स्ट्रोमैन की दिल दहला देने वाली धमकी,गोल्डबर्ग पर बड़ी खबर,रोमन रेंस से जल्द छिन जाएगा WWE यूनिवर्सल टाइटल?

<p>wwe सुपरस्टार रोमन रेंस
wwe सुपरस्टार रोमन रेंस

WWE सुपरस्टार ब्रॉन स्ट्रोमैन ने दी तगड़े रेसलर को धमकी, बोला अगले हफ्ते मिलता हूं

WWE सुपरस्टार ब्रॉन स्ट्रोमैन ने इस हफ्ते के रॉ के एपिसोड में चौंकाने वाली एंट्री कर सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि वो रॉ की रिंग नहीं बल्कि रॉ अंडरग्राउंड में नजर आए थे जिसमें कोई भी कभी भी आ सकता है। ब्रॉन स्ट्रोमैन ने दस्तक देकर सबसे पहले शेन मैकमैहन के सामने बातचीत की, एक वक्त लगा था कि कुछ भयंकर होने वाला है लेकिन ऐसा नहीं हुआ।


WWE SmackDown में आने वाला है बड़ा सुपरस्टार, वीडियो के जरिए दिया इशारा

दुनिया का हर बड़ा रेसलर WWE का हिस्सा बनाना चाहता हैं क्योंकि विंस मैकमैहन की कंपनी है ही इतनी बड़ी जिमसें कोई भी जुड़ना चाहता है। WWE को टक्कर देने के लिए कई सारी कंपनियां आई है लेकिन कोई भी WWE की नींव को हिला नहीं पाया है। अब WWE ने वीडिया जारी की है जिसमें दिखाया जा रहा है कि कोई विमेंस सुपरस्टार की आने वाली हैं।


WWE WrestleMania 36 में गोल्डबर्ग ने हारने के बाद ब्रॉन स्ट्रोमैन से क्या कहा था?

WWE रेसलमेनिया 36 में ब्रॉन स्ट्रोमैन ने दिग्गज गोल्डबर्ग को हराकर WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को अपने नाम किया था। स्ट्रोमैने से सिर्फ 5 मिनट में हराकर पहली बार करियर में ये खिताब जीता था। ग्रैंड स्टेज पर रोमन रेंस पहले गोल्डबर्ग के खिलाफ लड़ने वाले थे लेकिन रेंस ने किसी कारणों मैच से नाम वापस लिया जिसके बाद स्ट्रोमैन को ये मौका दिया गया।


WWE Raw की वजह से कंपनी को हुआ बहुत बड़ा नुकसान, ये खबर सुनकर विंस मैकमैहन के उड़ जाएंगे होश

इस हफ्ते WWE Raw का एपिसोड काफी अच्छा रहा है। बुरी खबर Raw के लिए इस बार आई है। पिछले हफ्ते के मुकाबला इस बार Raw की व्यूअरशिप पिछले हप्ते के मुकाबले कम रही है।इस हफ्ते Raw की व्यूअरशिप 1.689 मिलियन रही। ये बहुत कम इस बार व्यूअरशिप रही। काफी नुकसान इस बार कंपनी को हुआ। पिछले हफ्ते के मुकाबले दो प्रतिशत की कमी रही है। पिछले हफ्ते की व्यूअरशिप 1.725 मिलियन रही थी। देखा जाए तो तीन घंटे की व्यूअरशिप काफी कम रही है।


WWE सुपरस्टार ब्रॉन स्ट्रोमैन ने एलेक्सा ब्लिस को अनोखा संदेश भेजकर सभी को चौंकाया

WWE में ब्रॉन स्ट्रोमैन और एलेक्सा ब्लिस का इतिहास काफी अच्छा साथ में रहा है। दोनों ने काफी अच्छा काम मिलकर किया है। WWE मिक्स्ड मैच चैलेंज के दौरान रोमांटिक स्टोरीलाइन इन दोनों के बीच काफी फेमस रही। अब WWE स्मैकडाउन में भी कुछ ना कुछ इनके बीच स्टोरी चल रही है। कई मौकों पर अब ये साथ नजर आ रहे हैं। अब ब्रॉन स्ट्रोमैन ने ट्विटर के जरिए एलेक्सा ब्लिस को संदेश भेजा है। WWE के नए गेम WWE 2K बैटल ग्राउंड के दौरान इन्होंने ये किया। ब्रॉन स्ट्रोमैन ने इस वीडियो गेम को प्रमोट किया। और एलेक्सा ब्लिस को देखने के लिए कहा।


WWE सुपरस्टार एजे स्टाइल्स ने AEW में जाने की खबरों पर बड़ा बयान दिया

WWE में एजे स्टाइल्स का बहुत बड़ा नाम है। काफी कम सालों में एजे स्टाइल्स ने WWE में बड़ी सफलता हासिल कर ली है। हाल ही में ट्विच स्ट्रीम पर एजे स्टाइल्स ने AEW को लेकर बात की। पिछले साल से लगातार ये खबरें आ रही है कि एजे स्टाइल्स AEW में जा सकते हैं। और कहा भी जा रहा था कि उनके पास ऑफर भी आया था।


रोमन रेंस के टाइटल पर मंडराया खतरा, 141 किलो के तगड़े रेसलर ने दी खुली चुनौती

जब से स्मैकडाउन में रोमन रेंस की वापसी हुई तब से लगातार स्टोरालीइन प्रभावित हुई है। WWE समरस्लैम में रोमन रेंस ने वापसी कर सभी को चौंकाया था। इसके बाद एक हफ्ते बाद ही पेबैक पीपीवी में रोमन रेंस नए यूनिवर्सल चैंपियन बन गए थे। सभी को पता है कि इस साल मनी इन द बैंक ओटिस ने जीता था। और वो अभी तक इसे कैश इन नहीं कर पाए है। लेकिन ओटिस ने अब इस बात के संकेत दे दिए है कि उनकी नजर अब WWE यूनिवर्सल चैंंपियनशिप पर है। यानि की रोमन रेंस के ऊपर वो अपना मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करने की बात कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: रोमन रेंस को लेकर WWE दिग्गज ने जाहिर की निराशा, 6 फुट 2 इंच का सुपरस्टार की होगी सर्जरी, सैथ रॉलिंस ने किया हैरान