8 सालों में पहली बार हुआ WWE को बहुत बड़ा नुकसान

Ankit
विंस मैकमैहन
विंस मैकमैहन

WWE को इस हफ्ते की रॉ से काफी बड़ा नुकसान झलना पड़ा जबकि एक नया आंकड़ा रिकॉर्ड किया गया। WWE मनी इन द बैंक से पहले हुई रॉ को रेटिंग्स में बड़ा नुकसान हुआ है। इस बार रॉ को औसत 1.686 मिलियन व्यूअर्स मिले। जबकि 131,000 का नुकसान हुआ है। अप्रैल 27 के एपिसोड को 1.817 व्यूअर्स मिले थे।

Ad

ये भी पढ़ें-WWE के 5 सुपरस्टार्स जो सिर्फ विलन का काम करते हुए अच्छे लगते हैं

पहले घंटे में 1.807 मिलियन थे, दूसरे घंटे में 1.691 और आखिरी घंटे में 1.560 व्यूअर्स मिले। रॉ के इस हफ्ते की शुरुआत MVP के VIP सैगमेंट के साथ हुई। जिसमें मनी इन द बैंक की विमेंस सुपरस्टार्स मौजूद थीं। वहीं रॉ में गौंटलेट मैच में एजे स्टाइल्स दस्तक दी और जीत दर्ज।

8 साल पहले इतनी कम रेटिंग्स WWE रॉ की आंकी गई थी

रॉ के आखिरी घंटे में फैंस ने NXT विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर का मैच लिव मॉर्गन से हुआ। जबकि मेन इवेंट में WWE चैंपियन ने ड्रू मैकइंटायर ने बडी मर्फी का मुकाबला किया। तीसरे घंटे में सबसे खराब रेटिंग्स का रिकॉर्ड बना दिया है। तीसरे घंटे 1.56 मिलियन ही आंकी गई। ये पिछले 8 साल में तीसरे घंटे की सबसे खराब रॉ की रेटिंग्स हैं, इससे पहले ये आंकड़ा साल 2012 में देखा गया था।

ये भी पढ़ें-3 सुपरस्टार्स जिन्होंने सबसे ज्यादा समय तक WWE Money In The Bank ब्रीफकेस को अपने पास रखा

ये बात सच है कि कोरोना वायरस के चलते WWE को रेटिंग्स में नुकसान हो रहा है। क्योंकि बड़े सुपरस्टार्स जैसे रोमन रेंस और ब्रॉक लैनर अपने अपने ब्रांड में दस्तक नहीं दे रहे हैं। कंपनी अपने सभी शो को परफॉर्मेंस सेंटर में कर रही है। इतना नहीं ही स्मैकडाउन को भी काफी दिक्कतों का सामना करना रड़ा रहा है।

इस साल रॉ को वैसे भी अच्छी रेटिंग्स नहीं मिल रही है। हालांकि रेसलमेनिया के बाद हुई रॉ को थोड़ा फायदा हुआ था। अब अगले हफ्ते के लिए अपने शो को अच्छा बनाना के लिए WWE ने कुछ कदम उठाएं हैं। अगले हफ्ते दिग्गज ऐज और रैंडी ऑर्टन रॉ में आने वाले हैं जबकि रॉ विमेंस चैंपियन बैकी लिंच भी नजर आएंगी। खैर, अब देखना होगा कि इस लगातार नुकसान से रॉ कैसे पार पाता है।

ये भी पढ़ें-"WWE में मेरे काम से विंस मैकमैहन और ट्रिपल एच गर्व महसूस कर रहे थे"

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications