23 साल के रेसलर ने कहा गुडबाय, रोमन रेंस के भाई का WWE को लेकर बड़ा खुलासा, टूट जाएगी जोड़ी?

Ankit
WWE
WWE

रोमन रेंस के भाई का बड़ा खुलासा, WWE में आने का कारण बताया

Ad

WWE में रोमन रेंस के परिवार से काफी सारे रेसलर्स यहां आए हैं। सबसे बड़ा द रॉक है इसके इलावा रिकीशी और उनकी विरासत को रोमन रेंस और द उसो आगे बढ़ा रहे हैं। अब रोमन रेंस के एक और भाई यानी लांस अनोई भी WWE में अपनी सेवाएं देने के लिए पूरा मन बना रहे हैं। रोमन रेंस WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को अपने भाई जे उसो के खिलाफ हैल इन ए सैल मैच में आई क्विट मुकाबले में डिफेंड करने वाले हैं।

रोमन रेंस के करीबी 6 फुट 2 इंच के रेसलर की WWE रिंग में वापसी की तारीख सामने आई?

WWE में इस समय रोमन रेंस और जे उसो की स्टोरीलाइन ने सभी का दिल जीता है। जे उसो के लिए कुछ महीने काफी रोमांचक रहे हैं। यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए वो रोमन रेंस से फाइट कर रहे हैं। जिमी उसो कुछ महीनों से इंजरी के कारण रिंग से बाहर है। साल की शुरूआत में उन्हें घुटने में चोट लग गई थी।

रोमन रेंस के नए अवतार का मुरीद हुआ ''शील्ड'' का पूर्व मेंबर, बोली ये बड़ी बात

WWE में हाल ही में ड्राफ्ट किया गया है और कई सारे सुपरस्टार्स का ब्रांड बदल दिया गया है। सबसे बड़ा बदलाव सैथ रॉलिंस का हुआ क्योंकि WWE रॉ से सैथ रॉलिंस को WWE स्मैकडाउन में भेजा गया हैं। अब दोनों पूर्व शील्ड भाई रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस एक ही ब्रांड में आ गए हैं लेकिन सवाल ये है कि क्या अब शील्ड वापस बनेगी या नहीं। अब सैथ रॉलिंस ने अपने पूर्व शील्ड भाई के लिए प्रतिक्रिया दी है।

रोमन रेंस और पॉल हेमन कब तक रहेंगे साथ और कब इनकी जोड़ी होगी अलग?

रोमन रेंस ने समरस्लैम में वापसी की थी और इसके बाद बाद उन्होंने हील टर्न भी लिया। सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि रोमन रेंस के साथ पॉल हेमन भी आ गए। रोमन रेंस के हील कैरेक्टर को आगे ले जाने के में पॉल हेमन बहुत मदद कर रहे हैं। शायद कुछ ही समय के लिए इनकी जोड़ी बनी हो लेकिन इससे रोमन रेंस को काफी फायदा होगा।

लगातार हार से परेशान 23 साल के युवा रेसलर ने गुस्से में WWE को कहा अलविदा?

साल 2020 सभी के लिए मुश्किल भरा रहा है। WWE भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। WWE सुपरस्टार ऑस्टिन थ्योरी भी काफी परेशान हो गए है। WWE NXT में लगातार के बाद अब उन्होंने कह दिया कि वो रेसलिंग को छोड़ रहे हैं। ये एक बुरी खबर सभी के लिए सामने आ रही है।

"WrestleMania 37 में द अंडरटेकर की दोबारा रिंग में वापसी होगी और वो अपना अंतिम मैच लड़ेंगे"

Inside The Ropes को हाल ही में 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन रिक फ्लेयर ने अपना इंटरव्यू दिया। रिक फ्लेयर ने यहां पर द अंडरटेकर को लेकर बात की। द अंडरटेकर की लास्ट राइड डॉक्यूमेंट्री के बारे में भी उन्होंने बताया। इस इंटरव्यू में रिक फ्लेयर ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि द अंडरटेकर फिर रेसलिंग करेंगे।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications