Raw, अच्छी और बुरी बातें: WWE से हुई दो बड़ी गलतियां

Raw
Raw

WWE Raw का एपिसोड बढ़िया था लेकिन नए सीजन के रूप में देखा जाए तो शो ने निराश किया है। देखकर नहीं लगा कि ये Raw का सीजन प्रीमियर था। WWE ने स्टोरीलाइन को सही तरह से आगे नहीं बढ़ाया। Raw के एपिसोड में सारी चीज़ें ही खराब नहीं थी लेकिन समय-समय पर लगा कि कंपनी ने गलतियां की है।

Raw की शुरुआत में रेट्रीब्यूशन ने द फीन्ड और एलेक्सा ब्लिस को घेर लिया और फिर अचानक से द हर्ट बिजनेस की वहां पर एंट्री हुई। इसके बाद टैग टीम मैच हुआ और फीन्ड ने आकर अपना बदला लिया। ये सैगमेंट देखने में काफी बढ़िया लगा। उम्मीद है कि WWE आने वाले समय में बड़े सुपरस्टार्स को एक साथ मिक्स में लाएं।

ये भी पढ़ें:- WWE Raw रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 19 अक्टूबर 2020

Raw के एपिसोड में कुछ शानदार चीज़ें देखने को मिली लेकिन कुछ जगहों पर फैंस को काफी बड़ी निराशा का सामना करना पड़ा। इसलिए हम बात करने वाले हैं Raw के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में।

#1 अच्छी बात: एजे स्टाइल्स Raw में अपने साथ बॉडीगार्ड लेकर आए

एजे स्टाइल्स न सिर्फ Raw के बल्कि इस पूरे बिजनेस के सबसे बढ़िया रेसलर्स में से एक है। वो कभी भी रिंग में बड़े सुपरस्टार की तरह नजर नहीं आए क्योंकि उनका कद छोटा है और रेसलिंग स्टाइल काफी अलग है। ऐसे में उन्हें जॉर्डन ओमाबेहिन के साथ डालने का निर्णय काफी अच्छा है।

जॉर्डन को Raw अंडरग्राउंड के लिए याद रखा जाता था। कुछ समय पहले SmackDown में स्टाइल्स और जोसेफ पार्क को साथ लाने की कोशिश की थी। अब Raw में उन्हें अच्छा और ताकतवर बॉडीगार्ड मिल चुका है। इससे एजे स्टाइल्स समेत जॉर्डन को भविष्य में काफी ज्यादा फायदा मिलेगा। जॉर्डन को आते ही टॉप स्टार के साथ काम करने का मौका मिल रहा है।

ये भी पढ़ें- WWE Raw, Twitter Reactions: Hell In a Cell से पहले हुए रॉ के आखिरी एपिसोड ने फैंस को किया निराश, ट्विटर पर फूटा गुस्सा

1- बुरी बात: आइकॉनिक्स के अलग होने के बाद WWE ने पेयटन रॉयस को सबसे अलग टीम में डाला

Raw में नाया जैक्स और शायना बैजलर ने विमेंस डिवीजन की सुपरस्टार्स को उनका सामना करने के लिए चैलेंज किया था। इस दौरान कई सुपरस्टार्स ने आकर इसका जवाब दिया।

चौंकाने वाली बात ये है कि लेसी इवांस की टैग टीम साथी के रूप में पेयटन रॉयस की एंट्री हुई। कुछ समय पहले ही WWE ने बिली के और रॉयस को अलग किया था। अब उन्हें एक नई टैग टीम जोड़ी में डाल दिया गया है। ये Raw की सबसे ज्यादा निराशाजनक चीज़ थी।

2- अच्छी बात: ओटिस का Raw को मजेदार बनाना, बाद में द मिज़ को गुस्सा आना

Raw के एपिसोड में टकर ने मिज़ और मॉरिसन की जोड़ी को चुनौती दी थी। वो अपने साथ टैग टीम साथी लेकर आए थे जिसका नाम एल ग्रैनगोर्डो था। असल में ये ओटिस थे। उन्होंने अपने पूरे सैगमेंट में सबको काफी हंसाया।

इसके साथ ही द मिज़ इस चीज़ से काफी निराश हो गए। इसके बाद उनका शानदार प्रोमो देखने को मिला जहां उन्होंने ओटिस की जमकर बेइज्जती की। ये पूरा सैगमेंट काफी रोचक रहा था।

2- बुरी बात: रेट्रीब्यूशन को Raw में ब्यूरी करना

रेट्रीब्यूशन ने Raw के एपिसोड में द हर्ट बिजनेस का सामना किया था। इस मैच में रेट्रीब्यूशन की हार देखने को मिली थी। ये काफी शॉकिंग था क्योंकि इस टैग टीम जोड़ी ने ज्यादा मैच लड़े नहीं है। ऐसे में उनकी अभी से हार होना निराशाजनक था।

बाद में उन्हें द फीन्ड के खिलाफ भी कमजोर दिखाया गया। इसके बावजूद अली के प्रोमो ने कुछ फैंस का ध्यान जरूर खींचा था। रेट्रीब्यूशन को मैच में हार मिली और ये सबसे ज्यादा खराब बात रही।

ये भी पढ़ें:- WWE Raw रिजल्ट्स: 19 अक्टूबर 2020

Quick Links