3 मेन इवेंट योग्य रैसलर्स जिन्हें विंस ज्यादा मौके देंगे और 3 जिन्हें मौके नहीं मिलेंगे

क्या विंस का प्रिय होना आगे बढ़ने का पहला तरीका है?
क्या विंस का प्रिय होना आगे बढ़ने का पहला तरीका है?

2019 में कई NXT रैसलर्स को मौके दिए गए। मेन रोस्टर में आने के बाद उनके करियर या तो खराब हुए या उन्हें वो मौके नहीं मिले जिसकी उम्मीद थी। ऐसा EC3 को देखकर कहा जा सकता है, और साथ ही कई अन्य रैसलर्स के लिए भी जिनमें काफी हुनर था। अब वक़्त ऐसा आ गया है जहाँ विंस के फैसलों पर सवाल खड़े हो रहे हैं क्योंकि वो किसी को पुश दे रहे हैं तो कुछ को पुश नहीं मिल रहा है।

इसकी वजह से कई रैसलर्स ने कंपनी से बाहर और उसके विरोधी AEW के साथ सम्पर्क किया। उसके बावजूद चेयरमैन के तरीके में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। इस साल विंस ने कई रैसलर्स को आगे बढ़ाया है, जबकि कई अन्य को वो मौके नहीं मिले हैं। रोस्टर में रैसलर्स की नाराज़गी को देखकर इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि आनेवाले समय में कंपनी में क्या हो सकता है।

ये भी पढ़ें: 5 भारतीय जिन्हें All Elite Wrestling द्वारा भविष्य में साइन किया जाना चाहिए

भले ही रैसलर्स नाराज़ हों या नहीं, विंस अपने ही तरीके से ही चीज़ों को करना पसंद करते हैं। वो कुछ को आगे बढ़ाएंगे जबकि कुछ को वो मौके नहीं मिलेंगे। इस आधार पर आइए जानते हैं उन 3 मेन इवेंट योग्य रैसलर्स के बारे में, जिन्हें विंस और मौके देंगे और तीन जिन्हें मौके नहीं मिलेंगे:

#3 मौके कम होंगे: बैरन कॉर्बिन

Baron Corbin has never fully proved himself in the role

अगर जेसन जॉर्डन चोटिल नहीं होते तो बैरन कॉर्बिन कभी इस स्थिति में ही नहीं आते। अब जिस तरह का रिएक्शन उन्हें मिलता है उससे एक बात तय है की आने वाले समय में विंस उनपर विश्वास खो बैठेंगे। इसकी वजह से उनको मिलने वाला पुश भी खत्म हो जाएगा।

WWE News in Hindi, रॉ और स्मैकडाउन के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#3 पुश मिलता रहेगा: बैकी लिंच

क्या 'द मैन' को वो पुश मिलता रहेगा?
क्या 'द मैन' को वो पुश मिलता रहेगा?

अगर किसी रैसलर के किरदार और करियर ने उसे WWE यूनिवर्स के बीच सबसे ज़्यादा लोकप्रिय बनाया है तो वो बैकी लिंच ही हैं। पिछले साल समरस्लैम में शुरू हुआ उनका सफर कुछ ही महीनों में 1 साल पूरा कर लेगा। वो इस समय फैन फेवरेट हैं। अगर उनका 2015-2016, और 2017-2018 का सफर देखा जाए तो उन्हें इस तरह की जीत और प्यार की उम्मीद नहीं रही होगी।

ये भी पढ़ें: 8 WWE सुपरस्टार्स जो भविष्य में शादी के बंधन में बंध सकते हैं

रैसलमेनिया के बाद उनके काम में कुछ कमी आई है लेकिन वो नैचुरल है, इसलिए उनको मिल रहा पुश कम नहीं होगा। इनके काम ने फैंस के बीच इन्हें लोक्रपिय बनाया है, और वो इस समय लेसी इवांस के साथ एक बेहतरीन कहानी का हिस्सा हैं। इसकी वजह से स्टाम्पिंग ग्राउंड्स में उनकी लड़ाई होगी।

#2 मौके कम होंगे: ब्रॉन स्ट्रोमैन

क्या एक मेन इवेंट रैसलर का किरदार और काम विंस खराब कर देंगे?
क्या एक मेन इवेंट रैसलर का किरदार और काम विंस खराब कर देंगे?

2017 और 2018 में जो रैसलर कंपनी का पसंदीदा था, वो अब एकदम बेकार कहानियों का हिस्सा है। उनको 2019 में मिल रहा पुश खत्म हो गई है और वो अब बेहद बेकार से सैगमेंट्स और कहानियों का हिस्सा हैं। इस रैसलर में रॉयल रंबल और आंद्रे द जाइंट मेमोरियल बैटल रॉयल जीतने का माद्दा था। ये रॉयल रंबल में यूनिवर्सल टाइटल के लिए लड़ने वाले थे लेकिन अब वो बेकार सी कहानियों का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ें: WWE रैसलर्स की 10 फोटोज़ जो शायद आपने कभी नहीं देखी होंगी

ये काफी निराश करने वाली बात है लेकिन विंस के काम करने का तरीका ही कुछ ऐसा है। वो अच्छे रैसलर्स के किरदार और करियर को ऐसे ही खराब करते आए हैं। क्या ब्रॉन को दोबारा मौके मिलेंगे या फिर ये अब उनके पुश का अंत है?

