1990 के दशक में डब्लू डब्लू ई (WWE) के चेयरमैन विंस मैकमैहन (Vince Mamahon) एक कमेंटेटर की भूमिका निभाते हुए नजर आते थे और कुछ समय बाद ही उन्होंने WWE सुपरस्टार्स के साथ खुद को स्टोरीलाइंस का हिस्सा बनाना शुरू कर दिया था। यहीं से उनके हील कैरेक्टर की शुरुआत हुई और आगे चलकर वो बहुत सफल भी साबित हुए।
स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन (Steve Austin) से लेकर अंडरटेकर (Undertaker) जैसे बड़े सुपरस्टार्स के साथ वो दुश्मनियों का हिस्सा रहे हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम ऐसे 5 मौके आपके सामने रख रहे हैं जब विंस WWE इन दुश्मनियों में विजयी साबित हुए थे।
ये भी पढ़ें: विंस मैकमैहन के रेसलिंग करियर के 4 सबसे बड़े दुश्मन
WWE दिग्गज अंडरटेकर
साल 2003 के दौर में विंस पूरी कोशिश कर रहे थे कि ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ही चैंपियन बने रहे। नो मर्सी 2003 में उन्होंने लैसनर द्वारा अंडरटेकर की जीत में अहम भूमिका निभाई थी और यहीं से द डेड मैन और विंस के बीच फ्यूड की शुरुआत हुई।
सर्वाइवर सीरीज 2003 के बरीड अलाइव मैच में अंडरटेकर के स्टोरीलाइन ब्रदर केन ने विंस का साथ देते हुए विंस को जीतने में मदद की थी।
ये भी पढ़ें: 5 मौके जब WWE में सुपरस्टार्स ने अपना आपा खोया
जैक गोवन
अंडरटेकर को जिंदा दफनाने के कुछ समय बाद ही विंस, जैक गोवन नामक फैन के साथ दुश्मनी में पड़ गए थे। इस दुश्मनी की खास बात ये रही कि विंस की बेटी स्टैफनी मैकमैहन (Stephanie Mcmahon), गोवन का साथ दे रही थीं।
10 जून 2003 के स्मैकडाउन एपिसोड में आर्म रेसलिंग मैच के बाद वेंजेंस 2003 में ये दोनों आमने-सामने आए। इस बार मिस्टर मैकमैहन ने गोवन को ना केवल मैच में हराया बल्कि इस फ्यूड में भी विजयी साबित हुए।
ये भी पढ़ें: 5 नई टीम जो WWE को इस साल बनानी चाहिए