WWE के 5 बड़े रिकॉर्ड्स जो 2020 में जरूर टूटने चाहिए

जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर
जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर

साल 2019 अब खत्म होने ही वाला है लेकिन इस एक साल में हमें कई दिलचस्प चीजें देखने को मिली हैं। जैसे विमेंस सुपरस्टार्स द्वारा रेसलमेनिया को हेडलाइन करना, ऑल एलीट रेसलिंग का उभर कर सामने आना और खराब 2018 के बाद डब्लू डब्लू ई (WWE) के लिए साल 2019 कई मायनों में अच्छा ही साबित हुआ है।

साल 2019 में बैकी लिंच ने सबसे अधिक समय तक रॉ विमेंस चैंपियन बने रहने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। वहीँ 2019 में सबसे चौंकाने वाला लम्हा सीएम पंक द्वारा WWE बैकस्टेज शो में दस्तक देना रहा।

खैर कई दिलचस्प चीजों के बाद अब फैंस की नजरें साल 2020 पर हैं। इस आर्टिकल में हम अगले साल को ध्यान में रखते हुए कुछ ऐसे रिकॉर्ड आपके सामने रख रहे हैं जो 2020 में ज़रूर टूटने चाहिए।

यह भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जो ब्रॉक लैसनर के बाद WWE चैंपियन बन सकते हैं

# सबसे ज्यादा बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनने का रिकॉर्ड

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन द मिज
इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन द मिज

WWE के इतिहास में सबसे पहले इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन पैट पैटरसन रहे थे जिन्होंने साल 1979 में यह टाइटल अपने नाम किया था। पिछले 4 दशक में सुपरस्टार्स ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं और इसी दौरान सबसे ज्यादा बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रहने का रिकॉर्ड भी बना जो फिलहाल क्रिस जैरिको के नाम है।

जैरिको अब AEW में जा चुके हैं और समय-समय पर WWE पर तंज कसते रहते हैं। इसलिए अब यह तो तय है कि यह कीर्तिमान जैरिको के नाम नहीं रहने वाला है।

जैरिको के नाम फिलहाल 9 इंटरकॉन्टिनेंटल हैं और 8 टाइटल के साथ उनके सबसे करीब द मिज मौजूद हैं। मिज हमेशा से विंस मैकमैहन के करीबी में से एक रहे हैं इसलिए उनके द्वारा इस रिकॉर्ड के टूटने की सभावनाएं सबसे अधिक नजर आ रही हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

# मॉडर्न एरा में सबसे ज्यादा समय तक रहने वाली विमेंस चैंपियन

निकी बैला
निकी बैला

मॉडर्न एरा में विमेंस टाइटल की बात करे तो डीवाज़ चैंपियनशिप को कई साल पहले समाप्त कर दिया गया था।

साल 2016 में स्मैकडाउन को अलग और रॉ को अलग टाइटल दे दिए गए थे। हाल ही में बैकी लिंच ने सबसे लंबे समय तक रॉ विमेंस चैंपियन रहने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है लेकिन क्या आप जानते हैं कि मॉडर्न एरा में सबसे ज्यादा समय तक विमेंस चैंपियन कौन रही थी।

यह रिकॉर्ड आज भी निकी बैला के नाम है जो सर्वाइवर सीरीज 2014 से लेकर नाइट ऑफ चैंपियंस 2015 तक चैंपियन रहीं। यानी इस दौरान 301 दिन तक डीवाज़ चैंपियनशिप उनके पास रही। अब बैकी लिंच उसी राह पर चल रही हैं, द मैन अगर कुछ महीने और चैंपियन बनी रहीं तो ज़रूर वो मॉडर्न एरा की सबसे अधिक समय तक रहने वाली विमेंस चैंपियन बन जाएंगी।

यह भी पढ़ें: WWE के इतिहास में पहली महिला रेफरी के बारे में 4 बड़ी बातें जो आपको जाननी चाहिए

