7 बड़ी गलतियां जो WWE ने साल 2019 में की

WWE की 2019 में कुछसबसे बड़ी गलती रही
WWE की 2019 में कुछसबसे बड़ी गलती रही

साल 2019 डब्लू डब्लू ई (WWE) और उनके फैंस के लिए काफी ज्यादा रोचक रहा है। WWE ने इस साल अपनी प्रोग्रामिंग में सुधार किया है। साल की शुरुआत में ही WWE यूनिवर्स के दो पसंदीदा सुपरस्टार्स रॉयल रंबल मैच जीत गए। इसके अलावा विमेंस सुपरस्टार्स को रेसलमेनिया में मेन इवेंट करने का मौका मिला।

NXT को अपने जबरदस्त प्रदर्शन की वजह से पहचान मिली। इन सब अच्छी चीज़ों के उलट कुछ खराब चीज़ें भी रही। WWE ने बहुत सी जगह फैंस के दिलों को जीता तो कुछ मौकों पर कंपनी ने फैंस का दिल भी तोड़ा। इस साल AEW ने डेब्यू किया जिससे WWE को एक बढ़िया प्रतिद्वंदी मिला।

हर एक फैन को 2019 में WWE द्वारा की गई गलतियों के बारे में जरूर पता होना चाहिए। इस चीज़ को ध्यान रखते हुए हम बात करने वाले हैं 7 बड़ी गलतियों के बारे में जो WWE ने साल 2019 में की।

#7 वाइल्ड कार्ड रूल को लाकर

youtube-cover

रॉ के एक एपिसोड में कंपनी के मालिक विंस मैकमैहन ने वापसी करते हुए बताया कि WWE में वाइल्ड कार्ड रूल देखने को मिलेगा। इस रूल की मदद से एक ब्रांड के 3 या उससे कम सुपरस्टार दूसरे ब्रांड पर नजर आ सकते हैं। इस निर्णय ने रेसलिंग जगत को हिलाकर रख दिया।

शुरुआत में फैंस को यह चीज़ पसंद आई लेकिन थोड़े समय बाद ऑडियंस को इसके दुष्परिणाम देखने को मिले क्योंकि इससे दूसरे सुपरस्टार्स को टीवी टाइम नहीं मिल पा रहा था। इसके अलावा सुपरस्टार्स का वर्कलोड भी बढ़ गया था।

फैंस ने कुछ समय बाद इसका जमकर विरोध किया और ड्राफ्ट 2019 के साथ ही इस नियम का अंत हुआ। WWE ने इस नियम को लाकर बड़ी गलती की थी।

ये भी पढ़ें- WWE Year Ender, साल 2019 के 5 सबसे खराब पीपीवी

#6 विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप की बुकिंग

youtube-cover

WWE ने साल की शुरुआत में विमेंस सुपरस्टार्स के लिए टैग टीम चैंपियनशिप को प्रस्तुत किया था। बेली और साशा बैंक्स WWE की पहली विमेंस टैग टीम चैंपियन बनी थी और उन्होंने बढ़िया काम किया था।

रेसलमेनिया में आइकोनिक्स ने चैंपियनशिप जीत ली थी। इसके बाद इन चैंपियनशिप का बुरा हाल हो गया। WWE ने इसकी बुकिंग पर ध्यान नहीं दिया जो एक बड़ी गलती रही। खैर, साल के अंत तक WWE ने थोड़ा सुधार किया है।

#5 शेन मैकमैहन का उपयोग

youtube-cover

WWE फैंस शेन मैकमैहन को काफी पसंद करते थे लेकिन हील टर्न के बाद सारी चीज़ें बदल गयी। WWE यूनिवर्स से इस सुपरस्टार को बहुत हेट मिलने लगी क्योंकि रॉ और स्मैकडाउन के एपिसोड में लगभग हर जगह शेन ही नजर आते थे।

फैंस को यह चीज़ नहीं पसंद आ रही थी। WWE यूनिवर्स द्वारा मिल रहे खराब रिएक्शन के बाद भी यह चीज़ नहीं बदली और शेन ज्यादा टीवी पर आने लगे। WWE ने बाद में इस चीज़ को सुधारा।

ये भी पढ़ें:- WWE Year Ender, साल 2019 के 5 सबसे शानदार पीपीवी

#4 कोफीमेनिया का अंत

youtube-cover

कोफी किंग्सटन ने जबरदस्त तरीके से WWE चैंपियनशिप को रेसलमेनिया में जीता था। उन्होंने इस टाइटल को हर जगह डिफेंड भी किया। WWE ने ब्रॉक और कोफी के बीच स्मैकडाउन में टाइटल मैच बुक किया था।

साफ पता चल रहा था कि कोफी चैंपियनशिप को हारने वाले हैं लेकिन जिस प्रकार से WWE ने उनकी जबरदस्त टाइटल रैन का अंत किया, वह निराशजनक चीज़ रही। WWE की यह सबसे बड़ी गलती रही और फैंस को भी यह चीज़ पसंद नहीं आयी।

#3 हैल इन ए सैल का अंत और सैथ रॉलिंस को मिला रिएक्शन

youtube-cover

हर एक फैन सैथ और फीन्ड के यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच के लिए उत्साहित था। दोनों के बीच हैल इन ए सैल में मैच हुआ था, मैच बढ़िया चल रहा था लेकिन इसका अंत बहुत खराब रहा।

WWE के इतिहास में किसी भी मुकाबले का अंत इस प्रकार से नहीं हुआ था। WWE ने मैच के नतीजे को गलत तरीके से बुक किया। इस वजह से रॉलिंस को मिल रही चीयर पूरी तरह बू में बदल गयी।

ये भी पढ़ें:- साल 2019 में WWE में टूटे 10 से भी ज्यादा कई सारे बड़े रिकॉर्ड्स

#2 रुसेव-लाना-लैश्ले की स्टोरीलाइन

youtube-cover

WWE ने पिछले महीने एक निराशाजनक चीज़ की। दरअसल, उन्होंने लाना और लैश्ले को साथ रिलेशन में दिखाया जबकि लाना, रुसेव की पत्नी थी। WWE ने अचानक से इस स्टोरीलाइन की शुरुआत की।

WWE यूनिवर्स को यह चीज़ बिल्कुल पसंद नहीं आयी। स्टोरीलाइन के दौरान कई सारी पर्सनल चीज़ें देखने को मिली जिसमें कोई भी फैन रुचि नहीं ले रहा था। WWE का इस लव ट्राईएंगल को बुक करने का निर्णय गलत रहा।

#1 WWE ड्राफ्ट 2019

youtube-cover

WWE का ड्राफ्ट काफी ज्यादा अजीब था। WWE चैंपियन लैसनर और ब्रे वायट शुरुआत में स्मैकडाउन ब्रांड में ड्राफ्ट हो गए। इसके बाद स्मैकडाउन सुपरस्टार्स फीन्ड को रॉ की मेन टाइटल के लिए मैच मिला।

एक समय पर दोनों चैंपियनशिप स्मैकडाउन में आ गयी जिसके बाद द बीस्ट रॉ में अपनी मर्जी से चले गए। एलेक्सा ब्लिस और निकी क्रॉस रॉ में ड्राफ्ट हुई और बाद में उन्हें स्मैकडाउन का हिस्सा बन दिया गया। स्टैफनी मैकमैहन का ड्राफ्ट पिक्स की घोषणा करने का अंदाज अजीब था। WWE ड्राफ्ट साल की सबसे बड़ी गलती थी।

ये भी पढ़ें:- 7 अनोखी चीज़ें जो साल 2019 में देखने को मिली