"ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियन बनना मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा"

ब्रॉक लेसनर
ब्रॉक लेसनर

WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) ने WrestleMania 36 में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को हराकर इतिहास रचा था और नये WWE चैंपियन बने थे। उनकी इस बड़ी जीत पर स्टेडियम में दर्शक मौजूद नहीं थे। इसी तरह का एक मैच साल 1999 में देखा गया था। जिसमें मैनकाइंड (Mankind) ने हाफटाइम हीट में द रॉक (The Rock) को हराया था।

यह भी पढ़ें: रोमन रेंस को WWE में जल्द मिल सकता है बड़ा धोखा, दिग्गज का चौंकाने वाला खुलासा

अपने फैंस के सामने अपनी बड़ी चीज को सेलिब्रेट न कर पाने की वजह से ड्रू मैकइंटायर थोड़ा निराश जरूर थ, क्योंकि यह उनके रेसलिंग करियर में सबसे बड़े पलों में से एक था।

ड्रू मैकइंटायर ने 2020 में Royal Rumble मैच जीता और 80,000 फैंस के सामने WWE चैम्पियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर को चुनौती दी। लेकिन फिर दुर्भाग्य से COVID-19 महामारी का प्रकोप हुआ। ड्रू मैकइंटायर WrestleMania 37 का भी हिस्सा थे, लेकिन यहां वह जीतने में कामयाब नहीं रहे।

The Rack Radio Show में बातचीत के दौरान ड्रू मैकइंटायर ने खुलासा किया कि WrestleMania 36 में ब्रॉक लैसनर की पिटाई और WWE चैंपियनशिप जीतने के बाद उन्हें कैसा महसूस हो रहा था।

"यह एक सपना था।‌ WWE चैंपियन बनना मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि थी। WWE में 7 साल तक काम करने के बाद मैं Royal Rumble जीतने में कामयाब हुआ। मेरे लिए ब्रॉक लेसनर को हराना वाकई बहुत बड़ी बात है।

youtube-cover

यह भी पढ़ें: "WWE में द फीन्ड द्वारा किए गए खतरनाक अटैक के बाद मेरे बच्चे रोने लगे

बिना WWE फैंस के ब्रॉक लैसनर का सामना करने पर ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर ने कहा कि वह बिना फैंस की मौजूदगी के भी स्थिति की गंभीरता को समझते हैं। वह सिर्फ अपने फैंस को WWE चैंपियन बनकर खुशी के पल प्रदान करना चाहते थे। 2 बार के WWE चैंपियन ने कहा कि ब्रॉक लैसनर को हराकर चैंपियनशिप जीतना मेरे साथ साथ मेरे फैंस के लिए भी एक बहुत बड़ा पल था।

कई फैंस का मानना था कि ड्रू मैकइंटायर की WrestleMania 36 में जीत के समय फैंस स्टेडियम में मौजूद नहीं थे। इसलिए वह WrestleMania 37 में भी बड़ी जीत हासिल कर सकते हैं, लेकिन WrestleMania 37 में वह बॉबी लैश्ले को हराने में नाकामयाब रहे।

यह भी पढ़ें: WWE SmackDown में रोमन रेंस की बहुत ही बुरी हालत करने के बाद 105 किलो के सुपरस्टार ने दिया चौंकाने वाला बयान

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाए।

Quick Links

App download animated image Get the free App now