सालों बाद बड़े घाटे में गई WWE और 'थप्पड़' से हुई दिग्गज के डेब्यू की तुलना

Ankit
WWE राउंड अप
WWE राउंड अप

"WWE में रोंडा राउजी का डेब्यू बाकी सभी सुपरस्टार्स के मुंह पर किसी थप्पड़ से कम नहीं था"

Ad

WWE में रोंडा राउजी (Ronday Rousey) ने साल 2018 की पहली ऐतिहासिक विमेंस रॉयल रंबल मैच के बाद दस्तक दी थी। पूर्व UFC चैंपियन ने WWE के साथ फुल टाइम डील साइन की थी। रोंडा राउजी ने WWE में रॉ विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा किया जिसके बाद रेसलमेनिया 35 में उन्हें खिताब को गंवाना पड़ा। जहां बैकी लिंच, शार्लेट और रोंडा राउजी का मैच हुआ था। अब हॉल ऑफ फेमर निकी बैला ने बताया है कि राउजी की दस्तक बाकी सुपरस्टार्स के मुंह पर थप्पड़ से कम नहीं था।

WWE में रोमन रेंस समेत कई दिग्गजों से लड़ने वाले रेसलर के फ्यूचर पर चौंकाने वाला अपडेट सामने आया

WWE में सिजेरो का बड़ा नाम हैं लेकिन कामयाबी के मामले में वो काफी पीछे हैं। अपनी ताकत से बड़े बड़े WWE सुपरस्टार्स को टक्कर देने वाले सिजेरो के फ्यूचर पर बड़ा अपडेट सामने आया है। ये बात साफ है कि सिजेरो को WWE ने कभी भी सिंगल्स पुश नहीं दिया। हमेशा से सिजेरो टैग टीम रुप में नजर आते रहे हैं।

8 सालों में पहली बार हुआ WWE को बहुत बड़ा नुकसान

WWE को इस हफ्ते की रॉ से काफी बड़ा नुकसान झलना पड़ा जबकि एक नया आंकड़ा रिकॉर्ड किया गया। WWE मनी इन द बैंक से पहले हुई रॉ को रेटिंग्स में बड़ा नुकसान हुआ है। इस बार रॉ को औसत 1.686 मिलियन व्यूअर्स मिले। जबकि 131,000 का नुकसान हुआ है। अप्रैल 27 के एपिसोड को 1.817 व्यूअर्स मिले थे।

"WWE में मेरे काम से विंस मैकमैहन और ट्रिपल एच गर्व महसूस कर रहे थे"

WWE में किसने सोचा होगा कि जिस सुपरस्टार को साल 2014 में निकाला होगा वो साल 2020 में WWE का चैंपियन बनेगा। ड्रू मैकइंटायर ( Drew McIntyre ) वो सुपरस्टार हैं जिन्होंने पहले ठोकर खाई फिर कामयाबी की सीढ़ी चढ़ने के लिए कड़ी मेहनत की। ड्रू को इसका फल भी मिला और आज वो WWE के चैंपियन हैं बल्कि रेसलमेनिया में ब्रॉक लैसनर को सिंगल्स मैच में हराने वाले सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं। ड्रू ने अब बताया है कि टाइटल जीतने के बाद बैकस्टेज कैसा रिएक्शन था।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications