WWE Raw प्रीव्यू: Smackdown के खतरनाक सुपरस्टार से लिया जा सकता है बदला, रेट्रीब्यूशन फिर मचाएगा बवाल?

Raw
Raw

WWE अब अपने अगले पीपीवी हैल इन ए सैल के लिए तैयारी में लग चुका है। पिछले हफ्ते Raw का एपिसोड काफी ज्यादा बढ़िया रहा था। WWE ने दो बड़े टाइटल मैच बुक किये थे। इसके अलावा मेन इवेंट भी जबरदस्त रहा था।

दिग्गजों पर भी रैंडी ऑर्टन ने जबरदस्त हमला किया था। इसके साथ ही कई अलग-अलग स्टोरीलाइन आगे बढ़ी थी। इस हफ्ते भी WWE से अच्छे शो की उम्मीद रहने वाली है। Raw का एपिसोड देखने योग्य रहेगा क्योंकि ड्राफ्ट करीब है और उसके पहले ये WWE का अंतिम एपिसोड होगा।

ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें विंस मैकमैहन ने विलन नहीं बनने दिया, 1 जिसके लिए वो न चाहते हुए भी तैयार हो गए

वो जरूर ही अपने बड़े शो को हाइप करना चाहेंगे। खैर, WWE ने Raw के लिए कुछ बड़ी चीज़ों की बुकिंग कर दी है और इस वजह से एपिसोड से काफी उम्मीदें है। खैर, आइए Raw के एपिसोड के प्रीव्यू पर नजर डालते हैं।

- Raw में ड्रू मैकइंटायर और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स vs रैंडी ऑर्टन, डॉल्फ ज़िगलर और रॉबर्ट रूड

रैंडी ऑर्टन और ड्रू मैकइंटायर की दुश्मनी अबतक खत्म नहीं हुई है। इसके साथ ही हैल इन ए सैल में उनका मैच हो सकता है। पिछले हफ्ते ड्रू मैकइंटायर के WWE चैंपियनशिप के लिए ओपन चैलेंज में डॉल्फ ज़िगलर अपने दोस्त रॉबर्ट रूड को लेकर आए थे। वो दोनों भी WWE चैंपियन के खिलाफ रहेंगे।

इस दौरान मैकइंटायर का साथ देने के लिए Raw टैग टीम चैंपियंस स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स नजर आएंगे। यहां से टैग टीम टाइटल्स के लिए स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स की स्टोरीलाइन रूड और ज़िगलर के साथ शुरू हो सकती हैं। मैच का कोई भी विजेता निकालना काफी ज्यादा मुश्किल है लेकिन जरूर ही बेबीफेस टीम को जीत मिल सकती हैं। रैंडी ऑर्टन ने पिछले हफ्ते दिग्गजों पर हमला भी किया था। WWE चैंपियन इस टैग टीम मैच में उनका बदला भी लेना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें:- WWE Hell In A Cell इतिहास में हुए 3 सबसे बेकार मैच जिन्हें फैंस बिल्कुल भी याद नहीं रखना चाहेंगे

- Raw अंडरग्राउंड की होगी वापसी?

पिछले हफ्ते Raw अंडरग्राउंड का सैगमेंट नहीं दिखाया गया था। इस वजह से कुछ फैंस काफी ज्यादा निराश थे और इस बारे में सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा बातें हुई। हर किसी को Raw अंडरग्राउंड देखने में मजा आता है।

इस वजह से Raw अंडरग्राउंड की वापसी देखने को मिल सकती हैं। WWE यहां एक बार फिर ब्रॉन स्ट्रोमैन या डब्बा काटो के शानदार मूव्स दिखा सकता है। इसके साथ ही कंपनी के लोअर-मिड कार्ड सुपरस्टार्स को भी एक बार फिर टीवी टाइम मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें:- 5 चौंकाने वाली चीज़ें जो Raw के अगले एपिसोड में हो सकती हैं

- रेट्रीब्यूशन की होगी वापसी?

क्लैश ऑफ चैंपियंस पीपीवी में रेट्रीब्यूशन नजर नहीं आया था और इसके बाद Raw के अगले एपिसोड में भी ये ग्रुप देखने को नहीं मिला था। ऐसे में फैंस की रूचि रेट्रीब्यूशन के लिए कम हो रही है।

इस हफ्ते वो एक बार फिर वापसी करते हुए नजर आ सकते हैं। यहां पर हर्ट बिजनेस के साथ उनकी दुश्मनी देखने को मिल सकती हैं और वो अन्य सुपरस्टार्स को भी निशाना बनाते हुए नजर आ सकते हैं। WWE को रेटिंग्स बढ़ाने के लिए रेट्रीब्यूशन की जरूरत है।

ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिनका खून नकली था और 3 जो असली में चोटिल हुए

- केओ शो में नजर आएंगे ब्रे वायट

SmackDown के अंतिम एपिसोड में द फीन्ड ने केओ शो में आकर केविन ओवेंस पर हमला किया था। इसके साथ ही द फीन्ड और एलेक्सा ब्लिस साथ नजर आए थे। इस हफ्ते Raw में फिर केविन ओवेंस का टॉक शो देखने को मिलने वाला है।

केओ शो में स्पेशल गेस्ट ब्रे वायट होने वाले हैं। वो यहां पर ओवेंस के सवालों का जवाब देते हुए नजर आ सकते हैं। इसके साथ ही दोनों सुपरस्टार्स की दुश्मनी भी शुरू होते हुए नजर आ सकती हैं। केविन जरूर अपना बदला लेंगे।

ये भी पढ़ें:- 3 मौके जब WWE में ट्रिपल एच और विंस मैकमैहन ने दोस्ती की नई मिसाल पेश की

Quick Links