#2 पुश मिलता रहेगा: रोमन रेंस

क्या अपने यार्ड को रूल करते रहेंगे द बिग डॉग?
क्या अपने यार्ड को रूल करते रहेंगे द बिग डॉग?

जो गलती कंपनी ने पिछले कुछ सालों में रोमन रेंस को लेकर की थी वो इस बार नहीं हुई। अमूमन कंपनी के सबसे बड़े रैसलर को पुश कुछ इस तरह से दिया जाता था कि सभी के पुश रोक दिए जाते थे। आपको याद होगा की कंपनी ने जब ऐसा पिछली बार किया था तो उन्हें काफी बैकलैश मिला था। उसके बाद पिछले साल अक्टूबर में रोमन रेंस ने ये बताया था कि वो ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं। शायद ही किसी ने सोचा होगा कि वो महज 2 महीने में ही ठीक होकर वापस आ जाएंगे।

ये भी पढ़ें: 6 WWE रैसलर्स जिनके काम और पर्सनैलिटी बॉलीवुड सुपरस्टार्स से मिलती है

इस बार कंपनी ने कोफ़ी किंग्सटन और सैथ रॉलिंस के पुश को कम नहीं किया, और रोमन रेंस को वाइल्ड कार्ड रूल की मदद से दोनों ही शोज़ का हिस्सा बना दिया। अब वो समर के बाद दोबारा से पुश पाएंगे लेकिन तबतक वो खुद को बेहतर कर रहे हैं।

#1 मौके कम होंगे: ड्रू मैकइंटायर

क्या स्कॉटिश साइकोपैथ का शेन मैकमैहन के साथ काम उन्हें फायदा नहीं पहुंचाएगा?
क्या स्कॉटिश साइकोपैथ का शेन मैकमैहन के साथ काम उन्हें फायदा नहीं पहुंचाएगा?

ये पढ़ने वाले थोड़ा हैरान होंगे लेकिन हकीकत ये है कि इतना अच्छा काम करने के बावजूद ड्रू को वो मौके नहीं मिलेंगे। अपने डेब्यू के बाद पिछले साल वो डॉल्फ ज़िगलर के साथ काम कर रहे थे और इस समय वो शेन मैकमैहन के साथ हैं। इस सबके बावजूद उनका काम कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। वो इस समय अपने काम से फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 15 WWE रैसलर्स जिनकी शक्ल बॉलीवुड-हॉलीवुड सुपरस्टार्स से मिलती है

जिस तरह की बुकिंग कंपनी की रही है उसे देखते हुए ये भी खराब बुकिंग का शिकार होंगे। ऐसा बिल्कुल मुमकिन है कि वो आनेवाले समय में एक बेकार सी लड़ाई और कहानी के चलते अपने पुश को खत्म होता हुआ देखें। ये एक खराब पल होगा पर हमें इसके लिए तैयार रहना चाहिए।

#1 पुश मिलता रहेगा: सैथ रॉलिंस

क्या अपने काम से कंपनी के ऑफिशियल और विंस को मुरीद बनाने वाले बीस्टस्लेयर को पुश मिलता रहेगा?
क्या अपने काम से कंपनी के ऑफिशियल और विंस को मुरीद बनाने वाले बीस्टस्लेयर को पुश मिलता रहेगा?

सैथ रॉलिंस एक ऐसे रैसलर हैं, जिन्होंने अपने काम से विंस को मुरीद बना लिया है। यही वजह है कि जब रोमन रेंस ब्लड कैंसर की वजह से बाहर हुए तो उनकी जगह इन्होंने ली और ये यूनिवर्सल चैंपियन बने। इस समय इनका काम सबसे ज़्यादा पसंद किया जा रहा है।

वो एक ऐसे चैंपियन हैं जिनका शो में होना सफलता की गारंटी होता है। उनके काम और मौजूदा कहानी ने उन्हें काफी लोकप्रिय बना दिया है। इस वजह से विंस शायद ही उन्हें किसी भी तरह की पुश देने से कतराएंगे।

ये भी पढ़ें: 4 WWE रैसलर्स जिनकी छाती की बनावट में रैसलिंग के दौरान आया अजीबोगरीब बदलाव

इनमें वो हुनर है कि एक बेकार सी कहानी भी काफी अच्छी बन जाए और इसलिए इन्हें पुश मिलना एक अच्छा कदम है।