Create
  • Sports News
  • Hindi Cricket News
  • India vs England 2025
  • IND vs ENG 2nd Test Day 1 Highlights: शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा नाबाद, पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 310/5

IND vs ENG 2nd Test Day 1 Highlights: शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा नाबाद, पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 310/5

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedJul 02, 2025 23:11 IST

India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच बर्मिंघम में खेला जा रहा है। इस मैच के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। हाईलाइट्स के लिए आप यहां सभी जानकारी ले सकते हैं। वहीं दूसरे दिन दोबारा हमारे लाइव ब्लॉग में जुड़ सकते हैं।

topic-thumbnail

23:11 (IST)2 JUL 2025

धन्यवाद...!!!
आप सभी का हमारे साथ पहले दिन के खेल के दौरान जुड़े रहने के लिए। इसी के साथ इस लाइव ब्लॉग को यहीं पर समाप्त करते हैं। अब खेल के दूसरे दिन यानी गुरुवार को आप सभी के लिए नए और ताजा अपडेट्स लेकर हम Day 2 के लाइव ब्लॉग में हाजिर होंगे। तब तक भारत में मौजूद फैंस को गुडनाइट और इंग्लैंड में मौजूद दर्शकों के लिए बाय-बाय।

23:04 (IST)2 JUL 2025

पहले दिन का खेल हुआ खत्म

इसी के साथ बर्मिंघम टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने आज के दिन की सुर्खियां बटोरीं। उनके शतक से पहले ओपनर यशस्वी जायसवाल की भी 87 रन की पारी चर्चा का विषय रही। भारतीय टीम के लिए तीसरे नंबर पर आए करुण नायर ने भी सेट होने के बाद 31 रनों का योगदान दिया। केएल राहुल आज कुछ खास नहीं कर पाए। वहीं इस मैच में शार्दुल की जगह आए नितीश कुमार रेड्डी भी 1 रन पर आउट हो गए। दिन की समाप्ति पर भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल 114 और रवींद्र जडेजा 41 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों अभी तक छठे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी कर चुके हैं।

भारत का स्कोर 85 ओवर 310 (5)

23:01 (IST)2 JUL 2025

आज के दिन का आखिरी ओवर...

भारत ने 84 ओवर में 5 विकेट खोकर 308 रन बना लिए हैं। अब दिन का आखिरी ओवर फेंकने आए हैं क्रिस वोक्स। उन्होंने आज के दिन भारत के दो विकेट हासिल किए थे। जडेजा 40 और कप्तान गिल 113 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं।

22:51 (IST)2 JUL 2025

भारत का स्कोर पहुंचा 300 पार

भारतीय टीम ने कुछ हद तक पारी को संभाल लिया है। इसका श्रेय जाता है कप्तान शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा को। दोनों की बदौलत 81.5 ओवर में भारत ने 300 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया है। गिल 109 और जडेजा 39 रन बनाकर नाबाद हैं।

भारत का स्कोर 82 ओवर 303 (5)

22:46 (IST)2 JUL 2025

22:43 (IST)2 JUL 2025

शुभमन गिल ने जड़ा शानदार शतक

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने दूसरे टेस्ट में ही बतौर कप्तान लगातार दूसरा शतक जड़ दिया है। उन्होंने 199 गेंदों की सधी हुई पारी में लगातार दो चौके लगाकर शतक पूरा किया। उन्होंने एक छोर पर भारतीय पारी को संभाले हुए रखा। यह उनके करियर का सातवां टेस्ट शतक है। भारत का स्कोर 291 रन पांच विकेट के नुकसान पर हो गया है।

22:41 (IST)2 JUL 2025

शुभमन गिल शतक के करीब

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल शतक के करीब पहुंच गए हैं। वह 98 रन बनाकर क्रीज पर बने हैं। वहीं भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 287 रन है।

22:32 (IST)2 JUL 2025

भारत के 275 रन पूरे

भारतीय टीम का स्कोर धीरे-धीरे 300 की ओर बढ़ने लगा है। भारत ने 76.5 ओवर में 275 रन भी पूरे कर लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल 87 और रवींद्र जडेजा 34 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

22:25 (IST)2 JUL 2025

22:24 (IST)2 JUL 2025

गिल-जडेजा की साझेदारी पहुंची पचास पार

भारतीय टीम ने आधे विकेट 211 के स्कोर पर गंवा दिए थे। उसके बाद रवींद्र जडेजा ने कप्तान शुभमन गिल का अभी तक बखूबी साथ दिया है। दोनों ने भारतीय पारी को कुछ हद तक संभाल भी लिया है। जडेजा 30 और कप्तान शुभमन गिल 83 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारतीय टीम चाहेगी यह दोनों खिलाड़ी आज के दिन क्रीज पर नाबाद रहें।

22:07 (IST)2 JUL 2025

भारत का स्कोर पहुंचा 250 पार

भारतीय टीम ने 250 रन 71.4 ओवर में पूरे कर लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल 80 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं और 81 रन नाबाद हैं। उनके साथ रवींद्र जडेजा भी धीरे-धीरे सेटल नजर आ रहे हैं। जडेजा 17 रन बना चुके हैं।

भारत का स्कोर 72 ओवर 252 (5)

21:44 (IST)2 JUL 2025

शुभमन गिल के भरोसे टीम इंडिया

लीड्स टेस्ट की दोनों पारियों में सेट टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के आउट होने के बाद लोअर मिडिल ऑर्डर ढेर हो गया था। यहां बर्मिंघम में कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर डटे हुए हैं। उनके साथ मौजूद हैं रवींद्र जडेजा। अब गिल के भरोसे ही भारतीय पारी है। जबतक गिल क्रीज पर रहेंगे टीम का स्कोर बढ़ता रहेगा। फिलहाल भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 242 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन 77 रन बनाकर नाबाद हैं।

21:31 (IST)2 JUL 2025

शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद

बैक टू बैक दो विकेट जल्दी गंवाने के बाद अब भारतीय टीम नाजुक स्थिती में नजर आ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि पिछली दोनों पारियां जो लीड्स टेस्ट में देखी थीं उसमें भारत ने आखिरी 6 विकेट 40 कुछ रन या उसके अंदर ही गंवा दिए थे। ऐसे में यहां कप्तान शुभमन गिल और उनके साथ रवींद्र जडेजा पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।

भारत का स्कोर 65 ओवर 223 (5)

21:16 (IST)2 JUL 2025

भारत की आधी टीम आउट

भारत को ऋषभ पंत के रूप में अभी पिछले ओवर में बड़ा झटका लगा था। वहीं इस मैच में शार्दुल ठाकुर की जगह टीम में आए नितीश कुमार रेड्डी भी कुछ खास नहीं कर पाए। क्रिस वोक्स ने अपना दूसरा विकेट लेते हुए उन्हें 1 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। इसी तरह भारत की आधी टीम 211 रन पर पवेलियन लौट गई है। भारतीय टीम अब मुश्किल में है और कप्तान गिल जो क्रीज पर मौजूद हैं उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। उनका साथ देने अब रवींद्र जडेजा आए हैं।

21:09 (IST)2 JUL 2025

ऋषभ पंत बने शोएब बशीर का शिकार

भारतीय टीम को 208 रन के स्कोर पर शोएब बशीर ने चौथा झटका दिया है। उन्होंने अपना पहला विकेट लेते हुए ऋषभ पंत को 25 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। पंत गेंद को मिड ऑन के ऊपर से एक बार फिर छक्के के लिए बाहर पहुंचाना चाहते थे, मगर वह फील्डर को पार नहीं कर पाए। कप्तान शुभमन गिल 57 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं और अब उनका साथ देने आए हैं नितीश कुमार रेड्डी।

20:58 (IST)2 JUL 2025

भारत के 200 रन हुए पूरे

भारतीय टीम ने 58.1 ओवर में बर्मिंघम टेस्ट की पहली पारी में 200 रन पूरे कर लिए हैं। ऋषभ पंत ने शोएब बशीर के ऊपर चौका लगाकर स्कोर को 200 तक पहुंचाया। वह 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं कप्तान शुभमन गिल 52 रन बनाकर नाबाद हैं।

20:54 (IST)2 JUL 2025

20:52 (IST)2 JUL 2025

शुभमन गिल ने जड़ा पचासा

शुभमन गिल ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए 125 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने एक छोर को संभाले रखा है। इससे पहले लीड्स टेस्ट की पहली पारी में भी उनके बल्ले से शतक निकला था।

भारत का स्कोर 57 ओवर 193 (3)

20:50 (IST)2 JUL 2025

टी ब्रेक के बाद गिल के बल्ले से आया पहला चौका

तीसरे सेशन में पहला चौका कप्तान गिल के बल्ले से निकला, जो उन्होंने क्रिस वोक्स के खिलाफ 56वें ओवर की आखिरी गेंद पर जड़ा। इसकी मदद से भारत का स्कोर 188/3 रन बन गया है। 

20:36 (IST)2 JUL 2025

तीसरे सेशन का खेल शुरू

पहले दिन के आखिरी सेशन का खेल शुरू हो गया है। गिल और पंत की जोड़ी क्रीज पर है और टीम इंडिया 200 रन के आंकड़े को छूने के करीब है। 

20:16 (IST)2 JUL 2025

दूसरे सेशन का खेल खत्म

बर्मिंघम टेस्ट के पहले दिन दूसरे सेशन का खेल खत्म हो गया है। पहले सेशन में भारत ने 98 रन बनाकर दो विकेट गंवाए थे। वहीं दूसरे सेशन में टीम ने 84 रन बनाकर 1 विकेट गंवाया। ओपनर यशस्वी जायसवाल अपने शतक से 13 रन से चूक गए। चायकाल तक भारत का स्कोर है:- 53 ओवर 182 रन पर तीन विकेट। कप्तान शुभमन गिल 42 और उपकप्तान ऋषभ पंत 14 रन बनाकर नाबाद हैं।

20:07 (IST)2 JUL 2025

पंत ने लगाया पहला सिक्सर

ऋषभ पंत को ज्यादा देर तक गेंदबाज बांधकर नहीं रख सकते। उन्होंने 22 गेंद पर 7 रन बनाते हुए धीमी शुरुआत की थी। लेकिन 51वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने मिड ऑन के ऊपर से शोएब बशीर पर अपनी पारी का पहला छक्का जड़ दिया।

भारत का स्कोर 51 ओवर 178 (3)

20:01 (IST)2 JUL 2025

भारतीय पारी के 50 ओवर पूरे

भारतीय टीम की पारी के 50 ओवर पूरे हो चुके हैं। भारतीय कप्तान शुभमन गिल 38 और उपकप्तान ऋषभ पंत 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले यशस्वी जायसवाल 87 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

भारत का स्कोर 50 ओवर 170 (3)

19:49 (IST)2 JUL 2025

19:43 (IST)2 JUL 2025

यशस्वी जायसवाल बने स्टोक्स का शिकार

शानदार बल्लेबाजी कर रहे और लगातार दूसरे शतक के करीब पहुंचे यशस्वी जायसवाल को बेन स्टोक्स ने 87 के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है। भारत ने 161 के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवाया। जायसवाल ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर कट मारने के प्रयास में विकेटकीपर जेमी स्मिथ के हाथों कैच आउट हुए।

19:32 (IST)2 JUL 2025

भारत के 150 रन पूरे

लीड्स की तरह बर्मिंघम में बहुत तेजी से तो रन नहीं बन रहे लेकिन फिलहाल भारत की तरफ से सधी हुई बल्लेबाजी देखने को मिली है। 42.2 ओवर में टीम के 150 रन भी पूरे हो गए हैं। यशस्वी जायसवाल 85 और कप्तान शुभमन गिल 28 रन पर नाबाद हैं।

19:27 (IST)2 JUL 2025

यशस्वी-गिल की साझेदारी 50 पार

सेट ओपनर यशस्वी जायसवाल ने करुण नायर के बाद कप्तान शुभमन गिल के साथ भी 50 से अधिक की साझेदारी कर ली है। भारतीय ओपनर धीरे-धीरे शतक की ओर अग्रसर हैं। वहीं कप्तान भी धीरे-धीरे सेटल हो रहे हैं।
भारत का स्कोर 41 ओवर 147 (2)!

19:24 (IST)2 JUL 2025

स्पिनर लगाने पर मजबूर हुई इंग्लैंड

इंग्लैंड ने बशीर के रूप में स्पिनर को पहली बार अटैक पर लगा दिया है। भारतीय बल्लेबाज लगातार क्रीज पर टिके रहने की कोशिश में दिख रहे हैं। रन बनाने के लिए कोई भी जल्दबाजी करता नहीं दिख रहा है।

19:12 (IST)2 JUL 2025

ड्रिंक्स ब्रेक, भारत की स्थिति अच्छी

इंग्लैंड की कसी हुई गेंदबाजी जारी है। हालांकि, पांच ओवरों के बाद भारत ने चौका हासिल कर लिया है। ड्रिंक्स ब्रेक हो चुका है और भारत ने दूसरे सेशन की शुरुआत काफी मजबूत तरीके से की है। 38 ओवर के बाद स्कोर 138/2

18:58 (IST)2 JUL 2025

इंग्लैंड ने गंवाया रिव्यू

कार्स ने गिल को परेशान किया और एक गेंद उनके पैड पर लगी भी। इंग्लैंड ने उत्साह में रिव्यू लिया लेकिन बल्ले पर पहले गेंद लगने के कारण उनका रिव्यू बेकार चला गया। हालांकि, इस ओवर और इसके बाद क्रिस वोक्स के ओवर में भी गिल रन बनाने के लिए परेशान दिखे।

18:48 (IST)2 JUL 2025

शुभमन गिल ने पकड़ी रफ्तार

शुभमन गिल ने भी धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ ली है। उन्होंने शुरू में सेटल होने के बाद 33वें ओवर में दो चौके लगाए। वह 39 गेंदों में 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। उनके साथ यशस्वी 74 रन बनाकर नाबाद हैं।
भारत का स्कोर 33 ओवर 126 (2)!

18:40 (IST)2 JUL 2025

18:36 (IST)2 JUL 2025

गिल की सधी हुई बल्लेबाजी

भारतीय पारी के 30 ओवर समाप्त हो चुके हैं। यशस्वी जायसवाल जहां एक तरफ से स्कोरबोर्ड को चला रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कप्तान शुभमन गिल सधी हुई बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह 26 गेंदों में 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत का स्कोर 30 ओवर 111 (2)!

18:24 (IST)2 JUL 2025

यशस्वी का तेजतर्रार अप्रोच जारी

भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने लंच के बाद भी अपना पॉजिटिव अप्रोच जारी रखा है। वह तेजतर्रार बल्लेबाजी के लिए मशहूर ही हैं। वहीं भारत का स्कोर 100 के पार भी पहुंच गया है।
भारत का स्कोर 27 ओवर 107 (2)!

18:15 (IST)2 JUL 2025

दूसरे सेशन का खेल शुरू

भारतीय टीम ने दूसरे सेशन की बल्लेबाजी शुरू कर दी है। यशस्वी जायसवाल के साथ कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर हैं। इंग्लैंड के लिए कार्स ने ओवर की शुरुआत की। उन्होंने लंच से एक ओवर पहले सेट करुण नायर का विकेट लिया था।

17:52 (IST)2 JUL 2025

यशस्वी ने अंग्रेज पेस अटैक को किया ध्वस्त

भारत ने भले दो विकेट पेस गेंदबाजों के सामने गंवाए हैं। लेकिन यशस्वी जायसवाल ने पूरे पहले सेशन में पेस अटैक को आड़े हाथों लिया। उन्होंने वोक्स, टंग, कार्स और स्टोक्स सभी के ऊपर खूब रन बटोरे। पहले सत्र के कुछ आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने 35 रन 35 शॉर्ट गेंदों पर बनाए। इसके अलावा फुल लेंथ की बात करें तो उन्होंने 16 गेंदों में 21 रन बनाए। गुड लेंथ में थोड़ा उन्होंने परिश्रम किया और 15 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाए। कुल मिलाकर पेस अटैक के सामने उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की।

17:37 (IST)2 JUL 2025

पहला सेशन हुआ खत्म

बर्मिंघम टेस्ट में पहले दिन का पहला सत्र खत्म हो गया है। भारत को पहला झटका जल्दी लगा था लेकिन उसके बाद करुण नायर और यशस्वी जायसवाल ने 80 रन की पार्टनरशिप की। उसके बाद लंच से पहले भारत को दूसरा झटका लगा। करुण नायर को ब्राइडन कार्स ने पवेलियन भेजा। वह 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यशस्वी जायसवाल 62 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं उनके साथ मौजूद हैं कप्तान शुभमन गिल।

भारत का स्कोर 25 ओवर 98 रन (2) विकेट !

17:32 (IST)2 JUL 2025

17:31 (IST)2 JUL 2025

करुण नायर 31 रन बनाकर आउट

भारत को लंच से पहले दूसरा झटका लग गया है। ब्राइडन कार्स ने 31 के स्कोर पर करुण नायर को हैरी ब्रूक के हाथों कैच आउट करवाकर पवेलियन भेजा। भारत का स्कोर 95 रन है और टीम का दूसरा विकेट गिरा। 

17:18 (IST)2 JUL 2025

यशस्वी जायसवाल ने जड़ा पचासा

भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने लीड्स में शतक लगाने के बाद बर्मिंघम टेस्ट की पहली पारी में शानदार अर्धशतक जड़ा है। उन्होंने 59 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की। 

17:08 (IST)2 JUL 2025

करुण-यशस्वी की साझेदारी 50 पार

भारत को 15 के स्कोर पर केएल राहुल के रूप में बड़ा झटका लगा था। उसके बाद नंबर 3 पर पहली बार करुण नायर आए। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलके भारत के लिए कुछ हद तक पारी संभाली। धीरे-धीरे दोनों ने पार्टनरशिप को 50 के पार भी पहुंचा दिया। अब 20 ओवर का खेल होने के बाद दोनों क्रीज पर मौजूद हैं। करुण 27 और यशस्वी 45 रन बनाकर नाबाद हैं।
भारत का स्कोर 20 ओवर 75 (1)!
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications