WWE ने फैंस को दिया झटका, रोमन रेंस को मिला बहुत बड़ा धोखा, दिग्गज क्रिकेटर को फेमस सुपरस्टार ने दी चेतावनी

WWE
WWE

WWE Royal Rumble के लिए रोमन रेंस को धोखे से मिला नया प्रतिद्वंदी, मैच के लिए जोड़ी गई बेहद खतरनाक शर्त

इस हफ्ते हुए WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन (Roman Reigns) को बहुत बड़ा धोखा मिला है और साथ ही में WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble) के लिए उनका मैच अब एडम पीयर्स (Adam Pearce) के साथ नहीं होगा। केविन ओवेंस (Kevin Owens) और रोमन रेंस के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच होगा।

रोमन रेंस के भाई ने Royal Rumble में अपनी एंट्री का ऐलान किया, WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर पर साधा निशाना

WWE का अगला पीपीवी रॉयल रंबल(Royal Rumble) होने वाला है। रेड ब्रांड और ब्लू ब्रांड में इसे लेकर शानदार बिल्डअप चल रहा है। मेंस और विमेंस रंबल मैच के लिए कई WWE सुपरस्टार्स ने अपनी एंट्री का ऐलान कर दिया है। मेंस रंबल मैच में अब रोमन रेंस(Roman Reigns) के भाई जे उसो(Jey Uso) का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने स्मैकडाउन(SmackDown) के एपिसोड में इसका ऐलान किया।

अंडरटेकर को चुनौती देने वाले दिग्गज क्रिकेटर को 55 साल के फेमस WWE सुपरस्टार ने दी कड़ी चेतावनी

हाल ही में पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ (Andrew Flintoff) को WWE की तरफ से ओपन इनविटेशन मिला था। लेकिन अब WWE दिग्गज शॉन माइकल्स(Shawn Michaels) ने एंड्रयू फ्लिंटॉफ को वीडियो के जरिए एक खास संदेश दिया है। WWE NXT UK के ऑफिशियल ट्विटर पेज पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया है।

WWE दिग्गज अंडरटेकर की पत्नी को हुआ कोरोना, भावुक होते हुए फैंस को दिया संदेश

अंडरटेकर (Undertaker) के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। जानी-मानीं रेसलर और दिग्गज द अंडरटेकर की पत्नी मिशेल मैक्कूल(Michelle McCool) कोरोना पॉजिटिव हो गई है। उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर इस बार की अपने फैंस को जानकारी दी है। अंडरटेकर के साथ उनकी शादी साल 2010 में हुई थी। और इन दोनों की एक बेटी भी है।

WWE इंडिया के खास इवेंट Superstar Spectacle में मिल सकता है नया चैंपियन, पूरी जानकारी सामने आई

WWE सोनी स्पोर्ट्स के साथ मिलकर NXT इंडिया का पहला शो करने वाली है। इसको WWE सुपरस्टार स्पेक्टकल नाम दिया गया है। 26 जनवरी को इस शो का आयोजन होगा। SK रेसलिंग के अनुसार इस शो में एक नया चैंपियन मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो फिर WWE का ये शो हिट हो जाएगा।

WWE के फैंस को करना पड़ेगा WrestleMania 37 का और ज्यादा इंतजार, तारीख को आगे बढ़ाया गया

WWE रेसलमेनिया 37 (WrestleMania) का प्लान तैयार हो रहा था लेकिन अब कुछ खबरें सामने आई है कि रेसलमेनिया (WrestleMania) की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। WWE रेसलमेनिया (WrestleMania) पहले 28 मार्च (भारत में 29 मार्च) को होने वाली थी लेकिन इसको 11 अप्रैल (भारत में 12 अप्रैल) कर दिया है। हालांकि WWE की तरफ से कुछ ऐलान नहीं हुआ है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।