शोक में डूबा WWE, रोमन रेंस का उड़ाया गया मजाक, दिग्गज की अपने घर पर ही हुई पिटाई 

WWE की दिनभर की सभी प्रमुख खबरें
WWE की दिनभर की सभी प्रमुख खबरें

70 साल की उम्र में दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा, WWE में शोक की लहर

Ad

एक दिल दुखाने वाली खबर WWE फैंस के लिए आ रही है। पूर्व WWE दिग्गज कमाला का निधन हो गया है। WWE हॉल ऑफ फेमर जैरी लॉलर ने इस बात को पहले कंफर्म किया था। इसके बाद WWE ने भी स्टेटमेंट जारी किया और संवेदना व्यक्त की।

WWE दिग्गज गोल्डबर्ग को आया रोमन रेंस पर गुस्सा, कर डाली बेइज्जती

WWE से रोमन रेंस ने अभी ब्रेक लिया है लेकिन सोशल मीडिया पर वो एक्टिव रहते हैं। कुछ वक्त पहले रोमन रेंस ने दिग्गज गोल्डबर्ग की एंट्री करते वक्त गेट पर सिर मारने वाले पल पर कमेंट किया था। रोमन रेंस की इस प्रतिक्रिया पर गोल्डबर्ग ने बयान दिया है और रोमन रेंस को एक 'जोक' बोला है।

WWE के बड़े चैंपियन को दिया गया था जहर...पत्नी ने संभावित आरोपी को घर में घुसकर पीटा

पिछले हफ्ते WWE रॉ का एपिसोड काफी शानदार रहा था। और इस शो में एक खतरनाक और चौंकाने वाली चीज फैंस को देखने को मिली थी। WWE रॉ में पिछले हफ्ते एक ऐसी घटना हुई जिसे देखकर लगभग सभी लोग चकित हो गए थे।

MVP ने WWE के साथ मल्टी ईयर कॉन्ट्रैक्ट साइन किया

पूर्व WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन MVP ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने WWE के साथ मल्टी ईयर डील साइन की है। और ये बड़ी बात है। MVP इस समय रॉ में परफॉर्म कर रहे हैं। और लगातार वो फैंस के बीच बने हुए है। जब से उन्होंने रिंग में वापसी की है तब से उनका प्रदर्शन लाजवाब रहा है। WWE दिग्गज ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी।

WWE दिग्गज जॉन सीना ने Raw अंडरग्राउंड को लेकर दिया बड़ा बयान

हाल ही में WWE ने रॉ अंडरग्राउंड प्रोजेक्ट की शुरूआत की है। जॉन सीना ने इसके बारे में अपने विचार प्रकट किए। Newsweek को हाल ही में जॉन सीना ने अपना इंटरव्यू दिया। जॉन सीना ने यहां पर WWE सुपरस्टार्स को सलाह दी। और बताया कि रॉ अंडग्राउंट से वो कैसे फायदा उठा सकते हैं।

6 फुट 1 इंच के पूर्व सुपरस्टार ने WWE दिग्गज स्टोन कोल्ड के सैगमेंट की गलतियों को लेकर खुलासा किया

WWE रॉ कमेंटेटर बॉयरन सेक्सटन हाल ही में ऑफ्टर दे बेल पॉडकास्ट का हिस्सा बने। कोरी ग्रेव्स यहां पर होस्ट थे। बॉयरन ने कई बड़े मुद्दों पर यहां बातचीत की। बॉयरन ने यहां पर उनके और स्टोन कोल्ड के सैगमेंट के बारे में बड़ा बयान दिया। मार्च के टाइम पर 3:16 डे सेलिब्रेट करने के लिए WWE रॉ का हिस्सा स्टोन कोल्ड बने थे। यहां एक घटना को लेकर बॉयरन ने बताया कि ये बहुत गंदा सैगमेंट रहा था।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications