WWE में दिनभर की बड़ी खबरें: 29 मार्च 2017

वीडियो: द अंडरटेकर लाइट्स बंद होने के बाद एकदम से रिंग में कैसे आ जाते हैं ? जब भी अंडरटेकर का म्यूजिक बजता है तो पूरे एरिना में हर तरफ अंधेरा छा जाता है। अचानक से सभी को डैडमैन द अंडरटेकर रिंग में खड़े हुए नजर आते हैं। ये प्रोफेशनल रैसलिंग की दुनिया के सबसे आइकॉनिक पलों में से एक हैं। इतने साल बीत जाने के बाद भी अंडरटेकर के इस तरह रिंग में आने की वजह से उन्हें बहुत चीयर किया जाता है। लेकिन अब ये राज लोगों के सामने आ चुका है। रॉ देखने गए एक फैन ने लाइट्स बंद हो जाने के बाद रिंग के नीचे से द अंडरटेकर के आने को रिकॉर्ड कर लिया।


भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी, WrestleMania के दिन WWE की ऑनलाइन शॉप भारत में होगी लॉन्च

भारत में WWE फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। WWE ने आज ही घोषणा की है कि WWE की ऑनलाइन शॉप भारत में 3 अप्रैल को लांच की जाएगी। ये पूरी शॉन ई-कामर्स आधारित होगी। इसी दिन WWE का सबसे बड़ा इवेंट रैसलमेनिया भारत में प्रसारित होगा। रैसलमेनिया के ठीक टाइम पर भारतीय फैंस WWEShop.in पर जाकर शॉपिंग कर सकते है। इस शॉप में सुपरस्टार्स के कपड़े, गेम्स, कार्ड और स्टेशनरी और बहुत कुछ मिलेगा।


WrestleMania से पहले Raw की व्यूवरशिप में आया बड़ा उछाल, तोड़े कई रिकॉर्ड

Wrestling Inc की रिपोर्ट के अनुसार, रॉ के लिए इस बार खुशखबरी है। रैसलमेनिया में जाने से पहले रॉ का एपिसोड शानदार रहा। इस हफ्ते इसकी व्यूवरशिप 3.292 मिलियन रही। अगर पिछले हफ्ते की तुलना इस हफ्ते रॉ से की जाए तो पिछले हफ्ते ये फीगर 3.048 रहा था। लेकिन इस हफ्ते ये बढ़ गया और बढ़ कर 3.292 मिलियन हो गया है। पहले घंटे में ही इस शो ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। यहां पर 3.253 मिलियन व्यूवर ही पहले घंटे में नजर आए। जबकि दूसरे घंटे में 3.426 मिलियन और तीसरे घंटे में ये कम होकर 3.197 मिलियन हो गया था।


'WrestleMania में शेन मैकमैहन कोई स्टंट करते हैं तो फिर वो कभी रिंग में वापस नहीं आ पाएंगे'

Wrestling Observer Radio के एपिसोड में डेव मैल्टजर और ब्रायन अल्वारेज ने कई मुद्दों पर चर्चा की। चाहे वो इस हफ्ते हुए रॉ के बारे में या फिर आने वाले रैसलमेनिया के बारे में। खासतौर पर उन्होंने रैसलमेनिया कार्ड को और अच्छा बनाने एवं रैसलमेनिया के हर सैगमेंट के बारे में गहरी बातचीत की। डेव मैल्टजर के अनुसार," रैसलमेनिया 33 एक रोलर कोस्टर के तौर पर बिल्ड किया गया है, और हो सकता है कि शेन यहां पर भी कुछ खतरनाक स्टंट दिखा सकते है। शेन अभी 47 साल के हैं। अगर वो टॉप रोप से कूदने का प्लान बना रहे है तो उनके लिए वो ज्यादा रिस्क हो सकता है। शायद ये हो की वो इसके बाद कभी रिंग में ही ना उतरें। इतिहास भी यहीं कहता है कि जब-कभी शेन ने हाई जंप की है तो उन्हें बहुत नुकसान हुआ है। कई ऐसे मौके आए है जब उन्हें इसके बाद बाहर बैठना पड़ा है। और अगर इस बार उन्होंने कुछ स्टंट दिखाए तो फिर वो खुद ही समझ जाएंगे की वो रिंग में आने लायक नहीं है।"


WrestleMania 33: आंद्रे द जाइंट मेमोरियल बैटल रॉयल के लिए सभी 30 रैसलरों के नाम सामने आए

WWE ने आंद्रे द जाइंट मेमोरियल बैटल रॉयल के लिए सभी 30 रैसलरों के नाम का एलान कर दिया है। रैसलमेनिया में होने वाले बैटल रॉयल में रॉ और स्मैकडाउन दोनों रोस्टर के स्टार हिस्सा लेंगे और प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेंगे। पिछले 3 सालों से आंद्रे द जाइंट मेमोरियल बैटल रॉयल रैसलमेनिया का खास हिस्सा बन गया है।


WrestleMania के बाद WWE छोड़ सकते हैं सुपरस्टार गोल्डबर्ग

comicbook.com के अनुसार, हो सकता है कि इस साल के बाद गोल्डबर्ग अब कंपनी में नजर नहीं आएंगे। गोल्डबर्ग इस समय WWE में यूनिवर्सल चैंपियन है। गोल्डबर्ग ने पिछले साल सर्वाइवर सीरीज 2016 में कंपनी में वापसी की थी। सर्वाइवर सीरीज में ब्रॉक लैसनर को हराकर उन्होंने सभी को चौंका दिया था। इसके बाद गोल्डबर्ग लगातार रॉ में आए थे। 2017 रॉयल रंबल में भी वो नजर आए।य़हां पर भी उन्होंने लैसनर को रिंग से बाहर फेंक दिया था।


रोमन रेंस अकेले अपने दम पर शो की टिकटें बिकवा सकते हैं: ट्रिपल एच

Sports Illustrated ने हाल ही में ट्रिपल एच को इंटरव्यू लिया और उनसे रोमन रेंस को लेकर कई तरह के सवाल किए। ट्रिपल एच ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि रोमन रेंस को सबसे लाउड(तेज) रिएक्शन मिलते हैं। द गेम ट्रिपल एच ने कहा, "भले ही लोग रोमन रेंस के बारे में कुछ भी कहते हों, लेकिन वो अपने दम पर टिकटों की बिक्री करवाते हैं। हर शो में उनको सबसे लाउड रिएक्शन मिलता है। काफी लोग कहते हैं कि किस कारण की वजह से रोमन रेंस को अब तक हील नहीं बनाया गया। लेकिन दूसरे नजरिए से देखा जाए तो रोमन रेंस हील की तरह ही हैं"।


WrestleMania 33 के मैच में दखल दे सकते हैं फिन बैलर

IWNerd की रिपोर्ट के अनुसार फिन बैलर को रैसलमेनिया 33 के ग्रैंड स्टेज पर मैच नहीं मिला है ,लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वो रैसलमेनिया 33 में नहीं दिखने वाले। फिन बैलर शायद समोआ जो को टक्कर देने के लिए सैथ रॉलिंस और ट्रिपल एच के नॉन सेंक्शन मैच में दस्तक दे सकते हैं।