WWE SmackDown, 14 अगस्त 2020: शो की अच्छी और बुरी बातें

ब्रॉन स्ट्रोमैन और ब्लिस
ब्रॉन स्ट्रोमैन और ब्लिस

WWE ने SmackDown के एपिसोड की शुरुआत शानदार तरीके से की वहीं अंत भी काफी अनोखा रहा। कुछ समय पहले तक SmackDown के एपिसोड ज्यादा रोचक नहीं रहते थे और इस वजह से फैंस को शो में ज्यादा रुचि नहीं रहती थी। इस हफ्ते ऐसा नहीं हुआ, WWE ने पूरे एपिसोड में फैंस को अपने साथ बनाए रखने की कोशिश की।

SmackDown अब एक सही दिशा की ओर जा रहा है और बढ़िया काम कर रहा है। एक अच्छा शो देने के बावजूद WWE ने ब्लू ब्रांड के एपिसोड में कुछ जगह निराश किया। हर एक एपिसोड में कुछ अच्छी और खराब चीज़ें होती है, उसी तरह SmackDown के एपिसोड में भी कुछ अच्छी और बुरी चीज़ें रही।

1- अच्छी बात: SmackDown में रेट्रीब्यूशन का आतंक

SmackDown के एपिसोड की शुरुआत ही रेट्रीब्यूशन के साथ हुई थी जहां उन्होंने बिग ई और जॉन मॉरिसन पर बुरी तरह हमला किया था। लग रहा था कि अब अटैक रुक जाएगा।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स- 14 अगस्त, 2020

इसके बावजूद मिस्ट्री टीम का बैकस्टेज सैगमेंट देखने को मिला जहां उन्होंने WWE की चीज़ों को तबाह किया। साथ ही रेफरी, WWE स्टाफ और इंटरव्यूअर पर भी हमला किया। इन सब चीज़ों ने शो का मजा काफी हद तक बढ़ा दिया।

1- अच्छी/बुरी बात: ब्रॉन स्ट्रोमैन, एलेक्सा ब्लिस और द फीन्ड का एंगल

WWE ने पिछले कुछ समय में यूनिवर्सल चैंपियनशिप की बढ़िया स्टोरीलाइन को और भी ज्यादा देखने योग्य बना दिया है। ब्लिस के जुड़ने से फ्यूड और भी ज्यादा रोमांचक बन गयी है।

इसके बावजूद WWE ने ब्रॉन और फीन्ड के अंतिम सैगमेंट को ज्यादा लंबा खींचा। इसके साथ ही स्ट्रोमैन का ब्लिस को उठाकर पटकना भी अजीब था। इस सैगमेंट में जितनी अच्छी चीज़ें थी, उतनी ही बुरी चीज़ें भी थी।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown में द रेट्रीब्यूशन ने फिर मचाई तबाही

2- अच्छी बात: TNA के पूर्व सुपरस्टार्स पहली बार WWE SmackDown में आए एक साथ

SmackDown के एपिसोड में इंटरकाॉटिनेंटल चैंपियन एजे स्टाइल्स का एक सैगमेंट देखने को मिला। इस दौरान TNA के पूर्व दिग्गज जोसफ पार्क नजर आए। वो स्टाइल्स के साथ दिखाई दिए थे।

साथ ही बैकस्टेज भी दोनों की जोड़ी काफी अच्छी नजर आ रही थी। जोसफ और स्टाइल्स को SmackDown के इस एपिसोड के बाद भी फैंस साथ देखना चाहेंगे।

2- बुरी बात: लूचा हाउस पार्टी का टाइटल्स चुराना

बैकस्टेज एक सैगमेंट देखने को मिला जहां नाकामुरा और सिजेरो बात कर रहे थे। इस दौरान चुपके से द लूचा हाउस पार्टी ने उनकी चैंपियंस चुराने की कोशिश की।

ये चीज़ चैंपियंस ने देख ली और बाद में दोनों टीम्स के सदस्यों के बीच सिंगल्स मैच भी देखने को मिला। खैर, बेबीफेस टीम से इस तरह की हरकत देखने को मिली और ये एक खराब चीज़ रही। अगर ये चीज़ हील स्टार करते तो शायद ही फैंस इस चीज़ से निराश होते।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown LIVE रिजल्ट्स- 14 अगस्त, 2020

Quick Links