Hindi Cricket News- दिनभर की बड़ी खबरें, 8 मई 2020

 रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर सोलो एनक्वेनी कोरोना पॉजिटिव, ट्विटर पर खुद दी जानकारी

Ad

दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर सोलो एनक्वेनी Covid 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। ट्विटर पर 26 वर्षीय इस गेंदबाज ने खुद इसके बारे में जानकारी दी। गौरतलब है कि पिछले साल जुलाई से सोलो Guillan-Barré सिंड्रोम से जूझ रहे हैं और अब उनका कोरोनावायरस का टेस्ट भी पॉजिटिव आ गया है। पाकिस्तान के ज़फर नवाज़ और स्कॉटलैंड के माजिद हक़ के बाद सोलो कोरोना पॉजिटिव वाले तीसरे क्रिकेटर हैं।

शाहिद अफरीदी ने चुनी ऑल टाइम वर्ल्ड कप XI, सचिन तेंदुलकर को नहीं दी जगह

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने अपनी ऑल टाइम वर्ल्ड कप एकादश का चयन किया है और इसमें उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को जगह नहीं दी है। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान के विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान और भारत के 2011 विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी शामिल नहीं किया है। अफरीदी की टीम में विराट कोहली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।

'सौरव गांगुली ने युवा क्रिकेटरों के लिए बहुत कुछ किया, महेंद्र सिंह धोनी ने क्या किया'

युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कप्तान रहते धोनी ने युवा खिलाड़ियों के लिए क्या किया। उन्होंने माही की तुलना सौरव गांगुली से करता हुए कहा कि दादा ने भारतीय क्रिकेट के लिए काफी कुछ किया है लेकिन धोनी ने क्या किया? उन्होंने कहा कि गांगुली ने युवाओं और टीम के लिए बहुत किया।

रोहित शर्मा ने अपने संन्यास के बारे में दिया अहम संकेत

भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने संन्यास को लेकर संकेत दिया है। डेविड वॉर्नर के साथ बातचीत करते हुए परिवार और करियर के समय का खुलासा उन्होंने किया है। रोहित ने कहा कि मेरा करियर 38 से 39 साल की उम्र (2025-26) में खत्म हो जाएगा। परिवार को समय देना जरूरी होता है, दौरे पर होते हैं तो परिवार को मिस करते हैं। आजकल मैं अपना समय घर पर बिता रहा हूँ।

बिना दर्शक मैच खेलने को लेकर विराट कोहली की प्रतिक्रिया

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बंद दरवाजों में बिना दर्शक क्रिकेट खेलने को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से खेल में भावनाएं वैसी नहीं रहेगी लेकिन यह एक विकल्प हो सकता है। खेल शुरू करने के लिए ऐसा करना पड़ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि हम दर्शकों के सामने खेलने के आदी रहे हैं इसलिए हर कोई इसे कैसे लेगा इसका पता नहीं है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications