Create
  • Sports News
  • खेल
  • Paris Olympics 2024
  • Paris Olympics Day 13 Highlights: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल किया अपने नाम

Paris Olympics Day 13 Highlights: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल किया अपने नाम

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedAug 09, 2024 01:43 IST

Paris Olympics 2024 के 13वें दिन भारत के नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। जबकि हॉकी टीम ने भी स्पेन को हराकर कांस्य पदक जीत लिया है। कुल मिलाकर अब भारत के 5 पदक हो गए हैं।

topic-thumbnail

01:05 (IST)9 AUG 2024

नीरज चोपड़ा अभी भी दूसरे नंबर पर हैं और अरशद नदीम लगातार पहले नंबर पर चल रहे हैं।

00:52 (IST)9 AUG 2024

अरशद नदीम का भी चौथा थ्रो उतना अच्छा नहीं रहा।

00:51 (IST)9 AUG 2024

नीरज चोपड़ा का चौथा थ्रो एक बार फिर सही नहीं रहा।

00:34 (IST)9 AUG 2024

नीरज चोपड़ा का तीसरा थ्रो भी फाउल रहा लेकिन दूसरे नंबर पर रहते हुए उन्होंने टॉप-8 में जगह बना ली है।

00:26 (IST)9 AUG 2024

अरशद नदीम पहले नंबर पर हैं और नीरज चोपड़ा दूसरा पायदान पर चल रहे हैं।

00:16 (IST)9 AUG 2024

अरशद नदीम ने ओलंपिक रिकॉर्ड बना दिया है।

00:15 (IST)9 AUG 2024

अरशद नदीम पहले नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने 90 मीटर की लाइन क्रॉस कर दी है।

00:06 (IST)9 AUG 2024

नीरज चोपड़ा का पहला थ्रो सही नहीं रहा और लाइन पर टच करने की वजह से वह फाउल हो गया।

00:01 (IST)9 AUG 2024

अरशद नदीम का पहला थ्रो सही नहीं रहा और उन्होंने खुद ही फाउल कर दिया।

23:53 (IST)8 AUG 2024

जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा का फाइनल मुकाबला शुरु हो गया है। वो आठवें नंबर पर थ्रो करते हुए नजर आएंगे।

23:07 (IST)8 AUG 2024

पेरिस ओलंपिक 2024 में अब वो घड़ी आ गई है, जिसका इंतजार हर एक भारतीय काफी बेसब्री से कर रहा था। भारत के नीरज चोपड़ा थोड़ी ही देर में जैवलिन थ्रो में अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे। आज भारत को पहला गोल्ड मेडल मिल सकता है। हालांकि उन्हें बाकी खिलाड़ियों से काफी टक्कर मिल सकती है।

21:51 (IST)8 AUG 2024

अमन सेहरावत को 57 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में जापान के पहलवान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।

21:46 (IST)8 AUG 2024

मेंस 57 किलोग्राम कैटेगरी में अमन सेहरावत का सेमीफाइनल मुकाबला शुरू हो गया है।

19:19 (IST)8 AUG 2024

भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को हराकर लगातार दूसरी बार ओलंपिक में मेडल जीत लिया है। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में भी कांस्य पदक जीता था और पेरिस में भी इतिहास रच दिया है।

18:28 (IST)8 AUG 2024

भारत ने दूसरे हाफ की शुरूआत में ही एक और गोल करके 2-1 की बढ़त बना ली है।

18:13 (IST)8 AUG 2024

भारतीय टीम को दूसरे क्वार्टर के आखिरी सेकेंड में पेनल्टी कॉर्नर मिला और इस बार कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कोई गलती नहीं की।

17:56 (IST)8 AUG 2024

स्पेन ने पेनल्टी शूटआउट करके दूसरे क्वार्टर में 1-0 की बढ़त बना ली है।

17:53 (IST)8 AUG 2024

पहले क्वार्टर के बाद भारत और स्पेन दोनों ही टीम गोल नहीं कर पाई हैं।

16:14 (IST)8 AUG 2024

अमन सेहरावत का सेमीफाइनल मैच अब रात 9:45 बजे खेला जाएगा।

16:13 (IST)8 AUG 2024

अमन सेहरावत ने रेसलिंग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने बेहद आसानी से अपने विरोधी पहलवान को 12-0 से हरा दिया।

07:24 (IST)8 AUG 2024

आज का भारत का पूरा शेड्यूल

12:30 PM

गोल्फ - वुमेंस व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड 2 (दीक्षा डागर और अदिति अशोक)।

2:00 PM

एथलेटिक्स - वुमेंस 100 मीटर हर्डल रेपचेज राउंड (ज्योति याराजी)।

2:30 PM

रेसलिंग - महिला और पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम राउंड ऑफ 16 (अमन सेहरावत और अंशु मलिक)।

5:30 PM

हॉकी - इंडिया vs स्पेन (ब्रॉन्ज मेडल मैच)।

9:45 PM

रेसलिंग- महिला और पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम सेमीफाइनल मैच (अमन सेहरावत और अंशु मलिक, क्वालीफाई करने पर)।

11:55 PM

एथलेटिक्स - जैवलिन थ्रो फाइनल (नीरज चोपड़ा)।

07:24 (IST)8 AUG 2024

नमस्कार, स्वागत है आपका स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी के लाइव ब्लॉग में। पेरिस ओलंपिक के 13वें दिन के सभी लाइव अपडेट्स के लिए आप यहां हमारे साथ जुड़े रह सकते हैं।
chat-icon Live Chat online
App download animated image Get the free App now