WrestleMania मैच के बाद बैकस्टेज अंडरटेकर को दिया सुपरस्टार्स ने सम्मान
जैसा की हम सभी जानते है कि अंडरटेकर सिर्फ रैसलिंग के सुपरस्टार नहीं बल्कि फैंस के दिलों में वो राज करते हैं। रैसलमेनिया के बाद भी अंडरटेकर के लिए फैंस और सुपरस्टार के मन में इज्जत दिखी। रोमन रेंस के खिलाफ रैसलमेनिया में मैच मिली हार के बाद अंडरटेकर ने रिटायरमेंट ले लिया जिसके बाद उन्हें उनके बाकी सुपरस्टार्स ने बैकस्टेज सम्मान दिया।
रिटायरमेंट के बाद सर्जरी के लिए जा सकते हैं अंडरटेकर
रैसलमेनिया अब खत्म हो चुकी है लेकिन इस इवेंट ने कुछ ऐसे पल दिए है जिसको हमेशा याद किया जाएगा। इस ग्रैंड स्टेज पर अंडरटेकर ने संन्यास लिया, जिसको हर वक्त याद किया जाएगा। रैसलमेनिया में अंडरटेकर ने करीब 2 दशक से राज किया है। हालांकि रैसलमेनिया 33 में अंडरटेकर को हार का सामना करना पड़ा और उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया।
WWE ने सुपरस्टार सिमोन गोच को रिलीज किया
कंपनी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ट्वीट में ये लिखा गया है कि, WWE गोच के शर्त और कंडीशन से सहमत है। तो 5 अप्रैल को हम उन्हें रिलीज कर रहे है। आगे के भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं।
BREAKING: WWE has come to terms on a mutually agreed upon release with Simon Gotch as of today, April 5, 2017. https://t.co/zYX4XsZL53
— WWE (@WWE) April 5, 2017
Raw में रोमन रेंस के सैगमेंट पर बबा रे डडली ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की
रैसलमेनिया 33 में रोमन रेंस ने अंडरटेकर को हरा दिया था। इसके बाद वो रॉ के पहले सैगमेंट में रिंग में नजर आए। लेकिन यहां नजारा कुछ और ही था। फैंस ने रोमन रेंस का स्वागत कुछ अच्छे अंदाज में नहीं किया। क्राउड ने करीब 10 मिनट तक उन्हें बू किया। इस दौरान फैंस अंडरटेकर चैंट करते रहे। रोमन रेंस रिंग में करीब 10 मिनट तक खड़े रहे।
ब्रोकन गिमिक को लेकर मैट हार्डी की प्रतिक्रिया सामने आई
रैसलमेनिया 33 में हार्डी बॉयज ने धमाकेदार वापसी की, और पूरे रैसलिंग वर्ल्ड को चौंका दिया। सबसे खास बात ये रही कि WWE में ये दोनोंं पर ब्रोकन गिमिक के साथ नहीं उतरे। ये बात अब सवालों के घेरे में आ चुकी है। इस बात पर ट्विटर पर मैट हार्डी ने अपनी बात रखी है।
WrestleMania 34 में हो सकता हैं ट्रिपल एच और कर्ट एंगल का आमना-सामना
डेव मैल्टजर और जिम रॉस ने कर्ट एंगल के जनरल मैनेजर बनने को लेकर रॉस रिपोर्ट में बातचीत की। मैल्टजर ने यहां पर एक बहुत बड़ी बात कही है। उनका कहना है कि WWE में अब उनके नए और पहले प्रतिद्ंदी ट्रिपल एच हो सकते है।
WWE से कुछ वक्त का ब्रेक लेने वाली हैं निकी बैला
E-Network में हाल ही में निकी बैला ने एलान किया है कि वो कुछ वक्त के लिए WWE से चोट के कारण ब्रेक ले रही हैं। रैसलमेनिया में सीना के साथ मिलकर निकी ने मिज और मरीस की जोड़ी को मात दी थी। जिसके बाद सीना ने उन्हें प्रपोज किया था। वहीं इसी के साथ दोनों ने मिज- मरीस के खिलाफ अपनी दुश्मनी खत्म किया क्योंकि सीना और निकी ब्रेक लेना चाहते हैं।
WWE ब्रोकन गिमिक को लेकर TNA के साथ कानूनी लड़ाई से बचना चाहता है
WWE की रॉ टैग टीम डिवीजन को हार्डीज़ बॉयज़ की वापसी के साथ वह बढ़ावा मिला जिसकी उन्हें सख्त जरूरत थी। रैसलमेनिया 33 में टैग टीम टाइटल को जीतने के लिए उन्होंने अपने पुराने अवतार में ही वापसी की थी। डेव मेल्टज़र ने इस पूरे मामले पर प्रकाश डाला और खुलासा किया कि WWE ने आखिर क्यों ब्रोकन गिमिक के डेब्यू को इस सबसे बड़े स्टेज पर नहीं चुना गया।
Published 06 Apr 2017, 17:35 IST