समरस्लैम पीपीवी से पहले SmackDown का अंतिम एपिसोड देखने को मिलेगा। WWE ने अपने बड़े इवेंट के लिए अच्छी हाइप बना ली है और SmackDown के एपिसोड से भी अच्छे मुकाबलों और सैगमेंट्स की उम्मीद होगी। पिछले हफ्ते WWE के ब्लू ब्रांड का एपिसोड काफी ज्यादा बढ़िया साबित हुआ थे।WWE ने पुरे एपिसोड में फैंस को जोड़े रखा और लगातार अच्छी चीज़ें बुक की। इस हफ्ते भी SmackDown के एपिसोड में भी चीज़ें देखने को मिल सकती है। WWE ने अबतक ब्लू ब्रांड के एपिसोड के लिए ज्यादा चीज़ों की घोषणा नहीं की है लेकिन इससे साफ होता है कि WWE कुछ अलग करने वाला है।"Braun cared about me, and I cared about him a lot." - @AlexaBliss_WWE #SmackDown pic.twitter.com/ZyKp6b94Dp— WWE (@WWE) August 15, 2020ये भी पढ़े- WWE SummerSlam 2020: 3 कारणों से ब्रॉन स्ट्रोमैन के खिलाफ द फीन्ड को जीत मिलनी चाहिएसमरस्लैम के पहले WWE अपने अंतिम एपिसोड द्वारा शो को हाइप करना चाहेगा। इस वजह से WWE जरूर ही कुछ सरप्राइज प्लान कर सकता है और इससे शो रोचक बन जाएगा। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में जो समरस्लैम के पहले SmackDown के अंतिम एपिसोड में देखने को मिल सकती है।5- SmackDown में एलेक्सा ब्लिस आखिर सिस्टर एबीगेल बन जाएं😮 😮 😮#SmackDown @AlexaBliss_WWE @BraunStrowman pic.twitter.com/Jq63U6LMha— WWE (@WWE) August 15, 2020WWE लगातार टीज़ कर रहा है कि एलेक्सा ब्लिस अब ब्रे वायट की साथी बन सकती है। इसकी शुरुआत SmackDown के एपिसोड से हो सकती है। ब्रे ने समय-समय पर सिस्टर एबीगेल के बारे में चर्चा की है। अब वो सिस्टर एबीगेल को ला सकते हैं।इस दौरान ब्रे अपनी स्टोरीलाइन में एलेक्सा ब्लिस को सिस्टर एबीगेल के रूप में ला सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो ये फैंस के साथ ही ब्रॉन स्ट्रोमैन के लिए एक चौंकाने वाली चीज़ होगी। WWE यहां से एक अलग दिशा में एलेक्सा ब्लिस को लेकर जा सकता है। इस समय एलेक्सा ब्लिस के पास कोई स्टोरीलाइन भी नहीं है और ये स्टोरीलाइन उनके लिए अहम बन सकती है। ये भी पढ़ें:- 5 चीज़ें जो बताती है कि WWE स्टार एलेक्सा ब्लिस की वजह से ब्रॉन स्ट्रोमैन की SummerSlam में हार होगी