Create
  • Sports News
  • Hindi Cricket News
  • Champions Trophy 2025
  • IND vs NZ Champions Trophy 2025 Highlights: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 44 रन से किया परास्त, सेमीफाइनल में होगा ऑस्ट्रेलिया से सामना

IND vs NZ Champions Trophy 2025 Highlights: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 44 रन से किया परास्त, सेमीफाइनल में होगा ऑस्ट्रेलिया से सामना

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedMar 02, 2025 21:55 IST

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंडिया vs न्यूजीलैंड मैच का पूरा अपडेट यहां फॉलो करें।

topic-thumbnail

21:55 (IST)2 MAR 2025

4 मार्च को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा पहला सेमीफाइनल


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मार्च को होने वाले पहले सेमीफाइनल मुकाबे की लाइव कवरेज के साथ एक बार फिर हम आपके साथ जुड़ेंगे। चैंपियंस ट्रॉफी की हर छोटी-बड़ी अपडेट हमारी साइट पर आपको लगातार देखने को मिलेगी। तब तक स्पोर्ट्सकीड़ा को फॉलो करते रहिए। धन्यवाद।

21:51 (IST)2 MAR 2025

न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला

न्यूजीलैंड की टीम को इस चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार का सामना करना पड़ा। वो इस ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही। जहां अब न्यूजीलैंड की सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका से टक्कर होगी। ये मैच लाहौर में 5 मार्च को खेला जाएगा। 

21:44 (IST)2 MAR 2025

टीम इंडिया का सेमीफाइनल में होगा ऑस्ट्रेलिया से सामना

भारतीय टीम ने इस शानदार जीत से ग्रुप-ए को टॉप किया। जिसके बाद अब भारतीय टीम का 4 मार्च को दुबई में पहले सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया से सामना होगा। 

21:42 (IST)2 MAR 2025

न्यूजीलैंड को टीम इंडिया ने 205 रन पर किया ढेर

भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 45.3 ओवर में 205 रन के स्कोर पर समेटा। भारत ने इस मैच को 44 रन से अपने नाम किया। जिसमें वरुण चक्रवर्ती ने अपनी फिरकी से 5 कीवी बल्लेबाजों को आउट किया।

21:37 (IST)2 MAR 2025

वरुण की फिरकी में फंसे कीवी, खोला विकेट का पंजा

वरुण चक्रवर्ती ने चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले ही मैच में जबरदस्त गेंदबाजी की। जहां उन्होंने अपनी फिरकी के जाल में कीवी टीम को फंसाते हुए 5 विकेट झटके। उन्होंने मैट हेनरी को भी आउट कर आधी पारी को अकेले दम पर निपटाया। 

21:36 (IST)2 MAR 2025

वरुण ने मिचेल सैंटनर को भी किया चलता

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले। लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें अपने आखिरी ओवर में आउट कर कीवी टीम को 8वां झटका दिया। मिचेल सैंटनर ने 28 रन की पारी खेली। 

21:20 (IST)2 MAR 2025

न्यूजीलैंड की उम्मीदें खत्म, केन विलियमसन आउट

भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजों का जबरदस्त बोलबाला देखने को मिल रहा है। जहां कीवी टीम की उम्मीद की आखिरी किरण केन विलियमसन को अक्षर पटेल ने आउट कर बड़ा झटका दिया। टीम इंडिया जीत के करीब पहुंची। केन विलियमसन ने शानदार 81 रन की पारी खेली। 

21:07 (IST)2 MAR 2025

न्यूजीलैंड को लगा छठा झटका

टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने न्यूजीलैंड को एक और झटका दिया। कीवी टीम ने माइकल ब्रैसवेल के रूप में छठा विकेट खोया। अब कीवी टीम को यहां से जीत के लिए 91 रन बनाने हैं। केन विलियमसन क्रीज पर मौजूद। 

21:01 (IST)2 MAR 2025

ग्लेन फिलिप्स के रूप में टीम इंडिया को बड़ी सफलता

भारतीय टीम के स्पिनर्स का जादू इस मैच में सिर चढ़कर देखने को मिल रहा है। जहां वरुण चक्रवर्ती ने कीवी बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स को फंसा लिया है। न्यूजीलैंड को 151 रन के स्कोर पर 5वां झटका लगा है। अब न्यूजीलैंड के लिए राह मुश्किल हो गई है। 

20:45 (IST)2 MAR 2025

टीम इंडिया को मिला बड़ा विकेट, टॉम लैथम आउट

भारतीय टीम के लिए केन विलियमसन और टॉम लैथम की जोड़ी भारी पड़ रही थी। लेकिन टॉम लैथम को रवींद्र जडेजा ने पगबाधा आउट कर बड़ी सफलता दिलायी। टॉम लैेथम 14 रन बनाकर आउट हुए। अब पूरी जिम्मेदारी विलियमसन पर आ टिकी है। 

20:35 (IST)2 MAR 2025

न्यूजीलैंड का स्कोर 30 ओवर के बाद 3 विकेट पर 125 रन

केन विलियमसन और टॉम लैथम ने न्यूजीलैंड की पारी को फिर से संभाल लिया है। दोनों ही बल्लेबाजों ने पिछले कुछ ओवर में रनों की रफ्तार बढ़ायी और स्कोर को 30 ओवर में 3 विकेट पर 125 रन बनाए। 

20:28 (IST)2 MAR 2025

केन विलियमसन ने पूरी की अपनी फिफ्टी

भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजी आक्रमण के सामने न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने साहस दिखाया। विलियमसन ने अपने वनडे करियर की 47वीं फिफ्टी पूरी की। अब न्यूजीलैंड की उम्मीदें केन विलियमसन पर टिकी हैं। 

20:21 (IST)2 MAR 2025

कीवी टीम के 26वें ओवर में 100 रन पूरे

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में 26वें ओवर में 100 रन पूरे किए। इस वक्त क्रीज पर केन विलियमसन डटे हुए हैं और मिचेल के आउट होने के बाद उनका साथ देने के लिए टॉम लैथम आए हैं। कीवी टीम ने 100 रन पर खो दिए हैं 3 विकेट। 

20:18 (IST)2 MAR 2025

न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका

भारतीय टीम की स्पिन गेंदबाजी में डैरिल मिचेल भी फंस गए हैं। कुलदीप यादव ने मिचेल को पगबाधा आउट किया। इस कीवी बल्लेबाज ने 35 गेंद में सिर्फ 17 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड ने 93 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खोया। 

20:14 (IST)2 MAR 2025

भारतीय टीम की फिरकी से परेशान कीवी बल्लेबाज

भारतीय टीम की स्पिन चौकड़ी के आगे कीवी बल्लेबाज बेबस दिख रहे हैं। न्यूजीलैंड ने पिछले कुछ ओवर्स में विकेट नहीं खोया है लेकिन केन विलियमसन और डैरिल मिचेल भारत की स्पिन गेंदबाजी के सामने खुलकर नहीं खेल पा रहे हैं। पिछले 5 ओवर में स्पिनर्स ने सिर्फ 13 रन दिए। न्यूजीलैंड 25 ओवर के बाद 2 विकेट पर 93 रन बना चुका है। 

20:05 (IST)2 MAR 2025

न्यूजीलैंड ने 22 ओवर में 2 विकेट पर बनाए 85 रन

भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल कर दिया है। कीवी टीम 22 ओवर में 2 विकेट खोकर सिर्फ 85 रन बना सकी है। केन विलियमसन और डैरिल मिचेल क्रीज पर बने हुए हैं। 

19:58 (IST)2 MAR 2025

न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में बनाया 80/2 का स्कोर

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों और भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2 विकेट गिरने के बाद केन विलियमसन और डैरिल मिचेल ने धीरे-धीरे स्कोर को 20 ओवर में 2 विकेट पर 80 रन तक पहुंचा दिया है। 

19:41 (IST)2 MAR 2025

भारत के स्पिनर्स ने कीवी बल्लेबाजों पर कसा शिकंजा

टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने मिलकर कीवी बल्लेबाजों को शांत कर दिया है। इन दोनों गेंदबाजों के अटैक में आने के बाद न्यूजीलैंड ने आखिरी 5 ओवर में सिर्फ 9 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 16 ओवर में 57 रन के स्कोर पर 2 विकेट खो दिए हैं। 

19:37 (IST)2 MAR 2025

डैरिल मिचेल ने 10वीं गेंद पर खोला खाता

भारतीय टीम की स्पिन गेंदबाजी कीवी टीम के बल्लेबाजों को परेशान कर रही है। इस मैच में शामिल किए गए स्टार बल्लेबाज डैरिल मिचेल ने 10वीं गेंद पर अपना खाता खोला। 

19:30 (IST)2 MAR 2025

न्यूजीलैंड ने 13वें ओवर में पूरे किए 50 रन

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए टीम इंडिया की स्पिन गेंदबाजी चुनौती साबित हो रही है। कीवी टीम को अपने 50 रन पूरे करने में 13 ओवर लग गए। न्यूजीलैंड ने 13 ओवर में 50 रन के स्कोर पर खोए 2 विकेट

19:24 (IST)2 MAR 2025

न्यूजीलैंड को वरुण चक्रवर्ती ने दिया दूसरा झटका

न्यूजीलैंड की पारी संभलती दिख रही थी। लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने अपनी मिस्ट्री स्पिन गेंदबाजी में विल यंग को फंसाया। न्यूजीलैंड को 49 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। विल यंग ने 22 रन की पारी खेली। 

19:19 (IST)2 MAR 2025

पावर प्ले में न्यूजीलैंड ने 1 विकेट पर बनाए 44 रन

भारतीय टीम के 249 रन के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी कर रही है। पहले 10 ओवर में कीवी टीम ने 1 विकेट खोकर 44 रन का स्कोर किया। न्यूजीलैंड के लिए विल यंग और रचिन रवींद्र बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

19:16 (IST)2 MAR 2025

वरुण चक्रवर्ती को गेंदबाजी सौंपी

भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में शामिल किए गए मिस्ट्री स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को रोहित शर्मा ने गेंदबाजी सौंपी। इस स्पिन गेंदबाज को हर्षित राणा की जगह मौका दिया गया है। 

19:11 (IST)2 MAR 2025

विल यंग और केन विलियमसन ने पारी को संभाला

न्यूजीलैंड के इनफॉर्म बल्लेबाज रचिन रवींद्र के आउट होने के बाद केन विलियमसन और विल यंग ने पारी को संभाला। न्यूजीलैंड ने 8 ओवर में 1 विकेट पर 35 रन का स्कोर बनाया। 

19:04 (IST)2 MAR 2025

6 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 28 रन पर खोया 1 विकेट

न्यूजीलैंड की टीम 250 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही है, जहां कीवी टीम ने पहला विकेट खोने के बाद 6 ओवर में 28 रन का स्कोर बना लिया है। केन विलियमसन और विल यंग क्रीज पर मौजूद हैं। 

18:53 (IST)2 MAR 2025

न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका, रचिन रवींद्र आउट

न्यूजीलैंड की टीम 250 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही है। जहां कीवी टीम को रचिन रवींद्र के रूप में चौथे ओवर में बड़ा झटका लगा है। हार्दिक पांड्या की गेंद पर रचिन रवींद्र को अक्षर पटेल ने कैच किया। रवींद्र ने 6 रन बनाए। 

18:45 (IST)2 MAR 2025

न्यूजीलैंड की धीमी शुरुआत

भारतीय टीम के 249 रन के स्कोर को पार करने उतरी न्यूजीलैंड की धीमी शुरुआत। कीवी टीम ने 3 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 10 रन का स्कोर बनाया। 

18:36 (IST)2 MAR 2025

न्यूजीलैंड की पारी शुरू

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मैच में भारत ने 249 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसके बाद न्यूजीलैंड 250 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी। कीवी टीम के लिए विल यंग के साथ रचिन रवींद्र पारी की शुरुआत करने उतरे। 

18:03 (IST)2 MAR 2025

टीम इंडिया ने 9 विकेट पर खड़ा किया 249 रन का स्कोर

टीम इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 249 रन का स्कोर खड़ा किया। मैट हेनरी के 5 विकेट के दम पर न्यूजीलैंड ने भारत को बड़े स्कोर से रोक दिया। टीम इंडिया को जीत के लिए 250 रन का लक्ष्य मिला। 

17:58 (IST)2 MAR 2025

हार्दिक पांड्या की पारी मैट हेनरी ने की खत्म

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक शानदार पारी के बाद आखिरी ओवर में 45 रन के निजी स्कोर पर मैट हेनरी का शिकार बने। भारतीय टीम को हार्दिक के रूप में 8वां झटका लगा। 

17:53 (IST)2 MAR 2025

पांड्या का पावर, जैमीसन को बनाया टारगेट

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने पारी के 49वें ओवर में काइल जैमीसन को टारगेट किया और उनके ओवर में 2 चौके और 1 छक्का लगाकर स्कोर को 250 के करीब ले गए। 

17:46 (IST)2 MAR 2025

हार्दिक पांड्या पर टिकी उम्मीदें

भारतीय टीम ने अपने 7 विकेट गंवा दिए हैं। जिसके बाद अब टीम के सम्मानजनक स्कोर की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या के कंधों पर आ गई है। भारतीय टीम 47 ओवर के बाद 7 विकेट पर 225 रन का स्कोर बना चुकी है। हार्दिक 28 रन के निजी स्कोर पर डटे हुए हैं। 

17:40 (IST)2 MAR 2025

भारतीय टीम को लगा 7वां झटका, जडेजा भी आउट

भारतीय टीम को हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा ने संभाल लिया था। लेकिन केन विलियमसन ने एक शानदार कैच पर रवींद्र जडेजा को चलता किया। मैट हेनरी की गेंद पर आउट होने से पहले जडेजा ने 16 रन बनाए। भारत को 223 रन के स्कोर पर 7वां झटका लगा। 

17:34 (IST)2 MAR 2025

हार्दिक और जडेजा क्रीज पर मौजूद

केएल राहुल का विकेट गिरने के बाद हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा टीम के स्कोर को आगे ले जा रहे हैं। दोनों के बीच एक बार फिर से अच्छी साझेदारी पनप रही है। जहां टीम इंडिया ने 45 ओवर में 6 विकेट पर 216 रन बनाए। हार्दिक 21 रन और जडेजा 15 रन के स्कोर डटे हुए हैं। 

17:29 (IST)2 MAR 2025

टीम इंडिया का स्कोर 200 के पार

भारतीय टीम ने 43वें ओवर में 200 रन के स्कोर को पार कर लिया है। हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद। भारतीय टीम का स्कोर 44 ओवर के बाद 6 विकेट पर 208 रन। 

17:17 (IST)2 MAR 2025

हार्दिक पांड्या ने दिखाया पावर

टीम इंडिया के 6 विकेट गिरने के बाद अब हार्दिक पांड्या पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। हार्दिक ने पारी के 41वें ओवर में माइकल ब्रैसवेल को एक चौका और 1 छक्का जड़ा। 

17:14 (IST)2 MAR 2025

केएल राहुल भी हुए आउट

भारतीय टीम को श्रेयस अय्यर का झटका लगने के बाद अब केएल राहुल ने भी अपना विकेट गंवा दिया है। राहुल 23 रन के निजी स्कोर पर मिचेल सैंटनर का शिकार बने। उन्हें विकेटकीपर टॉम लैथम ने कैच किया। भारत को 182 रन के स्कोर पर छठा झटका। 

17:02 (IST)2 MAR 2025

श्रेयस अय्यर 79 के स्कोर पर हुए आउट

टीम इंडिया को 37वें ओवर में श्रेयस अय्यर के रूप में बड़ा झटका लगा है। जहां शानदार लय में दिख रहे श्रेयस अय्यर 79 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें विलियम ओ'रूर्के ने शॉर्ट गेंद पर विल यंग के हाथों कैच आउट कराया। टीम इंडिया ने 172 रन के स्कोर पर पांचवां विकेट गंवाया।

16:54 (IST)2 MAR 2025

टीम इंडिया ने 36 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 170 रन

भारतीय टीम सम्मानजनक स्कोर की तरफ बढ़ रही है। अक्षर पटेल का विकेट खोने के बाद श्रेयस अय्यर को केएल राहुल का अच्छा साथ मिला है और दोनों ने टीम के स्कोर को 36 ओवर में 4 विकेट पर 170 रन तक पहुंचा दिया है। 

16:49 (IST)2 MAR 2025

श्रेयस अय्यर ने बदला गियर

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने अब अपने हाथ खोलने शुरू कर दिए हैं। अर्धशतक के बाद अय्यर तेज गति से रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जो 35 ओवर के बाद अब अपने 74 रन के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। 

16:45 (IST)2 MAR 2025

भारत ने 34 ओवर में 4 विकेट पर बनाए 154 रन

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने एक छोर को मजबूती से थाम लिया है। जहां वो एक बड़ी पारी की तरफ अग्रसर है। भारत ने 34 ओवर में 4 विकेट पर 154 रन बनाए। केएल राहुल दे रहे हैं अय्यर का साथ। 

16:35 (IST)2 MAR 2025

टीम इंडिया का स्कोर 31 ओवर के बाद 131/4

भारतीय टीम को अक्षर पटेल के रूप में चौथा झटका लगा। जिसके बाद केएल राहुल बल्लेबाजी करने पहुंचे हैं। भारतीय टीम ने 31 ओवर के बाद 4 विकेट पर 131 रन बनाए। 

16:31 (IST)2 MAR 2025

केएल राहुल नंबर-6 पर उतरे

अक्षर पटेल का विकेट गिरने के बाद केएल राहुल क्रीज पर उतरे। उन्हें इस बार फिर से नंबर-6 पर खेलने का मौका मिला। राहुल से इस मैच में काफी उम्मीदें हैं। 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications