WWE में हो सकती है द ग्रेट खली की वापसी, दिग्गज का उड़ाया गया मजाक, रोमन रेंस का WrestleMania मैच का ऐलान?

WWE में दिनभर की सभी प्रमुख खबरें
WWE में दिनभर की सभी प्रमुख खबरें

WWE में भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली की होगी वापसी, नए अंदाज और नए रोल में आएंगे नजर?

Ad

भारतीय WWE फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। द ग्रेट खली(The Great Khali) का WWE में बहुत बड़ा नाम है। भारत का झंडा उन्होंने WWE रिंग में लहराया है। हाल ही में बॉलीवुड बॉयज(समीर सिंह और सुनील सिंह) ने SK रेसलिंग से बात की।

WrestleMania 39 के लिए रोमन रेंस ने अपने प्रतिद्वंदी का ऐलान किया, नाम सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान?

रोमन रेंस( Roman Reigns) इस समय रेसलिंग में चर्चा का विषय बने हुए हैं। पिछले साल हील टर्न लेने के बाद तो उनका जलवा हो गया है। आने वाले समय के लिए अभी से उनके बडे़ मैचों के बारे में बात हो रही है। साल 2023 में होने वाले रेसलमेनिया(WrestleMania) 39 के लिए रोमन रेंस ने एक बड़े मैच को टीज कर दिया है। और ये मैच उन्होंने द रॉक(The Rock) के साथ टीज किया है।

"द रॉक के कारण दोबारा मुझे WWE से प्यार हुआ और उनके साथ रिंग शेयर करते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैंं"

द रॉक(The Rock) का रेसलिंग में पूरी दुनिया में बड़ा नाम है। द रॉक अब हॉलीवुड के भी बड़े सुपरस्टार बन गए हैं। WWE में मौजूदा कई सुपरस्टार्स उनसे रेसलिंग को लेकर काफी प्रेरित रहे हैं। इस लिस्ट में द मिज(The Miz ) का नाम भी शामिल हैं। हाल ही में SunSport को दिए गए इंटरव्यू में द मिज ने इस बात का खुलासा किया कि द रॉक के कारण ही उन्हें WWE से दोबारा प्यार हुआ।

डीन एंब्रोज की पत्नी ने WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन को अपने शो पर आने का न्यौता दिया

पूर्व WWE चैंपियन डीन एंब्रोज(Dean Ambrose) की पत्नी रैने यंग(Renee Young) इस समय काफी चर्चा में है। पिछले साल WWE से जाने बाद लगातार वो अपने शो में एक्टिव रहती हैंं। इस दौरान कई दिग्गजोंं ने उनके शो में हिस्सा लिया और WWE को लेकर कई बातें कही। रैने यंग ने अब अपने शो में विंस मैकमैहन(Vince McMahon) को आमंत्रित किया है।

ब्रॉक लैसनर को परेशान करने वाले 35 साल के फेमस सुपरस्टार ने गोल्डबर्ग का उड़ाया मजाक

गोल्डबर्ग(Goldberg) की वापसी इस समय काफी चर्चा में है। इस हफ्ते रॉ(RAW) में गोल्डबर्ग का मजाक द मिज(The Miz) और जॉन मॉरिसन(John Morrison) ने बनाया था। गोल्डबर्ग की जगह गिलबर्ग(Gillberg) इस बार डर्ट शीट सैगमेंट में नजर आए थे। सुपरस्टार रिडल(Riddle) ने भी अब गोल्डबर्ग का मजाक बनाया है। उन्होंने बैकस्टेज में अपनी और गिलबर्ग की एक फोटो पोस्ट की है।

14 बार के वर्ल्ड चैंपियन को सफेद मास्क में देखकर रोमन रेंस को आई हंसी, कमेंट कर उड़ाई खिल्ली

इस हफ्ते रॉ(RAW) में रैंडी ऑर्टन(Randy Orton) ने सफेद मॉस्क पहनकर डार्कबैकग्राउंड में प्रोमो दिया। WWE के इंस्टाग्राम पोस्ट पर ये देखकर WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस(Roman Reigns) को हंसी आ गई। रोमन रेंस ने रैंडी ऑर्टन के इस लुक पर इमोजी बनाकर रिएक्ट किया है। रोमन रेंस का ये कमेंट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications