2020 के अंत में रेसलिंग की दुनिया को एक बड़ा झटका लगा है। पूर्व आईसी चैंपियन ल्यूक हार्पर का 41 साल की उम्र में निधन हो गया है। ल्यूक हार्पर काफी समय से फेफड़ों की परेशानी से जूझ रहे थे। इस बात की जानकारी AEW ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है।I’m so deeply sorry for the loss of Jon Huber. We bonded over the love of our children. He was a true family man. #RIPBrodieLee— Stephanie McMahon (@StephMcMahon) December 27, 2020ल्यूक हार्पर WWE में वायट फैमिली का फैमिली का हिस्सा थे। जहां पर उनके अलावा इस ग्रुप में ब्रे वायट, एरिक रोवन और स्ट्रोमैन जैसे बड़े स्टार थे।#RipBrodieLee pic.twitter.com/wBdvPO5F9Y— All Elite Wrestling (@AEW) December 27, 2020उन्होंने अपने WWE करियर में टैग टीम चैंपियनशिप और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती हैं। इसके अलावा WWE से दूर होने के बाद वो AEW से जुड़ गए थे।ये भी पढ़े: WWE लैजेंड अंडरटेकर को लेकर एजे स्टाइल्स ने दिया बड़ा बयानजहां वो ब्रोडी ली के नाम से रिंग में नजर आये थे। जहां पर वो कंपनी के टॉप स्टार में भी शामिल थे और उनके हील रन को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे थे। तो आइये जानते हैं, ल्यूक हार्पर के करियर से जुड़े 5 सबसे यादगार पल:#4 ल्यूक हार्पर का NXT टैग टीम चैंपियन बननाNXT टैग टीम चैंपियन के रूप में ल्यूक हार्पर और एरिक रोवन2012 में ल्यूक हार्पर ने वायट फैमिली के साथ NXT में डेब्यू किया था। इस दौरान उनके साथ ब्रे वायट और एरिक रोवन भी थे। ब्रे वायट के लीडर रहते हुए ल्यूक हार्पर ने एरिक रोवन के साथ मिलकर टैग टीम डिविजन में अपना नाम कमाया था। इन दोनों ने मई 2012 में नेविल और बो डैलस की जोड़ी हराकर टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी।ये भी पढ़ें: 5 चीजें जो सैथ रॉलिंस SmackDown में वापसी के बाद कर सकते हैंहालांकि जुलाई 2012 में वो अपना टाइटल नेविल और कोरी ग्रेव्स की जोड़ी के खिलाफ हार गए थे। टाइटल हारने के बाद ही उनका डेब्यू WWE रॉ में हो गया था। अपने रॉ डेब्यू में उन्होंने वायट फैमिली के साथ मिलकर केन पर हमला कर दिया था।ये भी पढ़ें: 5 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स जो अगले कुछ सालों में रिटायर हो सकते हैं