5 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE में अपना असली नाम उपयोग करना चाहिए था 

WWE स्टार रोमन रेंस
WWE स्टार रोमन रेंस

WWE में काम करने वाले ज्यादातर सुपरस्टार्स के नाम कंपनी खुद बदलती है। WWE अक्सर अपनी कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति को एक अनोखा नाम देने की कोशिश करता है। इसका बड़ा कारण ये है कि कभी-कभी सुपरस्टार्स के नाम उनके कैरेक्टर पर सूट नहीं करते हैं।

इस वजह से WWE उन्हें गिमिक के अनुसार नाम देता है और इससे सुपरस्टार का कद बढ़ता है।कई सारे सुपरस्टार्स रहे हैं जिन्हे अपने अनोखे नाम से सफलता मिली है। द रॉक, ट्रिपल एच और द अंडरटेकर समेत कई अन्य स्टार्स को अपने असल नाम की वजह से नहीं बल्कि WWE में दिए गए नाम की वजह से जाना जाता है।

ये भी पढ़ें:- 3 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने सिर्फ एक दिन तक ही WWE चैंपियनशिप को अपने पास रखा

इसके बावजूद WWE हर एक सुपरस्टार का नाम नहीं बदलता। शार्लेट, ब्रॉक लैसनर और रैंडी ऑर्टन जैसे कई स्टार्स है, जिन्हे अपने असली नाम की वजह से ही सफलता मिली है। खैर, WWE में कुछ ऐसे स्टार्स है, जिनपर WWE नेम के बजाय अपना असली नाम सूट करता। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 WWE स्टार्स के बारे में जिन्हें वर्तमान नाम के बजाय अपने असली नाम का उपयोग करना चाहिए था।

5- WWE NXT स्टार ईशा स्कॉट

ईशा स्कॉट इस समय NXT और 205 लाइव ब्रांड में काम करते हैं। इस स्टार को NXT ब्रेकआउट टूर्नामेंट की मदद से WWE में आने का मौका मिला।

कंपनी ने उनके पुराने नाम शेन स्ट्रीकलैंड का उपयोग नहीं किया। अगर उनके WWE नाम और असल नाम को देखा जाए तो उनके गिमिक पर असली नाम पूरी तरह सूट करता है। अगर ईशा को अपना रियल नाम का उपयोग करने का मौका मिलता तो वो काफी ज्यादा प्रभाव डाल पाते। अभी उनके करियर की शुरुआत ही हुई है और देखना होगा कि भविष्य में वो ईशा स्कॉट नाम से ही सफल होते हैं या नहीं।

ये भी पढ़ें:- WWE के 3 पूर्व चैंपियंस जिन्होंने AEW या इम्पैक्ट रेसलिंग में चैंपियनशिप जीती है

4- WWE स्टार डोमिनिक डाइजाकोविच

डोमिनिक डाइजाकोविच के पास भविष्य में वर्ल्ड चैंपियन बनने की सारी खूबियां है। इसके बावजूद एक ऐसी चीज़ है, जो उन्हें फैंस से नहीं जोड़ पाती। वो उनका नाम है।

डोमिनिक का WWE नाम काफी बड़ा और अजीब है और इसे बोलने से पहले कोई भी व्यक्ति दो बार जरूर सोचता है। डोमिनिक का असली नाम क्रिस डिजाक है और ये उनके गिमिक पर सूट भी करता है। साथ ही उनके वर्तमान नाम से ये काफी अलग और छोटा है।

3- रोमन रेंस

रोमन रेंस फैंस के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय है। हर कोई उनसे काफी ज्यादा प्रभावित होता है और उनका WWE नाम भी बढ़िया है। इसके बावजूद एक समय आया था जब उन्होंने ल्यूकीमिया की घोषणा कि थी और अपना असली नाम बताया था।

WWE वहां से उनके असल जीवन के गिमिक को आगे बतौर बेबीफेस लेकर आ सकता था। रोमन रेंस का असली नाम जो अनोआ'ई है। इस नाम के साथ रेंस को जरूर सफलता मिल सकती थी।

ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिन्होंने द अंडरटेकर को हराया लेकिन वो टॉप स्टार नहीं बने

2- WWE दिग्गज रिकी स्टीमबोट

रिकी स्टीमबोट को रेसलिंग इतिहास के सबसे बड़े दिग्गजों में से एक माना जाएगा। इस स्टार का असली नाम रिक ब्लड था और WWE में इस तरह के अनोखे नाम काफी ज्यादा सफल साबित होते हैं।

एक समय आया, जब उन्हें लगा कि उनका असली नाम बेबफेस के रूप में सफल नहीं होगा। इस वजह से उन्होंने प्रसिद्ध फाइटर सैमी स्टीमबोट का अंतिम नाम उठा लिया। इस तरह से रिकी स्टीमबोट का जन्म हुआ था। इन दोनों नामों को पढ़कर हर कोई बता सकता था कि रिकी ने अपना नाम चुनने में काफी बड़ी गलती की है।

1- डॉल्फ ज़िगलर

डॉल्फ ज़िगलर ने WWE में काफी ज्यादा सफलता हासिल की है और वर्ल्ड टाइटल पर भी कब्जा किया है। देखा जाए तो उनका नाम काफी ज्यादा अजीब है और ये बड़ा कारण है कि अब WWE में उन्हें सफलता नहीं मिल रही है।

दरअसल, उनका असली नाम निक निमिथ है। असल में डॉल्फ उनके परदादा का नाम था और सरनेम 'ज़िगलर' उनके दोस्त ने उन्हें सुझाया था। इस वजह से वो इस नाम के साथ 2006 में आए। उनका नाम गिमिक पर बिल्कुल सूट नहीं करता।

ये भी पढ़ें:- WWE की 5 विमेंस स्टार्स जिन्होंने मेंस की चैंपियनशिप जीती

Quick Links