WWE को मिला अगला ब्रॉक लैसनर, ट्रिपल एच पर गंभीर आरोप, जॉन सीना को लेकर बड़ी खबर

Enter caption

WWE ने तय किया कौन होगा कंपनी में अगला ब्रॉक लैसनर

पिछले कई सालों से WWE में ब्रॉक लैसनर एक बड़े सुपरस्टार रहे हैं। द बीस्ट ब्रॉक लैसनर ने WWE चैंपियनशिप से लेकर यूनिवर्सल टाइटल को अपने नाम किया। ब्रॉक लैसमर अभी तक एकमात्र रेसलर हैं जिन्होंने तीन बार यूनिवर्सल चैंपियनशिप को अपने नाम किया है। इस सदी के फैंस के लिए WWE में ब्रॉक लैसनर से बड़ा रेसलर ना आया और शायद ही कोई आएगा। हालांकि WWE अब प्लान बना रही है कि लैसनर के बाद कौन उनकी जगह लेने वाला है।


WWE के 7 फुट और 174 किलो के रेसलर ने अपने रिटायरमेंट प्लान के बारे में बताया

WWE में बिग शो काफी बड़े सुपरस्टार हैं और वो जब जब रिंग में आते हैं उन्हें फैंस द्वारा काफी प्यार मिलता है। वो WWE में अब एक फुल टाइम रेसलर तो नहीं है लेकिन वो कभी ना कभी किसी स्टोरीलाइन का हिस्सा बन जाते हैं। बिग शो WWE में एक ऐसे सुपरस्टार हैं जो हील के साथ साथ फेस का रोल अच्छे से निभा सकते हैं।


जॉन सीना ने फैंस से मिलने वाले अच्छे और बुरे रिएक्शन पर कही बड़ी बात

16 बार के WWE चैंपियन रहे जॉन सीना को रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है। जॉन सीना की फैन फॉलोविंग भी काफी शानदार रही है। WWE रोस्टर में जॉन सीना के फैंस का उनके लिए हमेशा से मिक्सड रिएक्शन रहा है। जब भी जॉन सीना ने एरीना में एंट्री की है तो हमेशा फैंस दो विभागों में बंट जाते हैं। अगर जॉन सीना को कोई सुझाव भी देता है तो वो अलग होता है। 15 साल से ज्यादा जॉन सीना को WWE में हो गया है। आजतक उनके साथ यही हुआ है। हालांकि वो कंपनी के सबसे बड़े फेस सुपरस्टार रहे हैं। जॉन सीना को चीयर करने वाले फैंस हमेशा ज्यादा रहे हैं।


"WWE में मुझे ट्रिपल एच की वजह से ज्यादा पुश नहीं मिल पाया"

रॉब वैन डैम ने WWE में साल 2001 में डेब्यू किया था। और बहुत जल्दी वो मेन रोस्टर में WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार बन गए थे। 6 बार के इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन और पूर्व WWE चैंपियन रॉब वैन डैम की टैग टीम पार्टनरशिप केन के साथ काफी फेमस रही थी। दोनों ने साथ में WWE में बहुत अच्छा काम किया। Pro Wrestling Junkies में हाल ही में सवाल जवाब सेशन में आरवीडी ने अपने WWE करियर के बारे में बड़ी बातें बताई। यहां इस दिग्गज ने बताया कि किस तरह शुरूआत में उन्हें WWE में पुश मिला और बाद में ट्रिपल एच के मना करने पर खत्म हो गया था।


WWE Money In The Bank 2020 के विजेता पर मंडराया खतरा, बिना कैश इन के गंवाना पड़ेगा ब्रीफकेस?

इस साल WWE ने कुछ सुपरस्टार्स को शानदार पुश दिया है। किसी को भी नहीं पता था कि इस साल WWE मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट के विजेता ओटिस होंगे। लेकिन WWE ने सभी को चौंकाते हुए उन्हें ये ब्रीफकेस पकड़ा दिया। ओटिस को फायदा मैंडी रोज के साथ चल रही रोमांटिक स्टोरीलाइन की वजह से मिला था। फैंस की नजरों में वो एकदम से आ गए थे। कई लोगों का ये भी मानना है कि ओटिस ने फैंस के बिना अपने काम से WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन को काफी प्रभावित किया। इस वजह से भी उन्हें विजेता बना दिया गया था।

ये भी पढ़ें:- WWE के तीन सबसे बड़े पार्ट-टाइम दिग्गज सुपरस्टार्स जिन्हें शील्ड ने ट्रिपल पावरबॉम्ब दिया