बैकी लिंच ने दी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज लेकिन सैथ रॉलिंस हुए गुस्से से लाल, 2 दिग्गजों की हुई वापसी

Enter caption

WWE Raw में किया बैकी लिंच ने प्रेग्नेंसी का ऐलान, भावुक होकर टाइटल छोड़ा

Ad

WWE रॉ की पूर्व विमेंस चैंपियन बैकी लिंच इस हफ्ते वापसी की और काफी भावुक होकर ऐलान किया। बैकी जब आई तब उनके हाथ में मनी इन द बैंक ब्रीफकेस था। हालांकि उस वक्त किसी को समझ नहीं आ रहा था कि बैकी इतनी भावुक और ब्रीफकेस लेकर क्यों आई। पहले उन्होंने असुका को रॉ विमेंस चैंपियनशिप को दिया फिर बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं।


बैकी लिंच ने किया प्रेग्नेंसी का ऐलान, WWE सुपरस्टार्स ने ट्विटर पर कहा 'बधाई हो'

WWE रॉ में बैकी लिंच ने ऐलान किया कि वो प्रेग्नेंट हैं और वो कुछ वक्त का ब्रेक लेंगी। उन्होंने टाइटल को छोड़ दिया हैं जबकि मनी इन द बैंक विजेता असुका को बेल्ट सौंप दी हैं। WWE की पूर्व चैंपियन बैकी लिंच इस दौरान काफी भावुक लगी। हालांकि WWE के बाकी सुपरस्टार्स और दिग्गजों ने बैकी लिंच को बधाई संदेश दिया है। सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच का रिश्ता कुछ साल से चल रहा है ,जबकि पिछले साल दोनों ने अपनी सगाई का ऐलान किया था।


WWE Raw में किया सैथ रॉलिंस ने रे मिस्टीरियो पर जानलेवा हमला, आंख से निकला खून

WWE मनी इन द बैंक ने सभी फैंस ने देखा था कि कैसे WWE के दिग्गज रे मिस्टीरियो और एलिस्टर ब्लैक को किंग कॉर्बिन ने छत से नीचे फेंका था। हालांकि दोनों को कुछ नहीं हुआ और इस हफ्ते WWE रॉ में ब्लैक और मिस्टीरियो की टीम ने सैथ रॉलिंस और बडी मर्फी का सामना किया। हालांकि मुकाबले से पहले बैकस्टेज एक सैगमेंट देखने को मिला।


WWE में की लगभग 200 दिनों बाद 2 फेमस सुपरस्टार्स ने वापसी

WWE की पूर्व विमेंस टैग टीम चैंपियंस आइकॉनिक्स (बिली के और पेटन रॉइय) को लंबे वक्त से टीवी पर नहीं देखा गया था। आखिरी बार जब इन दोनों को WWE में एक साथ देखा गया था तब इन्हें रॉ में ड्राफ्ट कर दिया गया था। ये बात अक्टूबर 2019 की है। अब दोनों फेमस सुपरस्टार्स की वापसी हो चुकी हैं।


अचानक Raw विमेंस चैंपियनशिप छोड़कर बड़ा ऐलान करने वाली बैकी लिंच के WWE फ्यूचर पर बड़ा अपडेट

मनी इन द बैंंक के बाद हुई पहली WWE रॉ काफी शानदार हुई। बैकी लिंच (Becky Lynch) ने यहां पर वापसी की। रेसलमेनिया 36 (WrestleMania 36) के बाद पहली बार वो टीवी पर नजर आईं। लेकिन इस बार उन्होंने फैंंस को चौंका दिया और सबसे बड़ा झटका दिया। बैकी लिंच ने बड़़ा ऐलान करते हुए कहा कि वो इस समय प्रेग्नेंट हैं और वो रिंग से अब दूर रहेंगी। इस खबर को सुनकर सभी फैंस हैरान हो गए। बैकी लिंच ने अपना रॉ विमेंस टाइटल भी छोड़ दिया।


1 दिन पहले लड़ा मैच और अगले दिन जीता WWE में बड़ा टाइटल, जानिए कैसे?

सुनने में थोड़ा नहीं काफी अजीब लगेगा कि ये क्या बात हुई। एक दिन पहले लड़ा मैच और अगले दिन WWE में टाइटल जीता। वैसे हमेशा जिस दिन WWE में टाइटल मैच में जीत होती है तुरंत खिताब मिल जाता है लेकिन WWE ने इस बार टाइटल देने का अनोखा तरीका अपनाया। ये तरीका सभी को चौंकाने वाला था।


रोमन रेंस को डॉग फूड खिलाने वाले सुपरस्टार के खिलाफ होगा ड्रू मैकइंटायर का मुकाबला

WWE चैंपियन मैकइंटायर(McIntyre) इस समय रॉ के टॉप फेस बने हुए है। मनी इऩ द बैंक पीपीवी में सैथ रॉलिंस(Seth Rollins) को उन्होंने हराया था। अब ये बात तय हो गई है कि उनका शो आगे भी जारी रहेगा। इस हफ्ते एंड्राडे के साथ मैकइंटायर का मुकाबला हुआ। दोनों के बीच जबरदस्त मैच देखने को मिला। ये मुकाबला भी लंबा चला। दोनों के बीच शानदार केमिस्ट्री नजर आई और इस वजह से मैच रोचक बना। अंत में ड्रू ने क्लेमोर लगाकर US चैंपियन एंड्राडे को हराया।


पूर्व WWE चैंपियन को यौन उत्पीड़न मामले में जेल से रिहा किया गया

अल्बर्टो डेल रियो ( Alberto Del Rio) रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम हैं। WWE में भी उन्होंने कई कारनामे किए है। News4SanAntonio ने हाल ही में एक खबर का खुलासा डेल रिया को लेकर किया था। दरअसल डेल रियो को यौन उत्पीड़न के चलते गिरफ्तार किया गया था। अब इस रिपोर्ट में एक और खबर इस मामले को लेकर सामने आ गई है। 9 मई को डेल रियो को गिरफ्तार किया गया था। डेल रियो को इसके बाद चार्ज भी लगा था। 50 हजार डॉलर का बॉन्ड तय इसके लिए किया गया था। डेल रियो ने इसके बाद ये बॉन्ड भरा, जिसके बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications