रोमन रेंस के खतरनाक मैच का हुआ ऐलान, फेमस सुपरस्टार पर हुआ अटैक, Raw में मचेगा बवाल 

WWE की दिनभर की सभी प्रमुख खबरों पर एक नजर
WWE की दिनभर की सभी प्रमुख खबरों पर एक नजर

WWE ने Hell in a Cell के लिए रोमन रेंस के मैच का किया ऐलान, 6 फुट 2 इंच के पूर्व चैंपियन से होगा सामना

Ad

WWE का अगला पीपीवी Hell in a Cell है, जोकि 25 अक्टूबर (भारत में 26 अक्टूबर) को लाइव आएगा। अब WWE ने इस पीपीवी के लिए रोमन रेंस के मैच का ऐलान कर दिया है। Hell in a Cell पीपीवी में रोमन रेंस WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को अपने कजिन 'भाई' जे उसो के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

WWE WrestleMania 37 का बड़ा प्लान हुआ कैंसिल, फैंस के लिए किसी बुरी खबर से कम नहीं

WWE रेसलमेनिया 37 अगले साल होने वाली है लेकिन अभी से प्लान तैयार हो गए हैं। रेसलमेनिया 37 साल 2021 में हॉलीवुड में होगी और इसके लिए क्या स्टोरीलाइन होने वाली है इसपर प्लान शुरु हो गया है।

SmackDown में रोमन रेंस का गुस्सा फूटा, 6 फुट 3 इंच के रेसलर को किया चैलेंज

WWE का अगला पीपीवी Hell in a Cell हैं। रॉ और स्मैकडाउन में इसे लेकर बिल्डअप शुरू हो गया। इस हफ्ते स्मैकडाउन में रोमन रेंस और जे उसो की स्टोरीलाइऩ आगे बढ़ते हुए नजर आई। रोमन रेंस का एक बार फिर इस पीपीवी में जे उसो के साथ मुकाबला होगा। स्मैकडाउन के एपिसोड से अब ये पूरी तरह साफ हो गया है।

अगले हफ्ते Smackdown में दो दोस्तों के बीच होगा महामुकाबला, द फीन्ड भी मचाएंगे रिंग मे कहर

SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा। क्लैश ऑफ चैंपियंस के बाद ये पहला SmackDown का एपिसोड था। अब WWE हैल इन ए सैल पीपीवी की तैयारी में लग चुका है। लेकिन इससे पहले अभी SmackDown के बहुत एपिसोड होने वाले हैं। अगले हफ्ते SmackDown के इस एपिसोड के लिए WWE ने पहले ही कई मैचों का ऐलान कर दिया है।

रोमन रेंस के हील बनते हुए खतरनाक रूप दिखाने के बाद ट्रिपल एच की पहली प्रतिक्रिया सामने आई

WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार रोमन रेंस ने समरस्लैम पीपीवी से कंपनी में धमाकेदार वापसी की। रोमन रेंस ने समरस्लैम में द फीन्ड और ब्रॉन स्ट्रोमैन पर बुरी तरह से अटैक किया और अपने हील (विलन) बनने के संकेत दिए। WWE के लेजेंड सुपरस्टार ट्रिपल एच ने रोमन रेंस के हील टर्न को लेकर प्रतिक्रिया दी है। ट्रिपल एच ने द बंप से बातचीत में यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को लेकर बड़ी बात कही है।

रोमन रेंस द्वारा Clash Of Champions में उनके भाई की बुरी तरह धुनाई करने का कारण सामने आया

WWE क्लैश ऑफ चैंपियंस में रोमन रेंस ने अपने भाई जे उसो के खिलाफ मुकाबला किया जिसमें रोमन रेंस का हील रुप देखने को मिला। रोमन रेंस ने अपने भाई जे उसको को बुरी तरह मारा था। उस मैच को WWE में अभी तक के बेस्ट मुकाबलों में गिना जा रहा है। रोमन रेंस जे उसो को मार ही रहे थे कि वहां उनके भाई जिमी उसो आए और उन्हें समझाने लगे। जिसके बाद जे उसो ने हार मानी और मैच खत्म हुआ। अब बताया जा रहा है कि क्यों रोमन रेंस ने इस तरह जे उसो को मारा था।

WWE Raw में नजर आएगा SmackDown का सबसे खतरनाक सुपरस्टार, धमाकेदार मैच का भी हुआ ऐलान

WWE रॉ और स्मैकडाउन में इस समय ब्रांड टू ब्रांड इनविटेशन काफी शानदार चल रहा है। इस हफ्ते केविन ओवेंस ने WWE स्मैकडाउन में आकर केविन ओवेंस शो होस्ट किया। एलेक्सा ब्लिस इसमें गेस्ट थी। केविन ओवेंस ने इसके बाद एलेक्सा ब्लिस से उनके हालिया कैरेक्टर को लेकर कई सवाल पूछे। इसके बाद पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन द फीन्ड ने एंट्री कर केविन ओवेंस पर हमला किया।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications