Create
  • Sports News
  • Hindi Cricket News
  • India vs England 2025
  • IND vs ENG 3rd Test Day 3 Highlights: तीसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड ने बनाए दो रन; अंतिम पलों में हुआ भारी बवाल

IND vs ENG 3rd Test Day 3 Highlights: तीसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड ने बनाए दो रन; अंतिम पलों में हुआ भारी बवाल

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedJul 12, 2025 23:29 IST

India vs England 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। तीसरे दिन के खेल से जुड़ी सभी जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करें।

topic-thumbnail

23:29 (IST)12 JUL 2025

कल फिर होगी मुलाकात, शुभ रात्रि

लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन की हमारी लाइव कवरेज से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। हम चौथे दिन के पल-पल की अपडेट लेकर फिर कल आपके साथ फिर जुड़ेंगे अपने Day 4 के लाइव ब्लॉग के साथ। शुभ रात्रि 

23:25 (IST)12 JUL 2025

बीच मैदान हुआ घमासान

दरअसल दिन के अंतिम क्षणों में अक्सर कोई भी ओपनर्स इनिंग नहीं शुरू करना चाहते हैं। ऐसा ही मन इंग्लिश ओपनर्स ने बना लिया था। पहले उन्होंने क्रीज तक आने में समय लगाया। उसके बाद जैक क्रॉली लगातार समय खराब करते दिखे। इस पर टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और बाकी खिलाड़ी भड़क गए। गिल की इस दौरान क्रॉली और डकेट से गहमागहमी भी हो गई। इससे मैदान पर भयंकर बवाल हो गया। 

23:11 (IST)12 JUL 2025

तीसरे दिन का खेल हुआ समाप्त

लॉर्ड्स में तीसरे दिन का खेल भी समाप्त हो चुका है। इंग्लैंड ने बिना किसी नुक़सान के दो रन बना लिए हैं। तीसरे दिन भी गेम धीमा रहा। इससे पहले भारत की पारी 387 रन पर ही सिमटी। इंग्लैंड ने भी इतने ही रन बनाए थे. साल 2015 के बाद पहली बार हुआ है जब एक टेस्ट में दोनों टीम्स का स्कोर बराबर ही रहा हो। भारत के लिए राहुल की सेंचुरी के बाद ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा ने पचासे जड़े। जबकि इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने तीन विकेट निकाले।

23:01 (IST)12 JUL 2025

इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू

पहली पारी में दोनों टीमें बराबरी पर। पहला ओवर लेकर बुमराह गेंद डाल रहे। क्रॉली और डकेट ने की इंग्लिश पारी की शुरुआत। 

22:50 (IST)12 JUL 2025

22:48 (IST)12 JUL 2025

387 रन पर सिमटी टीम इंडिया

लॉर्ड्स टेस्ट में आया रोमांच। एक-एक पारी समाप्त होने के बाद बराबरी पर दोनों टीम्स। इंग्लैंड और भारत दोनों की पहली पारी 387 रन पर सिमटी। भारत के लिए राहुल ने जड़ा शतक, ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा ने लगाए पचासे। इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स ने तीन, जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स ने एक-एक विकेट लिया।

22:44 (IST)12 JUL 2025

भारत को 9वां झटका

वोक्स ने किया बुमराह को चलता। स्मिथ ने पकड़ा कैच। भारत ने स्कोर किया बराबर। लीड लेने से रोकने की कोशिश करेगी इंग्लैंड टीम। सुंदर के साथ सिराज मैदान पर। भारत का स्कोर 387/9

22:36 (IST)12 JUL 2025

22:35 (IST)12 JUL 2025

मेजबान मैच में वापस

कार्स ने आकाशदीप को थर्ड स्लिप में खड़े हैरी ब्रूक के हाथों कैच कराया। इससे पहले आकाशदीप ने जोफ्रा आर्चर के ओवर की पहले गेंद पर छक्का जड़ा था। इस विकेट ने मेजबान टीम को मैच में वापस ला दिया है। भारत इंग्लैंड के स्कोर की बराबरी करने से केवल 1 रन दूर। बुमराह और सुंदर क्रीज़ पर डटे हुए हैं। भारत का स्कोर 386/7

22:22 (IST)12 JUL 2025

अंपायर ने मांगी माफी

वोक्स के पिछले ओवर में काफी ड्रामा देखने को मिला। गेंदबाज़ ने दो बार लेग बिफोर की अपील की। ग्राउंड अंपायर ने दोनों बार उंगली उठाई पर स्ट्राइक पर खड़े बल्लेबाज़ आकाशदीप ने बिना देरी किए रिव्यू लिया। थर्ड अंपायर को दोनों दफा मिसिंग लेग दिखा और फैसला बल्लेबाज़ के हक में। ग्राउंड अंपायर ने मांगी माफी।

22:17 (IST)12 JUL 2025

22:14 (IST)12 JUL 2025

वोक्स का भारत को झटका

क्रिस वोक्स ने दिया भारत को सातवां झटका। जडेजा को स्मिथ के हाथों कराया कैच। 72 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सुंदर के साथ सातवें विकेट के लिए जोड़े बहुमूल्य 50 रन। भारत 376/7

21:56 (IST)12 JUL 2025

लेजेंड्स की क़तार में रविंद्र जडेजा

रविंद्र जडेजा ने लॉर्ड्स टेस्ट में कमाल की फिफ्टी मार दी है। इसके साथ ही वह एक लेजेंडरी लिस्ट में नंबर तीन पर आ गए हैं। नंबर छह या इससे नीचे बैटिंग करते हुए जडेजा इंग्लैंड में सात पचासे मार चुके हैं। वह ऐसा करने वाले विदेशी प्लेयर्स की लिस्ट में बस महेंद्र सिंह धोनी और गैरी सोबर्स से पीछे हैं। धोनी ने आठ, सोबर्स ने नौ बार ये कारनामा किया है।

21:49 (IST)12 JUL 2025

21:45 (IST)12 JUL 2025

अर्धशतकीय साझेदारी के क़रीब

सुंदर और जडेजा के बीच 48 रन की साझेदारी हो चुकी है। इससे पहले जडेजा और रेड्डी के बीच 72 रन की साझेदारी हुई थी। दोनों बल्लेबाज़ शानदार फॉर्म में दिख रहे। 

21:41 (IST)12 JUL 2025

इंग्लैंड के स्कोर के क़रीब भारत

इंग्लैंड के स्कोर से भारत केवल 16 रन दूर। विकेट की तलाश में बेन स्टोक्स कर रहे गेंदबाजी में बदलाव। कार्स के पिछले ओवर में जडेजा ने जड़े दो शानदार चौके। सुंदर ने भी खेले शानदार शॉट्स। 108 ओवर के बाद भारत का स्कोर 371/6

21:34 (IST)12 JUL 2025

रूट से उम्मीदें

कप्तान बेन स्टोक्स को रूट से विकेट की दरकार। रूट लगातार स्टंप पर गेंद डालते हुए। टेस्ट में उनके नाम 73 विकेट। लगातार कर रहे 74वां विकेट लेने की कोशिश।

21:25 (IST)12 JUL 2025

विकेट की तलाश जारी

नीतीश रेड्डी को आउट करने के बाद इंग्लैंड की नज़र भारत को एक और झटका देने पर। बशीर की जगह गेंदबाजी कर रहे रूट लगातार भारतीय बल्लेबाजों को फंसाने की कोशिश करते हुए। जडेजा के बल्ले से काफी देर बाद आया छक्का। क्रीज़ से बाहर निकल कर खेला। 104 ओवर के बाद भारत का स्कोर 348/6

21:11 (IST)12 JUL 2025

21:09 (IST)12 JUL 2025

जडेजा का लगातार तीसरा पचासा

रवींद्र जडेजा ने मौजूदा सीरीज में लगातार तीसरा अर्धशतक जड़ दिया है। एजबेस्टन टेस्ट की दोनों पारियों में उन्होंने पचासा जड़ा था। अब लॉर्ड्स में उनकी उम्मीद होगी इस फिफ्टी को सेंचुरी में तब्दील करने की। उनका साथ इस वक्त क्रीज पर दे रहे हैं वाशिंगटन सुंदर।

20:52 (IST)12 JUL 2025

स्टोक्स ने तोड़ी साझेदारी

अपना 15वां ओवर डालते स्टोक्स ने रेड्डी को स्मिथ के हाथों कैच करा दिया। रेड्डी ने बनाए 30 रन। छठे विकेट के लिए जडेजा के साथ मिलकर किया 72 रन की साझेदारी। चायकाल के तुरंत बाद भारत ने खोया विकेट। भारत 326/6

20:21 (IST)12 JUL 2025

चायकाल तक भारत

लंच के बाद जल्दी विकेट खोने के बाद भारतीय पारी संभल गई। जडेजा और रेड्डी खेल रहे धैर्यवान क्रिकेट। 40 रन के स्कोर पर जडेजा वहीं रेड्डी ने बनाए 25 रन। विकेट की तलाश में इंग्लिश कप्तान स्टोक्स लगातार कर रहे गेंदबाजी में बदलाव। नई गेंद से भी विकेट चटकाने में असफल रही मेजबान टीम। चायकाल तक भारत का स्कोर 316/5

20:02 (IST)12 JUL 2025

स्टोक्स की ख़तरनाक बाउंसर

फिजियो को आना होगा मैदान पर। बेन स्टोक्स की एकदम सधी हुई, ख़तरनाक बाउंसर। सीधे जाकर लगी नीतीश कुमार रेड्डी के हेलमेट की ग्रिल पर. 89.2 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर है 312-5।

19:58 (IST)12 JUL 2025

19:49 (IST)12 JUL 2025

रेड्डी-जड्डू ने संभाला

लगातार अंतराल पर ऋषभ पंत और केएल राहुल को खोने के बाद संभल रहा है भारत। रविंद्र जडेजा और नीतीश कुमार रेड्डी के बीच पचास रन की साझेदारी पूरी। पहली पारी के आधार पर अभी भी इंग्लैंड से 83 रन पीछे है भारत।

19:41 (IST)12 JUL 2025

ताल-मेल की कमी

वोक्स की गेंद पर रेड्डी की सिंगल की कॉल पर जडेजा ने वापस भेजा। आधे पिच तक आ चुके थे रेड्डी। मेज़बान टीम को विकेट की तलाश। जडेजा-रेड्डी के बीच ताल-मेल की कमी पूरी कर सकती है इंग्लैंड की विकेट लेने की इच्छा। 85 ओवर के बाद भारत का स्कोर 301/5

19:34 (IST)12 JUL 2025

अर्धशतकीय साझेदारी की ओर

लगातार दो विकेट्स खोने के बाद टीम इंडिया काफी धीमी गति से रन बना रही। पिच पर मौजूद जडेजा और रेड्डी धीरे-धीरे अर्धशतकीय साझेदारी की तरफ़ बढ़ रहे हैं। इसी बीच आर्चर द्वारा लेग बिफोर की अपील पर अंपायर का कोई रिएक्शन नहीं। 84 ओवर के बाद भारत का स्कोर 301/5

19:13 (IST)12 JUL 2025

गेंदबाजी करते रूट

इंग्लैंड की विकेट की तलाश जारी। कप्तान स्टोक्स ने किया गेंदबाजी में परिवर्तन। इस मैच में अपना पहला ओवर डालते रूट। 80 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। इसके बाद नई गेंद उपलब्ध है। भारत का स्कोर 290/5

19:06 (IST)12 JUL 2025

आर्चर की कलाकारी


GvqSCGZXEAACRS-.jpeg 4.34 MB

19:04 (IST)12 JUL 2025

भारत को साझेदारी की ज़रूरत

5 विकेट खोने के बाद भारत को एक साझेदारी की ज़रूरत है। जडेजा और रेड्डी साझेदारी करने की कोशिश में पर इंग्लैंड के गेंदबाजों द्वारा शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन। जडेजा के बाद रेड्डी भी हाथ खोलते हुए। भारत 101 रन पीछे

18:51 (IST)12 JUL 2025

जडेजा का बड़ा हिट

जडेजा ने बशीर की एक गेंद पर जड़ा छक्का। रन की गति बढ़ाने का जिम्मा अब जडेजा ने ले लिया है। नीतिश रेड्डी ने खाता खोलने के लिए 21 गेंद। भारत 119 रन पीछे। 75 ओवर के बाद स्कोर 272/5

18:42 (IST)12 JUL 2025

रन गति पर लगाम

राहुल के आउट होने के बाद एक बार फिर इंग्लैंड भारत पर शिकंजा कसने की कोशिश में। बेन स्टोक्स एक और विकेट की तालाश में। नीतीश रेड्डी खाता खोलने में अबतक नाकाम। 72 ओवर के बाद भारत का स्कोर 260/5

18:30 (IST)12 JUL 2025

18:25 (IST)12 JUL 2025

शतकवीर राहुल लौटे पवेलियन

पिछले ओवर में शतक बनाने वाले राहुल को बशीर ने भेजा पवेलियन। स्लिप में खड़े ब्रूक के हाथों कराया कैच। बशीर ने दिलाई इंग्लैंड को बड़ी सफलता। 68 ओवर के बाद भारत का स्कोर 254/5

18:11 (IST)12 JUL 2025

राहुल के लॉर्ड्स में आंकड़े

लॉर्ड्स में केएल राहुल ने अबतक केवल 2 मैच खेले हैं। उनके नाम 152 रन है जिसमें एक शतक भी शामिल है। फ़िलहाल राहुल 98 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अगर राहुल आज शतक लगाने में कामयाब होते हैं तो उनके नाम लॉर्ड्स में 2 शतक हो जाएंगे।

18:03 (IST)12 JUL 2025

17:43 (IST)12 JUL 2025

17:38 (IST)12 JUL 2025

पंत पहुंचे पवेलियन

लंच के पहले के आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर सिंगल लेने के चक्कर में पंत हुए रन आउट। कप्तान स्टोक्स के शिकार बने भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज। उन्होंने 74 रन की शानदार पारी खेली। इंग्लैंड को इसी विकेट का था इंतज़ार। भारत अभी भी 139 रन पीछे। लंच तक भारत का स्कोर 248/4

17:28 (IST)12 JUL 2025

17:25 (IST)12 JUL 2025

96 पर राहुल

राहुल अपने 10वें टेस्ट शतक से केवल 4 रन दूर। दूसरी छोर से पंत लगातार गैप खोज बॉल को ब्राउंड्री की तरफ़ धकेल रहे हैं। 74 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद।

17:17 (IST)12 JUL 2025

ऋषभ पंत का बड़ा रिकॉर्ड

62वां ओवर लेकर आए शोएब बशीर। पहली ही गेंद पर आगे निकल ऋषभ पंत ने जड़ा छक्का। इंग्लैंड में टेस्ट में ये इनका 35वां छक्का था। अब वह इंग्लैंड में टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले विदेशी बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने विव रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ा। नंबर तीन पर मौजूद टिम साउदी के नाम 30 छक्के। 27 छक्कों के साथ यशस्वी नंबर चार और 26 छक्कों के साथ कप्तान शुभमन गिल हैं नंबर पांच पर।

17:10 (IST)12 JUL 2025

इंग्लैंड का गेम-प्लान

लेग साइड पर पांच फील्डर लगाकर लगातार शॉर्ट-पिच गेंदें फेंक रहे हैं इंग्लिश गेंदबाज़. कोशिश है कि किसी तरह से ऋषभ पंत को कैच आउट करा लें. भारत का स्कोरिंग रेट 'कम' होने की एक वजह इनकी नेगेटिव गेंदबाजी भी है.
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications