समरस्लैम WWE इतिहास के सबसे पुराने इवेंट्स में से एक रहा है और साल दर साल इस शो में नए रिकॉर्ड्स बनते और टूटते रहे हैं। WWE समरस्लैम 2020 पीपीवी के मैच कार्ड में 6 चैंपियनशिप मैचों समेत कुल 8 मुकाबले शामिल रहे।
कोई नया चैंपियन बना तो किसी ने अपना इन रिंग डेब्यू किया है। वहीं कुछ ऐसे भी रहे जिन्होंने सफलतापूर्वक अपने टाइटल्स को डिफेंड किया है। इसलिए इस आर्टिकल में हम समरस्लैम 2020 में बने सभी रिकॉर्ड्स के बारे में आपको बताने वाले हैं।
ये भी पढ़ें: समरस्लैम 2020 में सैथ रॉलिंस की जीत के 3 बड़े कारण
असुका ने पहली बार WWE में किसी विमेंस चैंपियनशिप को 2 बार जीता
असुका ने WWE समरस्लैम 2020 में पहले बेली को स्मैकडाउन विमेंस टाइटल के लिए चैलेंज किया, लेकिन उसमें उन्हें जीत नहीं मिल पाई थी। उसके बाद इसी इवेंट में उन्होंने साशा बैंक्स को रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी और जीत भी दर्ज की है।
असुका को WWE इतिहास की केवल दूसरी विमेंस ग्रैंड स्लैम चैंपियन होने का गौरव प्राप्त है। लेकिन ये बेहद चौंकाने वाली बात है कि जापानी प्रो रेसलर NXT से लेकर WWE मेन रोस्टर तक किसी टाइटल को एक से अधिक बार नहीं जीत पाई थीं।
ये भी पढ़ें: WWE समरस्लैम, 23 अगस्त 2020: शो की सबसे अच्छी और बुरी बातें
समरस्लैम 2020 में ऐसा पहली बार देखने को मिला जब असुका ने किसी विमेंस चैंपियनशिप को अपने WWE करियर में दूसरी बार जीता हो।
साशा बैंक्स ने बनाया नया कीर्तिमान
साशा बैंक्स को समरस्लैम 2020 में असुका के खिलाफ WWE रॉ विमेंस टाइटल डिफेंड करना था, जिसमें उन्हें हार मिली है। खास बात ये है कि समरस्लैम 2020 में अपने मैच के लिए रिंग में उतरते ही साशा किसी एक ही टाइटल के लिए 3 अलग-अलग समरस्लैम इवेंट्स में चुनौती देने वाली पहली महिला रेसलर बन गई हैं।
सबसे पहले उन्हें 2016 में शार्लेट के खिलाफ रॉ विमेंस टाइटल डिफेंड करना था, 2017 में उन्होंने एलेक्सा ब्लिस को चैलेंज किया और 2020 में उन्होंने समरस्लैम के इतिहास में अपना तीसरा रॉ विमेंस चैंपियनशिप मैच लड़ा।
ये भी पढ़ें: 5 बातें जो WWE ने समरस्लैम के जरिए इशारों-इशारों में बताई