क्रिकेट में दिनभर की बड़ी खबरें, 6 अगस्त 2020

इशांत-धोनी
इशांत-धोनी

केन रिचर्डसन ने आईपीएल में विराट कोहली और डेल स्टेन के साथ खेलने को लेकर दी प्रतिक्रिया

Ad

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन ने आईपीएल 2020 में विराट कोहली और डेल स्टेन के साथ खेलने को लेकर प्रतिक्रिया दी है। केन रिचर्डसन ने कहा कि वो कोहली और स्टेन के साथ खेलने को लेकर उत्साहित हैं और इनसे काफी कुछ सीखना चाहते हैं।

हमें ध्यान रखना होगा कि आईपीएल के दौरान कोई कोरोना पॉजिटिव ना निकले - नेस वाडिया

आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के को-ऑनर नेस वाडिया ने कोरोना को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि यूएई में आईपीएल के दौरान हमें इस चीज का बेहद ख्याल रखना होगा कि एक भी शख्स कोरोना पॉजिटिव ना निकले। नेस वाडिया ने कहा कि अगर कोई भी कोरोना पॉजिटिव निकलता है तो फिर आईपीएल वहीं खत्म हो सकता है।

ब्रायन लारा ने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरों को बताया अफवाह

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरों को अफवाह बताया है। ब्रायन लारा ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि वो पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें कोरोना नहीं हुआ है। ब्रायन लारा ने साथ में ये भी कहा कि इस गंभीर बीमारी को लेकर किसी तरह की अफवाह नहीं फैलानी चाहिए।

बाबर आजम की बल्लेबाजी में रमीज राजा ने बताई खामी

बाबर आजम को पाकिस्तान टीम में मौजूदा समय का सबसे शानदार माना जाता है। पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी रमीज राजा ने बाबर आजम की बल्लेबाजी में सुधार की जरूरत बताई। रमीज राजा ने कहा कि विश्व क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाजों में अपना नाम दर्ज कराने के लिए बाबर आजम को बल्लेबाजी में खामियों को दूर करना होगा। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक बाबर आजम 69 रन बनाकर नाबाद रहे।

इशांत शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी के लिए कही बड़ी बात

इशांत शर्मा ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की है। इशांत शर्मा ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने मुझे टीम से बाहर कर दूसरे खिलाड़ी को शामिल करने के बारे में नहीं कहा। इशांत शर्मा ने कहा कि औसत ज्यादा अच्छा नहीं होने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी ने मुझे टीम से हटाने के बारे में कभी बात नहीं की।

महेंद्र सिंह धोनी एक जादूगर हैं - एल्बी मोर्कल

महेंद्र सिंह धोनी की तरीफ करते कोई नहीं थकता। ताजा मामला एल्बी मोर्कल का है। चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेल चुके मोर्कल ने महेंद्र सिंह धोनी को जादूगर बताया है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में एल्बी मोर्कल चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेल चुके हैं। मोर्कल ने इस टीम को अपने दिल के करीब बताया है। महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेलने वाला हर खिलाड़ी उनकी तारीफ ही करता है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications