिला।
हर एक फैन को 2019 में WWE द्वारा की गई गलतियों के बारे में जरूर पता होना चाहिए। इस चीज़ को ध्यान रखते हुए हम बात करने वाले हैं 7 बड़ी गलतियों के बारे में जो WWE ने साल 2019 में की।
#7 वाइल्ड कार्ड रूल को लाकर
रॉ के एक एपिसोड में कंपनी के मालिक विंस मैकमैहन ने वापसी करते हुए बताया कि WWE में वाइल्ड कार्ड रूल देखने को मिलेगा। इस रूल की मदद से एक ब्रांड के 3 या उससे कम सुपरस्टार दूसरे ब्रांड पर नजर आ सकते हैं। इस निर्णय ने रेसलिंग जगत को हिलाकर रख दिया।
शुरुआत में फैंस को यह चीज़ पसंद आई लेकिन थोड़े समय बाद ऑडियंस को इसके दुष्परिणाम देखने को मिले क्योंकि इससे दूसरे सुपरस्टार्स को टीवी टाइम नहीं मिल पा रहा था। इसके अलावा सुपरस्टार्स का वर्कलोड भी बढ़ गया था।
फैंस ने कुछ समय बाद इसका जमकर विरोध किया और ड्राफ्ट 2019 के साथ ही इस नियम का अंत हुआ। WWE ने इस नियम को लाकर बड़ी गलती की थी।
ये भी पढ़ें- WWE Year Ender, साल 2019 के 5 सबसे खराब पीपीवी