WWE राउंडअप:रोमन हुए 3 रैसलरों के अटैक का शिकार,सीना के मैच में बड़ा बदलाव, बतिस्ता को लेकर अपडेट

रोमन रेंस हुए 3 रैसलरों के अटैक का शिकार, सैथ रॉलिंस-डीन एम्ब्रोज़ ने आकर बचाया

WWE रॉ के सुपरस्टार इन दिनों विदेशी दौरे पर हैं, जहां वो दुनिया के अलग-अलग देशों में लाइव इवेंट्स कर रहे हैं। रॉ के बाद WWE सुपरस्टार्स लंदन गए। लंदन में फैंस को एक जबरदस्त शो देने के बाद रॉ के सुपरस्टार्स जापान रवाना हुए। जापान के ओसाका शहर में हुए लाइव इवेंट में रॉ के सभी बड़े सुपरस्टार्स ने शिरकत की और फैंस को एंटरटेन किया।


पहले के मुकाबले ब्रॉक लैसनर के मसल्स लगातार कम क्यों होते जा रहे हैं ?

ब्रॉक लैसनर एक ऐसा नाम हैं, जिससे तगड़े-तगड़े रैसलर खौफ खाते हैं। साल 2002 में WWE डैब्यू करने वाले ब्रॉक लैसनर का तगड़ा शरीर उन्हें बाकी रैसलरों से अलग बनाता था। रैसलिंग फैंस ब्रॉक लैसनर को सालों से फॉलो कर रहे हैं, आपको लैसनर की पुरानी फोटो जरूर याद होंगी, जिनमें वो बहुत ही हट्टे-कट्टे लगते थे और उनके मसल्स दिखते रहते थे, फिर भले वो शोल्डर, बाइसेप्स, ट्राइसेप्स या फिर चेस्ट हो।


WWE द्वारा जॉन सीना के बड़े मैच में किया जाएगा बदलाव ?

WWE में जॉन सीना फिलहाल पार्ट टाइम रैसलर की भूमिका निभा रहे हैं। 16 बार के पूर्व WWE चैंपियन सीना गिने-चुने मौकों पर ही कंपनी में आकर मैच लड़ते हैं। अक्टूबर महीने में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में कंपनी का सुपर शो डाउन इवेंट होगा। इस इवेंट के लिए WWE द्वारा जॉन सीना के मैच का एलान किया गया है।


रोमन रेंस के खिलाफ दुश्मनी में ब्रॉन स्ट्रोमैन को हील बनाने की वजह का खुलासा

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के खिलाफ दुश्मनी में आने से पहले ब्रॉन स्ट्रोमैन एक फेस रैसलर की भूमिका निभा रहे थे। केविन ओवंस के खिलाफ मैच लड़ते हुए स्ट्रोमैन फेस बने हुए थे। हालांकि अब रोमन रेंस के साथ वो हील रैसलर के रूप में नजर आ रहे हैं।


द शील्ड के रीयूनियन होने का कारण सामने आया

एक हफ्ते पहले ब्रॉन स्ट्रोमैन ने कैश इन रोमन रेंस पर कर ही दिया था लेकिन सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज ने आकर उन्हें बचा लिया। इसके बाद शील्ड का जबरदस्त रीयूनियन देखने को मिला। ब्रॉन स्ट्रोमैन को इसके बाद तीनों ने पॉवरबॉम्ब दिया।रैसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर के अनुसार शील्ड का रीयूनियन ज्यादा मर्चेंडाइज पाने के लिए किया गया। केजसाइट शीट्स ने भी इसके बारे में जानकारी दी।


Hell in a Cell पीपीवी में ब्रॉन स्ट्रोमैन को हराकर बड़ा कारनामा कर सकते हैं रोमन रेंस

हैल इन ए सैल का आयोजन 16 सितंबर को होगा। WWE इसकी पूरी तैयारी में लगा हुआ है। कई बिल्डअप इसके लिए चल रहे है तो कई मैचों का एलान भी पहले हो चुका है। सभी सुपरस्टार्स इसकी तैयारी में लगे हुए है। क्योंकि ये WWE का बड़े पीपीवी में से एक है। इस पीपीवी में सभी की नजरें रोमन रेंस और स्ट्रोमैन के बीच होने वाली यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच पर होंगी। स्ट्रोमैन ने उन्हें चैलेंज किया है कि वो सैल में ही मनी इऩ द बैंक कैश इन करेंगे। रोमन रेंस ने समरस्लैम में लैसनर को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की थी।रोमन रेंस के लिए हैल इन ए सैल में टाइटल तो दांव पर होगा ही और साथ ही साथ एक बड़ा रिकॉर्ड भी वो कायम कर सकते है। ट्रिपल एच और बतिस्ता सिर्फ दो सुपरस्टार ऐसे है जिन्होंने दो बार सैल में अपना टाइटल डिफेंड किया है। और अगर इस बार रोमन रेंस भी टाइटल डिफेंड कर देते है तो फिर वो लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ जाएंगे।


ब्रॉक लैसनर को छोड़कर अब इस दिग्गज के साथ नजर जाएंगे पॉल हेमन?

पॉल हेमन का अब नया क्लाइंट कौन होगा इस बात पर लगातार चर्चा जारी है।comicbook.com ने अपनी रिपोर्ट में इस बात के संकेत दिए है कि पॉल हेमन के अगले गॉय केविन ओवंस हो सकते हैं। भविष्य में जल्द ही ऐसा हो सकता है। ब्रॉक लैसनर अब WWE से चले गए है। वो वापस आएंगे या नहीं इस बात का कोई पता नहीं है।


"WWE सुपरस्टार बनना आसान काम नहीं, इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है"

बीबीसी को अपना इंटरव्यू देते हुए उन्होंने बताया कि आने वाले सुपरस्टार्स को अपना रास्ता तय करने में कितना समय लगेगा। उन्होंने कहा,"ये कोई दौड़ नहीं है, ये एक मैराथन हैं। अपने लक्ष्य के लिए आपको हर दिन काम करना पड़ेगा। और इसके बाद हमेशा अपने लिए कोई ना कोई लक्ष्य तय करना चाहिए। इसमें वक्त लगेगा और हर चीज अपने हिसाब से होगा। लेकिन एक दिन हो जाएगा। अापके दोस्त और फैमिली ही आपका सपोर्ट करेगी। क्योंकि इनके सपोर्ट की जरूरत हमेशा पड़ेगी। जब मैंं रे मिस्टिरियो को देखती थी तो बहुत कुछ सीखती थी। मेरा हौंसला बढ़ता था। रिंग में जाने के लिए में उत्सुक होती थी। अगर आप नहीं करेंगे तो आपसे नहीं हो पाएगा। अापको अनुशासन में रहना पड़ेगा और फॉलो करना पड़ेगा। खाने का रूटीन और अच्छी लाइफस्टाइल ही आपको रिंग में सफलता दिलाएगी। हमेशा मेहनत करनी चाहिए। और हमेशा विनम्र बने रहना चाहिए। तब जाकर आपको WWE में सफलता मिलेगी।"