# सबसे लंबे समय तक NXT चैंपियन बने रहने का रिकॉर्ड

एडम कोल
एडम कोल

WWE की डेवलपमेंट ब्रांड NXT पिछले कई सालों से स्टोरीलाइंस और फाइट के स्तर के मामले में रॉ और स्मैकडाउन से बेहतर साबित होती आई है। सबसे पहले NXT चैंपियन बनने का गौरव सैथ रॉलिंस को प्राप्त है जिन्होंने साल 2012 में यह टाइटल अपने नाम किया था।

सबसे अधिक समय तक चैंपियन बने रहने के रिकॉर्ड की बात करें तो फिलहाल फिन बैलर 292 दिन के साथ इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।

एडम कोल मौजूदा NXT चैंपियन हैं, जिन्होंने जून 2019 में पहली बार NXT चैंपियनशिप जीती थी। अगर उन्हें फिन बैलर का रिकॉर्ड तोड़ना है तो उन्हें कम से कम रेसलमेनिया 36 के समय तक चैंपियन बने रहना होगा। खास बात यह है कि कोल के इतने दिन तक चैंपियन बने रहने के बाद भी क्राउड़ से उन्हें अच्छा ही जवाब मिलता आ रहा है।

यह भी पढ़ें: साल 2019 के 3 सबसे शानदार सुपरस्टार्स

# सबसे ज्यादा बार यूनिवर्सल चैंपियन रहने का रिकॉर्ड

ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

साल 2016 में रॉ और स्मैकडाउन को अलग-अलग टाइटल्स सौंपे गए थे लेकिन 2019 में अब फेरबदल कर WWE चैंपियनशिप को रॉ में और यूनिवर्सल टाइटल को स्मैकडाउन का हिस्सा बना दिया गया है। यूनिवर्सल टाइटल की बात करे तो ब्रॉक लैसनर 3 यानी सबसे ज्यादा बार यूनिवर्सल चैंपियनशिप बेल्ट जीतने में सफल रहे हैं।

इस मामले में लैसनर के सबसे करीब सैथ रॉलिंस हैं जो 2 बार यूनिवर्सल टाइटल अपने नाम कर चुके हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि यूनिवर्सल चैंपियनशिप ब्लू ब्रांड का हिस्सा है और रॉलिंस रॉ रोस्टर में हैं।

इस सवाल का जवाब केवल एक ही है कि सुपरस्टार शेकअप 2020 में रॉलिंस किसी तरह ब्लू ब्रांड का हिस्सा बन जाएं और इस रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश करें। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक पार्ट-टाइम रेसलर के मुकाबले फैंस फुल-टाइम रेसलर्स को चैंपियन के रूप में देखना पसंद करते हैं और द बीस्ट के सामने फिलहाल यह सबसे बड़ी समस्या है।

यह भी पढ़ें: WWE के 5 बड़े दुश्मन जो असल जिंदगी में अच्छे दोस्त हैं

# सबसे ज्यादा वर्ल्ड टाइटल

जॉन सीना
जॉन सीना

यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसका फैंस सालों से टूटने का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि जॉन सीना ने आखिरी बार कोई वर्ल्ड टाइटल साल 2017 में जीता था। इस लिस्ट में अब वो रिक फ्लेयर के साथ 16 वर्ल्ड चैंपियनशिप्स लिए संयुक्त रूप से पहले स्थान पर मौजूद हैं।

रिक फ्लेयर अपने करियर में 8 बार NWA वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन, 6 बार WCW चैंपियन और 2 बार WWE चैंपियन रहे थे। वहीँ द चैंप अपने करियर में 13 बार WWE चैंपियन और 3 बार WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रहे हैं।

रिक की उम्र अब काफी हो चुकी है इसलिए वो फाइट करने में सक्षम नहीं हैं लेकिन जॉन अभी कुछ साल और रिंग से जुड़े रह सकते हैं। 16 की संख्या को 17 करने के लिए उन्हें केवल एक वर्ल्ड टाइटल की जरुरत है और इसी के साथ वो प्रो रेसलिंग वर्ल्ड में सबसे ज्यादा बार वर्ल्ड चैंपियन रहने वाले रेसलर बन जाएंगे।

यह भी पढ़ें: 5 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिनके खिलाफ फैंस होते जा रहे हैं

Quick Links